ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बोरवेल में गिरे 6 साल के मासूम का रेस्क्यू जारी

UB India News by UB India News
December 8, 2022
in Lokshbha2024, दुर्घटना
0
बोरवेल में गिरे 6 साल के मासूम का रेस्क्यू जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बैतूल के मांडवी गांव में बोरवेल में गिरे 6 साल के मासूम का रेस्क्यू जारी है। रेस्क्यू टीम का कहना है कि बच्चा रिस्पॉन्ड नहीं कर रहा है। बच्चे के हाथ उपर हैं। इस वजह से उसे खाने-पीने का कुछ नहीं भेज सकते। उसके शरीर में कोई भी हरकत नहीं दिख रही है। बोरवेल में ऑक्सीजन दिया जा रहा है। आखिरी बार बच्चे ने कल यानी मंगलवार शाम 5 बजे करीब बात की थी। उसने कहा था- यहां बहुत अंधेरा है। मुझे डर लग रहा है। जल्दी बाहर निकालो।

कलेक्टर, SP सहित तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। मौके पर 6 पोकलेन, 3 बुलडोजर और ट्रैक्टर मिट्‌टी-मुरम को हटाने में लगे हैं। बोरवेल से 30 फीट दूर समानांतर गड्‌ढा खोदा जा रहा है। सुंरग भी बनाई जा रही है। रेस्क्यू टीम ने बताया कि बच्चा बोर में 35 फीट गहराई पर फंसा हुआ है। उसके ऊपर पानी की बूंदें टपक रही हैं। अभी करीब 15 फीट और खोदा जाना है। पत्थर के कारण खुदाई का काम बहुत धीरे हो रहा है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर है।

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

कलेक्टर अमनबीर बैंस ने बताया कि बच्चे के हाथ में रस्सी बांधकर उसे ऊपर खींचने की कोशिश की गई, वो करीब 12 फीट ऊपर भी आ गया था। लेकिन इसी बीच रस्सी खुल गई और वो वहीं अटक गया। रात 12 बजे से साइड में एक नए गड्ढे को खोदने का काम शुरू करते हुए बच्चे को निकालने की कोशिश की जा रही है।

बोरवेल के अंदर से आई थी बच्चे की आवाज
हादसा मंगलवार शाम बैतूल जिले के आठनेर के मांडवी गांव में करीब 5 बजे हुआ। 6 साल का तन्मय दूसरे बच्चों के साथ छुपन-छुपाई खेल रहा था। पड़ोसी के बोरवेल में वह गिर गया। आवाज लगाने पर बोरवेल के भीतर से बच्चे की आवाज आई। इस पर परिवारवालों ने तत्काल बैतूल और आठनेर पुलिस को सूचना दी।

तन्मय की 11 साल की बहन निधि साहू ने बताया, हम छुपन-छिपाई खेल रहे थे। भाई को कहा कि चलो अब घर चलते हैं। वो कूदकर आया। बोर के ऊपर बोरी थी। वो बोरी को पकड़कर रखा था, मैं जब तक पहुंची तो भाई नीचे चला गया। मां रितु साहू का कहना है कि भाई 5 बजे के करीब गिरा। उसने आवाज भी दी। तब उसकी तेज सांस चल रही थी।

6 साल का तन्मय दूसरी क्लास में पढ़ता है और खेलते-खेलते करीब 400 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में जा गिरा। तन्मय को रात में रस्सी से खींचा गया, लेकिन वो वापस गिर गया। बताया गया कि 35 फीट की गहराई पर फंसा है।

पिता से करवाई बच्चे की बात
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कलेक्टर, डीआईजी, एसपी, कमिश्नर श्रीमन शुक्ला, तहसीलदार आठनेर समेत पुलिस-प्रशासन के सभी बड़े अधिकारी भी पहुंच गए।

परिवार को बच्चे से बात करने को कहा गया। बच्चे के पिता ने उससे बात की। तन्मय दूसरी क्लास में पढ़ता है। पिता सुनील दियाबार ने बताया कि 8 दिन पहले ही खेत पर उन्होंने 400 फीट गहरा बोर करवाया था। इसी बोर में उनका बेटा गिर गया है। ​​​​​​

तीन जेसीबी मशीन की मदद से बोरवेल से 30 फीट दूर समानांतर गड्‌ढा खोदा जा रहा है। पत्थर के कारण खुदाई का काम बहुत धीरे हो रहा है। एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कार्य में जुटी है।
तीन जेसीबी मशीन की मदद से बोरवेल से 30 फीट दूर समानांतर गड्‌ढा खोदा जा रहा है। पत्थर के कारण खुदाई का काम बहुत धीरे हो रहा है। एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कार्य में जुटी है।
बोरवेल के गड्ढे में गिरे तन्मय के लिए अंदर पाइप से ऑक्सीजन पहुंचाई गई। उसका मूमेंट चेक किया जाता रहा। साथ ही उसके पिता से भी उसकी बात करवाई गई। बालक घबराया हुआ है।
बोरवेल के गड्ढे में गिरे तन्मय के लिए अंदर पाइप से ऑक्सीजन पहुंचाई गई। उसका मूमेंट चेक किया जाता रहा। साथ ही उसके पिता से भी उसकी बात करवाई गई। बालक घबराया हुआ है।

रेस्क्यू में तीन जेसीबी शामिल
कलेक्टर बैतूल अमनवीर सिंह बैंस ने बताया कि बच्चे को निकालने के लिए कोशिश शुरू कर दी गई है। मौके पर तीन जेसीबी मशीन मौजूद हैं। घटना का पता चलते ही तहसीलदार को तुरंत मौके पर रवाना किया गया था।

बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के लिए समानांतर गड्‌ढा खोदा जा रहा है। जमीन पथरीली होने के कारण खुदाई का काम धीरे चल रहा है।
बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के लिए समानांतर गड्‌ढा खोदा जा रहा है। जमीन पथरीली होने के कारण खुदाई का काम धीरे चल रहा है।

अपडेट्स

  • रात करीब साढ़े बारह बजे दूसरा गड्ढा खोदने का काम शुरू किया गया। पहले गड्ढे में पत्थर आने की वजह दूसरा गड्ढा खोदने का काम शुरू किया गया।
  • रात 11 बजे बच्चे के हाथ में रस्सी बांधकर उसे ऊपर खींचने की कोशिश की गई, वो करीब 12 फीट ऊपर भी आ गया था। लेकिन इसी बीच रस्सी खुल गई और वो वहीं अटक गया।
  • रात 10.45 बजे तक करीब 20 फीट गड्ढा खोदा जा चुका था। एक अन्य गड्ढा खोदने का काम भी शुरू हुआ था, जिसे थोड़ी देर बाद रोक दिया गया।
  • बच्चे के रेस्क्यू पर मंत्रालय के कंट्रोल रूम से हो रही मॉनिटरिंग, अफसर रख रहे नजर।
  • भोपाल, नर्मदापुरम और हरदा से भी SDERF की टीम रेस्क्यू के लिए बैतूल पहुंची।
  • रात 9 बजे तक बोरवेल के समानांतर 10 फीट गहरा गड्‌डा खोदा जा चुका था।

रेस्क्यू ऑपरेशन के फोटो…

रात भर से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बोरवेल में फंसे बच्चे को पाइप के जरीए ऑक्सीजन दी जा रही है। थोड़ी-थोड़ी देर में उससे बात करने की कोशिश हो रही है।
रात भर से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बोरवेल में फंसे बच्चे को पाइप के जरीए ऑक्सीजन दी जा रही है। थोड़ी-थोड़ी देर में उससे बात करने की कोशिश हो रही है।
रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी आला अधिकारी बोरवेल के पास मौजूद हैं। आगे देखकर बच्चे को बचाने की कोशिश जारी है।
रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी आला अधिकारी बोरवेल के पास मौजूद हैं। आगे देखकर बच्चे को बचाने की कोशिश जारी है।
रात भर ठंड में बच्चे के परिवार वाले मौके पर ही बैठे रहे। परिवार सहित पूरा गांव तन्मय की सलामती के लिए दुआ कर रहा है।
रात भर ठंड में बच्चे के परिवार वाले मौके पर ही बैठे रहे। परिवार सहित पूरा गांव तन्मय की सलामती के लिए दुआ कर रहा है।
बोरवेल से 30 फीट दूर ही खुदाई की जा रही है। यहां जेसीबी से गड्ढा किया जा रहा है। पत्थर ज्यादा होने के कारण गड्ढा खोदने में परेशानी हो रही है।
बोरवेल से 30 फीट दूर ही खुदाई की जा रही है। यहां जेसीबी से गड्ढा किया जा रहा है। पत्थर ज्यादा होने के कारण गड्ढा खोदने में परेशानी हो रही है।
रेस्क्यू टीम के साथ गांव के लोग भी मौजूद हैं। सभी अपने स्तर पर मदद कर रहे हैं। बोरवेल के ठीक ऊपर ही लाइट लगाई गई है, ताकि बच्चे तक रोशनी जा सके।
रेस्क्यू टीम के साथ गांव के लोग भी मौजूद हैं। सभी अपने स्तर पर मदद कर रहे हैं। बोरवेल के ठीक ऊपर ही लाइट लगाई गई है, ताकि बच्चे तक रोशनी जा सके।
रात भर गांव में अधिकारियों को आना-जाना लगा रहा। सभी हर पल का अपडेट ले रहे हैं। प्रशासन बिना रुके बच्चे को बचाने में लगा हुआ है।
रात भर गांव में अधिकारियों को आना-जाना लगा रहा। सभी हर पल का अपडेट ले रहे हैं। प्रशासन बिना रुके बच्चे को बचाने में लगा हुआ है।
कलेक्टर अमनबीर बैंस शाम से बोरवेल के पास ही मौजूद हैं। वे बच्चे के परिवार से बात कर दिलासा दे रहे हैं। साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर निर्देश में दे रहे हैं।
कलेक्टर अमनबीर बैंस शाम से बोरवेल के पास ही मौजूद हैं। वे बच्चे के परिवार से बात कर दिलासा दे रहे हैं। साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर निर्देश में दे रहे हैं।
रात भर गांव के लोग बोरवेल के पास ही खड़े रहे। इतनी ठंड में सभी बच्चे के बोरवेल से बाहर निकलने का इंतजार करते रहे।
रात भर गांव के लोग बोरवेल के पास ही खड़े रहे। इतनी ठंड में सभी बच्चे के बोरवेल से बाहर निकलने का इंतजार करते रहे।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

by UB India News
July 22, 2026
0

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन समरदुंग (झोलुंगे) सुरंग में हुए हादसे ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है।...

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

by UB India News
July 22, 2026
0

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर रविवार को हुए हमले में चार भारतीय...

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

by UB India News
July 20, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन ने व्यापक तबाही मचा दी है....

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के साथ ही नेपाल में हो रही बारिश के कारण बिहार की कई नदियां उफान पर हैं। कोसी, गंडक,...

Next Post
पटना हाईकोर्ट ने पलटा 10 लोगों की फांसी की सजा का फैसला

छात्रों की करियर बर्बाद कर रहे बिहार के विश्वविद्यालय? एग्जाम कैलेंडर तक नहीं बता पाए, VC पर 5-5 हजार का जुर्माना

कटिहार में कटाव को रोकने के लिए बनायें रोड़मैपः नीतीश

कटिहार में कटाव को रोकने के लिए बनायें रोड़मैपः नीतीश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend