ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कटिहार में कटाव को रोकने के लिए बनायें रोड़मैपः नीतीश

UB India News by UB India News
December 7, 2022
in कटिहार, मुख्यमंत्री
0
कटिहार में कटाव को रोकने के लिए बनायें रोड़मैपः नीतीश

RELATED POSTS

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को कटिहार जिले में नदी से हो रहे कटाव को रोकने के लिए रोड़मैप तैयार करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को भागलपुर और कटिहार जिलों में गंगा नदी से हो रहे कटावग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के दौरान भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड के इंग्लिश फरका‚ रंगरा चौक प्रखंड के झालूदास ज्ञानीदास टोला‚ जहांगीरपुर बायसी तथा कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड के झाबू टोला एवं मनिहारी प्रखंड के बाघमारा गांव का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कटिहार जिला अंतर्गत अमदाबाद से कुरसेला तक हो रहे कटाव की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री हवाई सर्वेक्षण के दौरान कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड के बाघमारा में हेलीपैड पर उतरे। उसके बाद उन्होंने बाघमारा में गंगा नदी से हो रहे कटाव का स्थल निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री को जल संसाधन विभाग के अभियंताओं ने ड्रोन के माध्यम से ली गयी तस्वीर के आधार पर कटाव की वास्तविक स्थिति की जानकारी दी। स्थल निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां के स्थानीय लोगों और अधिकारियों से कटाव के कारणों और क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग की एक्सपर्ट टीम तीन दिनों के अंदर कटावग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति की जांच करे तथा बचाव के लिए कार्य करे।मुख्यमंत्री ने कटावग्रस्त क्षेत्र में सोल कटिंग कराने के साथ–साथ पुरानी धार की सफाई कराने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने महानंदा नदी पर बांध के लिए तेजी से कार्य कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने बाघमारा में स्थल निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बाघमारा में गंगा नदी के कटाव को रोकने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई करें। जल संसाधन विभाग बाघमारा‚ मनिहारी में गंगा नदी के कटाव का डिटेल सर्वे कराये। उन्होंने पूर्णिया के प्रमंडलीय आयुक्त को भू–अर्जन कार्य में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। हवाई सर्वेक्षण एवं स्थल निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री संजय कुमार मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं जल संसाधन विभाग के सचिव कुमार अग्रवाल उपस्थित थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना में इस्कॉन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक...

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' शुरू करने का फैसला किया...

चुनाव पश्चिम बंगाल में पर अलर्ट बिहार में…………….

चुनाव पश्चिम बंगाल में पर अलर्ट बिहार में…………….

by UB India News
March 26, 2026
0

294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान होगा. 23 और 29 अप्रैल को होने वाले चुनाव...

वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करेंगे CM नीतीश

वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करेंगे CM नीतीश

by UB India News
February 22, 2026
0

अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीतकर बिहार और देश का नाम रोशन करने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी रविवार को पटना पहुंचे।...

बिहार के अन्नदाताओं को सौगात: CM नीतीश कुमार आज 2 लाख किसानों के खाते में भेजें  ₹113 करोड़ का अनुदान

बिहार के अन्नदाताओं को सौगात: CM नीतीश कुमार आज 2 लाख किसानों के खाते में भेजें ₹113 करोड़ का अनुदान

by UB India News
February 22, 2026
0

बिहार के किसानों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्य के उन...

Next Post
शीतकालीन सत्र में प्राइवेट बिल लायेंगे सुधाकर सिंह

शीतकालीन सत्र में प्राइवेट बिल लायेंगे सुधाकर सिंह

नीतीश राज में पासवान जाति के खिलाफ बढ़ रहा अपराध’, NDA की बैठक में पशुपति पारस ने उठाया मुद्दा

नीतीश राज में पासवान जाति के खिलाफ बढ़ रहा अपराध', NDA की बैठक में पशुपति पारस ने उठाया मुद्दा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend