ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नशे का दुश्चक्र तोड़ें

UB India News by UB India News
December 7, 2022
in अपराध, खास खबर, संपादकीय
0
नशे का दुश्चक्र तोड़ें

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की इस बात से पूरी तरह सहमत हुआ जा सकता है कि प्रवर्तन एजेंसियों को मादक द्रव्यों के छोटे-मोटे मामलों में लिप्त छुटभैये अपराधियों की धरपकड़ में व्यस्त रहने के बजाए इस धंधे में शामिल ‘वड़ी मछलियों की धरपकड़ पर पूरा ध्यान केंद्रित करना चाहिए। वित्त मंत्री का कहना था कि यह पता लगाने की निहायत सख्त जरूरत है कि भारत में बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की खेप कौन भेज रहा है। नशीले पदार्थों की तस्करी संगठित अंतरराष्ट्रीय गिरोहों का ही काम हो सकता है। वित्त मंत्री राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के 65वें स्थापना दिवस के मौके पर डीआर आई अधिकारियों और कार्मिकों से मुखातिब थीं। उन्होंने कहा कि राजस्व खुफिया अधिकारियों को हाथ में आए प्रत्येक मामले को जल्द-से-जल्द तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने की कोशिश करनी चाहिए। अपराधी निश्चित रूप से कुछ-न-कुछ सबूत छोड़ते ही होंगे. जिनके आधार पर गिरोह के मुख्य सरगना तक पहुंचने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। विभाग को यह सुनिश्चित करना होगा कि तस्कर अधिक चालाकी न दिखा सकें। नशीले पदार्थो के पाउच या एका किलोग्राम कोकीन के साथ किसी को पकड़ लेना ही काफी नहीं है। देश में नशीले पदार्थों के पहाड़ कौन भेज रहा है, वो कौन लोग हैं जो इसके लिए धन लगा रहे हैं और इसे संभव बना रहे हैं उन्हें पकड़ना होगा। हाल के महीनों में गुजरात वंदरगाहों पर भारी मात्रा में ड्रग्स पकड़ी गई है। इससे पूरा देश हैरान और परेशान है। पिछले ही हफ्ते गुजरात में लगभग 478 करोड़ रुपये की 143 किलोग्राम ड्रग्स जब्त की गई थी। डीआरआई के कामकाज पर भी यदाकदा उंगलियां उठती रही हैं। नशीले पदार्थों की जब्ती की खबरें भी लोगों के मन में सवाल उठाती हैं कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से कितने जेल गए, और वास्तव में इसके पीछे कौन हैं? छोटे-मोटे पंटरों और तस्करों के माल को इधर-उधर करने वालों की गिरफ्तारी ही पर्याप्त नहीं है। बड़ी मछलियों को शिकंजे में लेना जरूरी है। डीआरआई अधिकारी को मुख्य अपराधियों तक पहुंचने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग और वैश्विक समन्वय पर अधिक जोर देना चाहिए। मादक पदार्थों के धंधे में कानून का खौफ और मिलने वाली सजा ही पर्याप्त होती है। भारत में आज तक तो किसी मादक पदार्थ तस्कर को मौत की सजा का उदाहरण नहीं मिलता जवकि अनेक देशों में यह आम सजा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

by UB India News
July 27, 2026
0

छात्रों पर लाठीचार्ज और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर 25 जुलाई को बिहार बंद बुलाया गया। इस दौरान पूरे...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

Next Post
पेंशन बढ़ाने संबंधी मांग……

पेंशन बढ़ाने संबंधी मांग......

इस सत्र में भारत को आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय करने का प्रयास होगा

इस सत्र में भारत को आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय करने का प्रयास होगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend