ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

Exit Polls आखिर कैसे किया जाता है और क्या हैं देश में इसके लिए नियम-कायदे…

UB India News by UB India News
December 6, 2022
in खास खबर, ब्लॉग, मीडिया
0
Exit Polls आखिर कैसे किया जाता है और क्या हैं देश में इसके लिए नियम-कायदे…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Assembly Elections 2022) के दूसरे चरण के लिए सोमवार शाम को मतदान खत्म होते ही विभिन्न न्यूज चैनलों पर एग्जिट पोल (Exit Polls) छा गए. भारत (India) में किसी चुनाव के एग्जिट पोल के परिणामों को अंतिम वोट डाले जाने तक प्रकाशित करने या दिखाने की अनुमति नहीं है. हालांकि एग्जिट पोल को लेकर राजनीतिक तौर पर जागरूक लोगों में बहुत ज्यादा जिज्ञासा रहती है. एग्जिट पोल कभी-कभी चुनाव परिणामों की सटीक भविष्यवाणी करते हैं. वास्तव में एग्जिट पोल क्या हैं? इन्हें कैसे किया जाता है? इन्हें नियंत्रित करने वाले नियम क्या हैं? एक अच्छे एग्जिट पोल के लिए क्या जरूरी है? आइए हम समझाते हैं…

एग्जिट पोल क्या होते हैं?
एग्जिट पोल के लिए किसी चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर पोलिंग बूथ से बाहर आने वाले मतदाताओं से पूछा जाता है कि वे किस राजनीतिक दल का समर्थन कर रहे हैं. एग्जिट पोल वास्तव में ओपिनियन पोल से अलग होता है. ओपिनियन पोल चुनाव से पहले होता है. एक एग्जिट पोल से यह संकेत मिलता है कि चुनाव में हवा किस तरफ बह रही है. साथ ही उन मुद्दों, व्यक्तित्वों पर भी चर्चा होती है, जो मतदाताओं को प्रभावित करते हैं. इसमें मतदाताओं की राजनीतिक निष्ठा के बारे में भी पूछा जाता है. आज देश में एग्जिट पोल कई संगठनों द्वारा किए जाते हैं, जो अक्सर मीडिया संगठनों के साथ गठजोड़ में कराए जाते हैं. एग्जिट पोल का सर्वेक्षण आमने-सामने या ऑनलाइन किया जा सकता है.

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

एक्जिट पोल को क्या अच्छा या बुरा बनाता है
एक अच्छे सटीक ओपिनियन या एग्जिट पोल के लिए नमूनों का आकार बड़ी भूमिका निभाता है. नमूनों यानी सर्वेक्षण में शामिल लोगों की संख्या जितनी ज्यादा होगी, पूछे जा रहे प्रश्न जितने विविध और गहराई वाले और पूवार्गह से ग्रस्त नहीं होंगे, तो वे सटीक परिणाम दिखा सकते हैं. सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज के निदेशक संजय कुमार के मुताबिक एक विविध प्रश्नावली के बगैर वोट शेयर अनुमानों तक पहुंचने के लिए आंकड़ों को न तो सुसंगत रूप से एकत्र किया जा सकता है और न ही व्यवस्थित रूप से उसका विश्लेषण किया जा सकता है. राजनीतिक दल अक्सर आरोप लगाते हैं कि ये पोल प्रतिद्वंद्वी पार्टी द्वारा प्रेरित या वित्तपोषित होते हैं. आलोचकों का यह भी कहना है कि एग्जिट पोल पर प्रश्नों के चयन, शब्दों और समय का भी असर पड़ता है. साथ ही सर्वेक्षण में शामिल लोगों की प्रकृति से भी प्रभावित हो सकते हैं।

भारत में एग्जिट पोल से जुड़े नियम-कायदे
एग्जिट पोल को जारी करने की अनुमति कब दी जानी चाहिए इस मसले को विभिन्न तरीकों से तीन बार सुप्रीम कोर्ट तक ले जाया जा चुका है. फिलहाल एग्जिट पोल वोटिंग शुरू होने से पहले और आखिरी चरण का मतदान खत्म होने तक नहीं दिखाए जा सकते. गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने अधिसूचित किया कि 12 नवंबर को सुबह 8 बजे से 5 दिसंबर को शाम 5.30 बजे के बीच कोई भी एग्जिट पोल प्रकाशित करने पर प्रतिबंध रहेगा. हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान हुआ, जबकि गुजरात में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान हुआ. दोनों राज्यों के नतीजे 8 दिसंबर को आ रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
G20 की अध्यक्षता भारत के लिए सम्मान की बात, सभी पार्टियों को लेकर चलेंगे साथ: PM Modi

G20 की अध्यक्षता भारत के लिए सम्मान की बात, सभी पार्टियों को लेकर चलेंगे साथ: PM Modi

CAA की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

CAA की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend