ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पत्रकारिता और प्रलाप ……

UB India News by UB India News
December 4, 2022
in खास खबर, मीडिया, हास्य - व्यंग
0
पत्रकारिता और प्रलाप ……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इस बीच एक बडे बिजनेस हाउस ने एक कथित उदारवादी मीडिया हाउस के शेयरों को खरीद लिया। जब मालिक बदलते हैं तो ऐसे संस्थानों को चलाने वाले भी बदलते हैं और ऐसे में जो बाहर आते हैं‚ अगर वे प्रोफेशनल है तो अपने निष्कासन को सहजता से लेते हैं‚ लेकिन जो प्रोफेशनल नहीं होते‚ वे रोते हैं‚ और प्रलाप करते रहते हैं। उस मीडिया हाउस के साथ यही हुआ है। मालिक बदलता है‚ तो सुर भी बदलता है!
यों मीडिया बाजार में ऐसी खबरें उडती ही रहती थीं कि वह मीडिया हाउस बिकने वाला है कि कोई खरीदने वाला है। और चंूकि इस मीडिया हाउस के चैनल आज भी सत्ता के बरक्स अपने को आलोचक की तरह पेश करते थे और अपने को जनतंत्र के पहरूए बताते थे‚ अब वही ‘सिम्पेथी’ के पात्र बनने की जुगत में हैं। कई मानते हैं कि यह हाउस जनतंात्रिाक मूल्यों का रखवाला था। इसलिए निशाने पर था और इसीलिए उसे देश के एक बडे बिजनेस हाउस ने खरीद लिया। बहुत से लोग मानते हैं कि यह मीडिया हाउस अपनी अलग पहचान रखता था। चौदह के बाद सभी मीडिया हाउस झुक गए मगर यह नहीं झुका‚ लेकिन आज उसके शेयर खरीदे जा चुके हैं। इसलिए मीडिया में यह शोक की घडी है। ऐसे अनेके लोग हैं जो मानते हैं कि सन दो हजार चैदह के बाद मीडिया की आजादी पर आंच आई है। देश में तानाशाही है। विरोधी स्वरों को टारगेट किया जाता है‚ और कई तो इस स्थिति की तुलना हिटलर के फासिज्म से करते हैं‚ और अपने को फासिज्म का मुकाबला करने वाले जनतांत्रिक रणबांकुरे की तरह पेश करते हैं‚ और कई इनाम भी झटक लेते हैं।

ऐसे लोग न फासिज्म के ‘फा’ को जानते हैं‚ न हिटलर के ‘ह’ को जानते हैं। अगर फासिज्म होता तो कोई इतनी चूं–चपड भी न कर पाता जितना उस मीडिया हाउस के कुछ ‘प्रलापी’ कर रहे हैं। यों‚ सन चौदह के बाद कुछ बदलाव तो साफ दिखते हैं लेकिन यह भी तो सच है कि जब सत्ता बदलती है‚ तो बहुत कुछ बदलता है‚ और जब बहुत सी प्रस्थापनाएं बदलती हैं‚ तो और कुछ बदलता है। एजेंडा बदलता है‚ टारगेट बदलते हैं। लेकिन कुछ सोचते हैं कि एक सत्ता ‘लिबरल’ होती है‚ दूसरी ‘तानशाह’ होती है‚ तो ऐसे विचार को सिर्फ ‘भ्रम’ ही कहा जा सकता है क्योंकि सत्ता क्या हैॽ इसका अर्थ ऐसे लोग जानते ही नहीं। ‘लेनिन’ ने अपनी किताब ‘स्टेट एंड रिवोल्यूशन’ में कहा है कि हर राज्य सत्ता शासक वर्ग की तानाशाही होती है। ऊपर से भले वह जनतंत्र का लबादा ओढे‚ लेकिन स्वभाव से तानाशाही ही होती है। वह तभी तक जनंतत्र के नाटक को चलने देती है‚ जब तक ‘जनतंत्र’ और ‘आजादी’ शासक वर्ग को नुकसान नहीं पहुंचाते। जैसे ही कोई नुकसान पहुंचाता है‚ सत्ता के बघनखे निकल आते हैं‚ और वह अपने असली रूप में आ जाती है। इस पैमाने से आज हम किसी भी सत्ता को देख सकते हैं‚ और समझ सकते हैं कि लिबरल से लिबरल सत्ता भी वक्त पडने पर तानाशाहीपूर्ण व्यवहार करने लगती है जैसा कि इंदिरा गांधी ने एक वक्त में ‘आपातकाल’ लगा के किया।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

जहां तक ‘आजादी’ की बात है‚ तो हम आज के सोशल मीडिया को देखें तो वहां कौन–कौन क्या–क्या नहीं बकता रहता‚ लेकिन सत्ता उसे दूर तक सहती रहती है‚ और कई बार नहीं भी सहती‚ लेकिन सोशल मीडिया अब भी आलोचना की एक बडी जगह की तरह दिखता है। जहां तक किसी मीडिया हाउस के खरीदने की‚ बिकने की बात है‚ वह आम बात है। अगर आप ऐसे मीडिया हाउस के मालिक हैं जिसके शेयर मारकेट में खरीदे–बेचे जाते हैं‚ तो आप शेयर मारकेट के खरीद–फरोख्त के नियम से नहीं बच सकते। आज आप मालिक हैं‚ कल कोई ओर हो सकता है‚ और परसों कोई और।

इसलिए अगर आज उक्त मीडिया हाउस के एक बडे हिस्से के नये मालिक आ गए तो आश्चर्य क्याॽ एक मालिक बेचता है‚ दूसरा खरीदता है। ऐसी स्थिति में अगर कोई नौकर यानी पत्रकार अपने को ही खुदा समझने लगे कि वही इस मीडिया संसार को चला रहा था‚ तो यह उसकी बाल–सुलभ खुशफहमी भर है। हर समय मैं–मैं करने वाले ऐसे कई मानसिक रोगियों को अपना रोग कभी समझ नहीं आता। इसीलिए वे प्रलाप करते रहते हैं। यहां भी ऐसे कई प्रलापी हैं‚ जो अब अपने प्रलाप में ही खुश हैं। ऐसे लाग पत्रकार कम‚ प्रलापी अधिक हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
अनात्म होता मध्यमवर्ग …….

अनात्म होता मध्यमवर्ग .......

कूटनीति में समाधान………

जी–20 में भारत का एजेंड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend