ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गुजरात में अंतिम दौर में 93 सीटों पर प्रचार, पीएम मोदी अहमदाबाद में करेंगे समापन… पहले चरण में 63.14% हुई वोटिंग

UB India News by UB India News
December 3, 2022
in केंद्रीय राजनीती
0
गुजरात में अंतिम दौर में 93 सीटों पर प्रचार, पीएम मोदी अहमदाबाद में करेंगे समापन… पहले चरण में 63.14% हुई वोटिंग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गुजरात में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 93 सीटों पांच दिसंबर को मतदान है। पीएम मोदी आज अहमदाबाद से प्रचार अभियान का समापन कर रहे हैं। गुरुवार को पीएम मोदी ने 50 किमी का मेगा रोडशो निकाला। पहले चरण में 83 सीटों पर 63.14% वोटिंग हुई है। गुजरात चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज बनासकांठा के कांकरेज, पाटण, आणंद जिले के सोजित्रा और फिर अहमदाबाद के सरसपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मेदी की अब से कुछ देर में बनासकांठा के नाथपुरा में विजय संकल्प सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी 12 बजे पाटण पहुंचेंगे। यहा पर वह यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे आणंद और फिर अहमदाबाद में आखिरी चुनावी सभा करेंगे।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

आज वडगाम में जगदीश ठाकोर करेंगे सभा

गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर आज वडगाम में जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी ने यहां पर दलित नेता और कार्यकारी अध्यक्ष जिग्नेश मेवाणी को टिकट दी है। पिछली बार मेवाणी कांग्रेस के समर्थन से निर्दलीय जीते और गांधीनगर पहुंचे थे। ठाकोर की सभा शाम चार बजे वडगाम में होगी।

गुजरात चुनाव: पहले चरण में 89 सीटों पर 63 प्रतिशत वोटिंग

गुजरात में पहले चरण के लिए कुल 89 सीटों पर 63.14 फीसदी वोट पड़े। नर्मदा जिले में सबसे ज्यादा 78.24 फीसदी मतदान हुआ। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच कच्छ, सौराष्ट्र और साउथ गुजरात के 19 जिलों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो गई। इसी के साथ 788 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है। चुनाव आयोग के अनुसार, तापी जिले में शाम 5 बजे तक सबसे अधिक 72.32 फीसदी वोटिंग हुई जबकि 68.09 फीसदी वोटिंग के साथ नर्मदा दूसरे नंबर पर और 64.84 फीसदी के साथ डांग तीसरे नंबर पर रहा है। पहले चरण में ग्रामीण और आदिवासी वोटरों ने बड़ी संख्या में मतदान किया जबकि शहरी वोटर्स ने इतना जोश नहीं दिखाया। चुनाव आयोग के शाम सात बजे तक आंकड़ों के अनुसार अमरेली में 52.93, भरूच में 63.28, भावनगर में 57.81, बोटाद में 57.15, डांग में 64.84, देवभूमि द्वारका 59.11, गिर सोमनाथ 60.46, जामनगर में 53.98, जूनागढ़ में 56.95, कच्छ में 54.91, मोरबी में 67.60, नर्मदा में 68.09, नवसारी में 65.91, पोरबंदर में 53.84, राजकोट में 50.48, सूरत में 57.83, सुरेंद्र नगर में 60.71, तापी 72.32 और वलसाड में 65.24 फीसदी वोट पड़े।

पिछले चुनाव से 5.49% कम मतदान
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग गुरुवार शाम 5 बजे पूरी हुई। 19 जिलों की 89 सीटों के लिए मैदान में उतरे 788 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। पहले चरण में 62.89 फीसदी लोगों ने मतदान किया। यह आंकड़ा 2017 में हुए चुनाव से 5.49% कम रहा। इतना ही नहीं इस बार 10 साल की सबसे कम वोटिंग हुई।

पिछली बार 4% कम वोटिंग से भाजपा की 15 सीट कम हुई थीं
बीते चुनाव में 2012 की तुलना में करीब 4% कम वोटिंग से भाजपा को इस रीजन में 15 सीटों का नुकसान हुआ था। इस रीजन में पाटीदार, ओबीसी और आदिवासी वोट निर्णायक माने जाते हैं। इन 89 सीटों में 32 पाटीदार बहुल और 16 आदिवासी बहुल सीटें हैं। सिर्फ दो जिलों नर्मदा और तापी में 70% से ज्यादा वोटिंग हुई है। 9 जिलों में वोटिंग 50% से 60% के बीच हुई है।

आदिवासियों के इलाकों में ज्यादा वोटिंग
ओवरऑल वोटिंग को देखें महानगरों, पाटीदारों के इलाकों में कम, लेकिन आदिवासियों के इलाकों में ज्यादा वोटिंग हुई है। हालांकि 2017 के मुकाबले एक भी जिले में ज्यादा वोटिंग नहीं हुई है। अहम यह है कि शहरी क्षेत्र को भाजपा का गढ़ माना जाता है। लेकिन शहरों में भी 11% वोटिंग घटी है। इस बार तीसरी ताकत आम आदमी पार्टी के आने से भी भाजपा-कांग्रेस की सीटें घट-बढ़ सकती हैं। उधर, केबल ब्रिज हादसे के बाद चर्चा में आए मोरबी में 67.65% वोट पड़े हैं। यहां 2017 में 73.66% और 2012 में 74.9% वोटिंग हुई थी।

गुजरात चुनाव से जुड़े रोचक फैक्ट्स

  • गुजरात में 2012 का विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीधी लीडरशिप में लड़ा गया आखिरी चुनाव था। तब मोदी ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा थे।
  • 2012 के मुकाबले 2017 में पहले चरण की सीटों पर औसत वोटिंग घट गई थी। इसका सीधा नुकसान भाजपा को हुआ था।
  • 2012 में जब वोटिंग ज्यादा हुई, तो भाजपा के खाते में 61 सीटें आई थीं। 2017 में वोटिंग घटने से भाजपा की सीटें भी घटकर 48 रह गईं।

182 सीटों के लिए हो रहे इस चुनाव के दूसरे चरण की 93 सीटों पर 5 दिसंबर को वोटिंग होगी। नतीजे 8 दिसंबर को यानी हिमाचल विधानसभा चुनाव के साथ ही आएंगे। राज्य में इस बार 4.6 लाख लोग पहली बार वोट करेंगे। चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने गुजरात में मोरबी पुल हादसे पर दुख जाहिर किया।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री के मंच से पीएम मोदी का दमदार संदेश………………..

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके अपनी...

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

by UB India News
July 22, 2026
0

संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी....

Next Post
पत्रकारिता और प्रलाप ……

पत्रकारिता और प्रलाप ......

अनात्म होता मध्यमवर्ग …….

अनात्म होता मध्यमवर्ग .......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend