ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गुजरात विधानसभा के लिए पहले चरण का मतदान जारी,मतदाताओं में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

11 बजे तक 19% वोटिंग हुई है। आदिवासी बहुल डांग जिले में सबसे ज्यादा 7. 76% वोटिंग हुई है। वहीं सूरत की कतारगाम में 6% वोटिंग हुई है। यहां से AAP के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया मैदान में हैं।

UB India News by UB India News
December 2, 2022
in खास खबर, गुजरात
0
गुजरात विधानसभा के लिए पहले चरण का मतदान जारी,मतदाताओं में दिख रहा जबरदस्त उत्साह
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 8 बजे से शुरू होगा. आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं, जिनमें से 89 सीटों पर आज यानी गुरुवार को मतदान होता है. प्रथम चरण में जिन सीटों पर चुनाव होना, वो राज्य के 19 जिलों में फैली हुईं हैं. गुजरात के पहले चरण के चुनाव में कुल 788 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं. निर्वाचन आयोग और पुलिस प्रशासन की ओर सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में पहले चरण के लिए 89 सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। पहले चरण में 14,382 मतदान केंद्रों पर जिन 89 सीटों के लिए मतदान होगा उनमें से 48 पर भाजपा ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी जबकि कांग्रेस के खाते में 40 सीटें गई थीं और एक सीट पर निर्दलीय विजयी हुआ था। इस चुनाव में भाजपा,कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) के अलावा बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा), समाजवादी पार्टी (सपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) सहित 36 अन्य दलों ने भी अपने प्रत्याशी पहले चरण की सीटों पर उतारे हैं। भाजपा और कांग्रेस ने सभी 89 सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशी उतारे हैं।पहले चरण में कुल 788 उम्मीदवारों में से 70 महिला प्रत्याशी हैं जिनमें से भाजपा की नौ, कांग्रेस की छह और आप की पांच महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

 

इस बार भाजपा अपना ही रिकॉर्ड तोड़ कर नया रिकॉर्ड बनाएगी: मनसुख मंडाविया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं बीजेपी नेता मनसुख मंडाविया ने कहा है कि गुजरात चुनावों में बीजेपी इस बार अपना ही रिकॉर्ड तोड़ कर नया रिकॉर्ड बनाएगी। उन्होंने कहा, ‘हनोल गांव की जनता विकास की राजनीति को मानती है। यहां से बहुत कम वोट अन्य पार्टी को जाता है, सारा वोट भाजपा को जाता है। गुजरात की जनता का भरोसा भाजपा पर बढ़ रहा है।’

जनता गुजरात के हित में चुनाव लड़ रही है: हर्ष संघवी

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि आज मैं देख पा रहा हूं कि गुजरात की जनता ने तय कर लिया कि यहां फिर से एक बार बीजेपी की सरकार बनानी है।

मेरे पास जो सत्ता आती है वो मेरी नहीं जनता की है: बीजेपी कैंडिडेट बोखिरीया

पोरबंदर में वोट डालने के बाद भाजपा उम्मीदवार बाबूभाई बोखिरिया ने कहा, ‘मैंने प्रचार में कहा था कि पहली बार सभी वोटरों को वोट करना चाहिए। मुझे लगता है कि मेरे काम करने का तरीका लोगों को पसंद आया होगा। मेरे पास जो सत्ता आती है वो मेरी नहीं जनता की है। मैं उनके लिए काम करता हूं।’

सुबह 9 बजे तक 5.03 फीसदी मतदान: चुनाव आयोग

गुजरात विधानसभा चुनावों के पहले चरण में में सुबह 9 बजे तक 5.03 फीसदी मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक, अमरेली में 4.68 फीसदी, भरूत में 4.57 फीसदी, भावनगर में 4.85 फीसदी, बोटाड में 4.62 फीसदी, डांग में 7.76 फीसदी, देवभूमि द्वारका में 4.09 फीसदी, गिर सोमनाथ में 5.17 फीसदी, जामनगर में 4.42 फीसदी, जूनागढ़ में 5.04 फीसदी, कच्छ में 5.06 फीसदी, मोरबी में 5.17 फीसदी, नर्मदा में 5.30 फीसदी, नवसारी में 5.33 फीसदी, पोरबंदर में 3.92 फीसदी, राजकोट में 5.05 फीसदी, सूरत में 4.98 फीसदी, सुरेंद्रनगर में 5.41 फीसदी, तापी में 7.25 फीसदी और वलसाड में 5.58 फीसदी मतदान हुआ है।

  • नवसारी जिले के वासंदा में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इसमें वासंदा के BJP कैंडिडेट पीयूष पटेल जख्मी हो गए। बता दें, वासंदा कांग्रेस का गढ़ है। कांग्रेस से अनंत पटेल मैदान में हैं।
  • जामनगर नॉर्थ सीट से भाजपा कैंडिडेट रीवाबा जडेजा ने राजकोट में मतदान किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।
  • BJP के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने सूरत में वोट डाला। इसके बाद वे गांधीनगर में चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गए।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने अमित शाह ने गुरुवार को मतदाताओं से बड़ी तादाद में वोटिंग की अपील की।
  • गुजरात के मिनी अफ्रीका कहने जाने वाले जम्बूर गांव में पहली बार लोग वोट डालेंगे। यहां उनके लिए स्पेशल ट्राइबल बूथ बनाया गया है।

पहले फेज की सात सीटों पर AAP का असर
पहले फेज की कुल 89 सीटों में से छह से सात सीटें ऐसी हैं, जहां केजरीवाल की आम आदमी पार्टी यानी AAP का असर है। इनमें से छह सीटें सूरत जिले की हैं। वहीं, एक सीट द्वारका जिले में है। द्वारका की खंभालिया सीट से AAP के CM कैंडिडेट ईशुदान गढ़वी मैदान में हैं।

समुद्र किनारे बसे इलाकों में पहुंची पोलिंग पार्टी, कई जगह नाव से भी चुनाव सामग्री भेजी गई।
समुद्र किनारे बसे इलाकों में पहुंची पोलिंग पार्टी, कई जगह नाव से भी चुनाव सामग्री भेजी गई।

पुल हादसे से चर्चा में आई मोरबी में आज वोटिंग
पुल हादसे के चलते चर्चा में आए मोरबी जिले की तीन सीटों मोरबी, टंकारा और वांकानेर पर आज वोटिंग हो रही है। इन सीटों पर चुनावी हार-जीत का आंकड़ा देखें, तो 1962 से लेकर अब तक छह बार भाजपा और पांच बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। दो बार निर्दलीय कैंडिडेट जीते हैं।

पिछले चुनाव यानी 2017 की बात करें तो पाटीदार प्रभावित मोरबी सीट पर कांग्रेस के टिकट पर जीतने वाले ब्रजेश मेरजा ने पार्टी बदल ली थी। इसके बाद उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। हालांकि, इस बार भाजपा ने ब्रजेश मेरजा को टिकिट नहीं दिया है और ब्रिज हादसे में लोगों की जान बचाने वाले कांतिलाल अमृतिया को चुनाव मैदान में उतारा है।

मोदी की सीट राजकोट पर भी आज मतदान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट राजकोट पश्विम पर भी पहले फेज में वोटिंग हो रही है। मोदी ने 2002 में राजकोट पश्विम से चुनाव लड़ा था। तब मोदी 14 हजार वोट से जीते थे। 2002 के बाद दो बार भाजपा से वजुभाई वाला और एक बार विजय रूपानी इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं। लोहाना, ब्राह्मण, पाटीदार और जैन समाज के असर वाली इस सीट पर 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने डॉ. दर्शिता शाह को उतारा है।

चुनाव सामग्री लेकर पोलिंग पार्टियां एक दिन पहले ही अपनी ड्यूटी वाले बूथ पर पहुंच गई हैं।
चुनाव सामग्री लेकर पोलिंग पार्टियां एक दिन पहले ही अपनी ड्यूटी वाले बूथ पर पहुंच गई हैं।

गुजरात चुनाव से जुड़े रोचक फैक्ट्स

  • गुजरात में 2012 का विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीधी लीडरशिप में लड़ा गया आखिरी चुनाव था। तब मोदी ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा थे।
  • 2012 के मुकाबले 2017 में पहले चरण की सीटों पर औसत वोटिंग घट गई थी। इसका सीधा नुकसान भाजपा को हुआ था।
  • 2012 में जब वोटिंग ज्यादा हुई, तो भाजपा के खाते में 61 सीटें आई थीं। 2017 में वोटिंग घटने से भाजपा की सीटें भी घटकर 48 रह गईं।

182 सीटों के लिए हो रहे इस चुनाव में 1 दिसंबर को 89 सीटों पर और 5 दिसंबर को 93 सीटों पर वोटिंग होगी। नतीजे 8 दिसंबर को यानी हिमाचल विधानसभा चुनाव के साथ ही आएंगे। राज्य में इस बार 4.6 लाख लोग पहली बार वोट करेंगे।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
आज पीएम मोदी  काअब तक का सबसे लंबा रोड शो, 50 किलोमीटर की यात्रा में कवर होंगी एक दर्जन से ज्यादा सीटें

आज पीएम मोदी काअब तक का सबसे लंबा रोड शो, 50 किलोमीटर की यात्रा में कवर होंगी एक दर्जन से ज्यादा सीटें

बिहार में कहने को शराबबंदी, थाने में की शराब पार्टी, वीडियो बना ASP को भेजा

बिहार में कहने को शराबबंदी, थाने में की शराब पार्टी, वीडियो बना ASP को भेजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend