ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज पीएम मोदी काअब तक का सबसे लंबा रोड शो, 50 किलोमीटर की यात्रा में कवर होंगी एक दर्जन से ज्यादा सीटें

UB India News by UB India News
December 2, 2022
in खास खबर, प्रदेश
0
आज पीएम मोदी  काअब तक का सबसे लंबा रोड शो, 50 किलोमीटर की यात्रा में कवर होंगी एक दर्जन से ज्यादा सीटें
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात में अब तक का देश का सबसे लंबा रोड शो निकालने जा रहे हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव में सातवीं जीत का संकल्प लिए बीजेपी अपनी पूरी ताकत से जुटी है। बीजेपी के अभियान के अंतिम पड़ाव के तहत पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम अहमदाबाद में 50 किलोमीटर के रोड शो का नेतृत्व करेंगे। पीएम मोदी का रोड शो शाम 3:30 बजे शुरू होगा जो कि करीबन 9.45 बजे चांदखेड़ा में समाप्त होगा। यह रोड शो नगरपालिका सीमा से जुड़े सभी विधानसभा क्षेत्रों के पास से होकर निकलेगा। शनिवार को चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले दो दिनों में मोदी के व्यस्त कार्यक्रम में सात रैलियां शामिल हैं। पीएम मोदी 5 दिसंबर को अहमदाबाद के रानीप क्षेत्र में मतदान करने के लिए गुजरात वापस लौटेंगे।

अमित शाह और जेपी नड्डा ने भी निकाला रोड शो
गुजरात चुनाव में जीत को लेकर जोर शोर से जुटी बीजेपी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीते दिनों इसको लेकर बयान भी दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि हम इस बार गुजरात चुनाव में रेकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। नड्डा ने कहा कि इस बार बीजेपी सीट और मत प्रतिशत दोनों का ही रेकार्ड तोड़ देगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और सीएम भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को पूरे शहर में रोड शो किया। इस दौरान भाजपा के कई शीर्ष नेता भी शामिल रहे। रोड शो में ट्रक के ऊपर खड़े होकर शाह ने मोहन सिनेमा क्षेत्र से अहमदाबाद के असरवा निर्वाचन क्षेत्र में कलापीनगर तक यात्रा की। तो वहीं बीजेपी अध्यक्ष नड्डा नडियाद में थे। जबकि सीएम पटेल ने अमराईवाड़ी निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया।

RELATED POSTS

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

किन जगहों से होकर निकलेगा पीएम का रोड शो?
बीजेपी के तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी का रोड शो पूरी तरह से ऐतिहासिक बनाने का मकसद है। इस रोड शो की खासियत यह है कि इसमें एक दर्जन से भी ज्यादा विधानसभा सीटें कवर हो जाएंगी। यानी कि कुल मिलाकर कहें तो काफी संजीदगी के साथ पार्टी ने पीएम के रोड शो को प्लान किया है। जिससे कि कम समय खर्च कर ज्यादा से ज्यादा असर डाला जा सके। पीएम मोदी अहमदाबाद की एक दर्जन से ज्यादा विधानसभा सीटों के अलावा गांधीनगर दक्षिण सीट पर भी रोड शो करेंगे। मोदी का यह रोड शो दोपहर साढ़े तीन बजे अहमदाबाद के नरोडा गाम से शुरू होगा। इस दौरान पीएम का रोड शो नरोडा, ठक्कर बापानगर, निकोल, बापूनगर, अमराईवाडी, मणिनगर, दाणीलिमडा, जमालपुर खाडिया, एलिसब्रिज, वेजलपुर, घाटलोडिया, नारणपुरा, साबरमती एवं गांधीनगर दक्षिण सीटों से होकर गुजरेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 4, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

Next Post
बिहार में कहने को शराबबंदी, थाने में की शराब पार्टी, वीडियो बना ASP को भेजा

बिहार में कहने को शराबबंदी, थाने में की शराब पार्टी, वीडियो बना ASP को भेजा

आज, यानी 1 दिसंबर से देशभर में हुए कई बदलाव

आज, यानी 1 दिसंबर से देशभर में हुए कई बदलाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend