ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली शराब घोटाला: ED ने मनीष सिसोदिया के ‘करीबी’ कारोबारी अमित अरोड़ा को गिरफ्तार किया

UB India News by UB India News
December 1, 2022
in Lokshbha2024, अपराध, कारोबार
0
दिल्ली शराब घोटाला: ED ने मनीष सिसोदिया के ‘करीबी’ कारोबारी अमित अरोड़ा को गिरफ्तार किया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में एक अन्य कारोबारी अमित अरोड़ा को गिरफ्तार किया है। अरोड़ा गुरुग्राम स्थित ‘बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड’ का डायरेक्टर है। दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में ED ने यह छठी गिरफ्तारी की है। अरोड़ा को मंगलवार रात धन शोधन रोकथाम अधिनियम (PMLA) की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया। अरोड़ा को स्थानीय अदालत में पेश किए जाने की संभावना है, जहां जांच एजेंसी उसकी हिरासत के लिए अनुरोध करेगी।

CBI की FIR के बाद दर्ज हुआ था मामला

RELATED POSTS

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

ED ने CBI की FIR के बाद यह मामला दर्ज किया था। CBI ने मामले में हाल ही में दायर चार्जशीट में दावा किया है कि अमित अरोड़ा और 2 अन्य आरोपी दिनेश अरोड़ा और अर्जुन पांडे दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के ‘करीबी सहयोगी’ हैं और वे आरोपी लोक सेवकों के लिए शराब लाइसेंस धारियों से जुटाए गए पैसे के ‘अवैध वित्तीय प्रबंधन एवं हेराफेरी करने में सक्रिय रूप से शामिल थे।’ ED ने पिछले हफ्ते इस मामले में अपना पहली चार्जशीट भी दायर की थी, जिसमें गिरफ्तार व्यवसायी समीर महेंद्रू और कुछ यूनिट्स को नामजद किया गया है।

कौन है ED की गिरफ्त में आया अमित अरोड़ा?
अमित अरोड़ा CBI की FIR में आरोपी नंबर 9 है। सूत्रों के मुताबिक, अमित अरोड़ा वही शराब कारोबारी है जोकि बीजेपी के स्टिंग ऑपरेशन में भी दिखाई दिया था। CBI ने अमित अरोड़ा से पूछताछ भी की थी। पिछले हफ्ते ED ने अमित अरोड़ा के ठिकानों पर रेड की थी। अमित अरोड़ा Buddy Retails और 13 अन्य कंपनियों का डायरेक्टर है और इससे पहले वह 37 कंपनियों के निदेशक पद से जुड़ा था। अरोड़ा की इन कंपनियों का एक्साइज पॉलिसी में बदलाव में अहम भूमिका होने का शक है। इन कंपनियों के एकाउंट से होटल और फ्लाइट टिकट बुक किए जाते थे।

शराब घोटाले में अरोड़ा के रोल की हो रही है जांच
इस बात की जांच की जा रही है कि क्या अमित अरोड़ा की दरियादिली से नौकरशाहों और राजनेताओं सहित सरकारी कर्मचारियों को क्या फायदा हुआ। CBI और ED को शक है कि नई शराब नीति तैयार करने में अरोड़ा के साथ अन्य का हाथ था, जिन्हें इस बदलाव से सीधे फायदा पहुंचा। बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली में दो जोन में शराब का कारोबार करती है- एयरपोर्ट जोन और जोन-30। जांच ये भी चल रही है कि क्या अमित अरोड़ा की कंपनी ने एयरपोर्ट अथॉरिटी से NOC ली थी या नहीं? अरोड़ा कथित तौर पर 2 नौकरशाहों के संपर्क में थे, जो शराब नीति का मसौदा तैयार करने में शामिल थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

by UB India News
July 29, 2026
0

क्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में ऐतिहासिक सफलता मिली। 2.20 करोड़ रुपए के इनामी भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 29, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 29, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

by UB India News
July 28, 2026
0

छात्रों पर लाठीचार्ज और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर 25 जुलाई को बिहार बंद बुलाया गया। इस दौरान पूरे...

Next Post
अगर तुम मोदी के प्रतिनिधि हो तो जाओ उन्हीं से सवाल पूछो

अगर तुम मोदी के प्रतिनिधि हो तो जाओ उन्हीं से सवाल पूछो

नीतीश कैबिनेट ने 31 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, आंगनबाड़ी बहाली प्रक्रिया में बड़े बदलाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend