ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कैबिनेट ने 31 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, आंगनबाड़ी बहाली प्रक्रिया में बड़े बदलाव

UB India News by UB India News
November 30, 2022
in कैबिनेट, पटना, मुख्यमंत्री
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार कैबिनेट ने 31 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर स्वीकृति दे दी है. इनमें से सबसे अहम यह रहा कि मुख्यमंत्री की जनता दरबार में मिली शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने बदलाव के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया. समाज कल्याण विभाग के समेकित बाल विकास सेवाएं योजना के तहत आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका चयन मार्गदर्शिका-2022 को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने का प्रावधान निश्चिय किया है. नीतीश सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए यह तय कर दिया है कि अब 12वीं पास ही सेविका और दसवीं पास सहायिका बन सकेंगी. हालांकि, चयन का आधार अधिकतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित है.

इसी आधार पर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति मेधा सूची को अंतिम रूप देगी. सहायिका और सेविका के लिए संबंधित वार्ड का होना और मतदाता पहचान पत्र में नाम होना अनिवार्य कर दिया गया है. इसके लिए समक्ष प्रधिकार से स्वीकृत आवासीय प्रमाण पत्र जमा करना होगा.

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

मेधा सूची में किसी तरह त्रुटि पाये जाने पर पहले एडीएम और यहां से भी संतुष्ट नहीं होने पर प्रमंडलीय आयुक्त को शिकायत करने का प्रविधान सरकार ने कर दिया है. बहाली के लिए उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष तय की गई है जबकि 65 वर्ष के उम्र तक सेविका और सहायिका की सेवा होगी.

बिहार कैबिनेट के अन्य महत्वपूर्ण निर्णय
सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष 15 दिसंबर को राजकीय समारोह के रूप में मनायी जाएगी. शराब और ताड़ी उत्पादन से जुड़े निर्धन परिवार को आर्थिक मदद देने की योजना. कुल 610 करोड़ की स्वीकृति. आतंकवाद, संप्रदायिक, नक्सली हिंसा, सीमा पार से गोलीबारी एवं बारूदी सुरंग विस्फोट से पीड़ित सिविल व्यक्तियों को भी सहायता के लिए केंद्रीय योजना की सूची मार्गदर्शिका 2022 के प्रारूप को बिहार में भी लागू करने की स्वीकृति के संबंध में स्वीकृति मिली.

उद्योग विभाग के तहत संजीवन राइस मिल्स प्राइवेट लिमिटेड को वित्तिय स्वीकृति दी गई. समेकित बाल विकास सेवाएं योजना अंतर्गत आंगनबाड़ी की सेविका सहायिका चयन मार्ग दर्शिका 2022 की स्वीकृति मिली. सेविका को इंटर पास और सहायिका के लिए मैट्रिक पास योग्यता रखा गयी है. अब सेविका की बहाली जिला स्तर पर होगी. सेविका की बहाली में स्थानीय वार्ड का निवासी होना अनिवार्य कर दिया गया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
1 माह में बन गए रिकॉर्ड 1.36 करोड़ आयुष्मान कॉर्ड, इस साल दावा भुगतान जा सकता है 50,000 करोड़ के पार

1 माह में बन गए रिकॉर्ड 1.36 करोड़ आयुष्मान कॉर्ड, इस साल दावा भुगतान जा सकता है 50,000 करोड़ के पार

ट्राई जल्द ही देश में नंबर के साथ नाम वाली कॉलर आईडी की व्यवस्था लाएगी

ट्राई जल्द ही देश में नंबर के साथ नाम वाली कॉलर आईडी की व्यवस्था लाएगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend