ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ट्राई जल्द ही देश में नंबर के साथ नाम वाली कॉलर आईडी की व्यवस्था लाएगी

UB India News by UB India News
December 1, 2022
in Lokshbha2024, टेक्नोलॉजी
0
ट्राई जल्द ही देश में नंबर के साथ नाम वाली कॉलर आईडी की व्यवस्था लाएगी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मोबाइल फोन पर कॉल कर फर्जीवाड़ा करने की बातें अब आम हो चुकी हैं। नेट​फ्लिक्स की सीरीज जामतारा ने फर्जीवाड़े की जो एक झांकी दिखाई, वह अब हर दिन की कहानी है। आमतौर पर सीनियर सिटीजन इनके झांसों में अक्सर फंस जाते हैं। इस फर्जीवाड़े का एक प्रमुख कारण यह है कि हमें पता ही नहीं होता कि कॉल कौन कर रहा है और वह वास्तव में किसी बैंक या बीमा कंपनी का कर्मचारी ही है या फिर कोई धोखेबाज!

अब जल्द ही आम लोगों को इससे निजात मिलने जा रही है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ट्राई जल्द ही देश में नंबर के साथ नाम वाली कॉलर आईडी की व्यवस्था लेकर आने की तैयारी कर रहा है। इससे आपको कॉल करने वाले के नंबर के साथ उसका नाम भी दिखेगा। जिससे बार-बार परेशान करने वाली अवांछित फोन कॉल पर लगाम लग सकती है।

RELATED POSTS

क्या CJP प्रोटेस्ट में FOSAM यानी फॉरवर्ड सीक्रेट मैसेजिंग इन एडहॉक नेटवर्क या मेश मैसेजिंग नेटवर्क का प्रयोग हुआ था !

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

ट्राई ने मांगे सुझाव 

नाम प्रदर्शित करने की व्यवस्था को लेकर सार्वजनिक परामर्श का दौर ट्राई ने शुरू कर दिया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने मंगलवार को बयान में कहा कि दूरसंचार नेटवर्क में कॉल करने वाले का नाम दर्शाने की व्यवस्था (सीएनएपी) लागू करने के बारे में एक परामर्श पत्र जारी किया गया है। इस पर संबद्ध पक्षों से 27 दिसंबर तक विचार आमंत्रित किए गए हैं। उन सुझावों पर 10 जनवरी, 2023 तक जवाब दिए जा सकेंगे।

अभी प्राइवेट एप के भरोसे है व्यवस्था

अभी तक ट्रूकॉलर और भारत कॉलर आईडी एंड एंटी-स्पैम जैसे मोबाइल ऐप की मदद से मोबाइल फोन उपभोक्ता कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान जान सकते हैं। लेकिन इन ऐप पर नजर आने वाले नाम पूरी तरह भरोसेमंद स्रोत पर आधारित नहीं होते हैं। ट्राई के मुताबिक, दूरसंचार विभाग का मानना है कि सीएनएपी सुविधा शुरू होने से कोई भी मोबाइल फोन उपभोक्ता कॉल आने पर कॉलर की पहचान जान सकेगा। इस सुविधा को स्मार्टफोन के साथ फीचर फोन पर भी मुहैया कराने के लिए दूरसंचार नेटवर्क की तैयारी एवं व्यवहार्यता को भी परखा जाएगा।

जानिए कैसे होगा यह संभव 

ट्राई के सूत्रों के अनुसार य​ह व्यवस्था व्यक्ति के केवाई पर आधारित होगी। दरअसल हम जब भी मोबाइल के लिए नया सिम खरीदते हैं तो टेलिकॉम कंपनी हमसे हमारा केवाईसी विवरण मांगती है। अक्सर ये केवाईसी आधार कार्ड के जरिए होता है। नई व्यवस्था में यही केवाईसी डिटेल को आपके नंबर के साथ कॉलरआईडी के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। इससे कॉल करने वाले के नाम और लोकेशन की जानकारी कॉल रिसीव करने वाले को मिल जाएगी। ऐसे में आपको पता चल जाएगा कि कौन सा कॉल उठाना है या नहीं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या CJP प्रोटेस्ट में  FOSAM यानी फॉरवर्ड सीक्रेट मैसेजिंग इन एडहॉक नेटवर्क या मेश मैसेजिंग नेटवर्क का प्रयोग हुआ था !

क्या CJP प्रोटेस्ट में FOSAM यानी फॉरवर्ड सीक्रेट मैसेजिंग इन एडहॉक नेटवर्क या मेश मैसेजिंग नेटवर्क का प्रयोग हुआ था !

by UB India News
July 24, 2026
0

दिल्ली में CJP के समर्थन में जुटे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से आपस की बात छिपाने के लिए एक नई तकनीक...

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

by UB India News
July 6, 2026
0

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने वॉट्सएप के विवादित यूजरनेम फीचर पर जवाब देने के लिए मेटा की समयसीमा को...

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

by UB India News
July 5, 2026
0

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के...

एआई का भविष्य व्यवस्था, बाजार और तकनीक की ‘ट्रिनिटी’ पर निर्भर करेगी ?……………

एआई का भविष्य व्यवस्था, बाजार और तकनीक की ‘ट्रिनिटी’ पर निर्भर करेगी ?……………

by UB India News
July 4, 2026
0

पिछले कुछ दिनों से दुनियाभर के प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर आ रही रिपोर्टों, स्टोरियों और स्तंभों में...

व्हाट्सएप को सुप्रीम कोर्ट की फटकार,जवाबदेही से बच नहीं सकता

व्हाट्सएप के नये फीचर पर सरकार क्यों हुई सख्त, रोलआउट रोकने का क्यों दिया निर्देश !……………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारत सरकार ने व्हाट्सएप के उस नए "यूज़रनेम (Username)" फीचर पर सख्त रुख अपनाया है, जिसके लागू होने के बाद...

Next Post

कल से पहले की तरह नहीं निकाल पाएंगे ATM से पैसा, जान लें नया तरीका

बड़ी बेटी के घर बसाने के लिए वली का बकरा बनी छोटी-बेटी दामाद

बड़ी बेटी के घर बसाने के लिए वली का बकरा बनी छोटी-बेटी दामाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend