ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इस ‘रोग’ का इलाज जरूरी..

UB India News by UB India News
November 30, 2022
in खास खबर, टेक्नोलॉजी, स्वास्थ
0
इस ‘रोग’ का इलाज जरूरी..

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वैज्ञानिक प्रगति विकास के साथ कुछ ऐसी समस्याएं भी लेकर आती है जो नुकसान भी बड़़ा ही करती है। हैकिंग भी आज के वक्त की ऐसी समस्या है‚ जिससे निपटने का कोई सार्थक तरीका आज तक नहीं खोजा जा सका है। हालांकि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) इस बात की पुष्टि नहीं कर रहा‚ लेकिन बात सच है कि संस्थान पिछले एक हफ्ते से सर्वर डाउन की ऐसी समस्या का सामना कर रहा है जिसे हैकिंग के सिवा कुछ और कहना मुश्किल है। इससे संस्थान का मामूली कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित है। एम्स ने सोमवार को बयान में कहा कि नष्ट हुए डेटा को पुनः प्राप्त करने के लिए इंजीनियर लगातार काम कर रहे हैं। अस्पताल में ओपीडी‚ रोगियों की भर्ती‚ छुट्टी‚ जांच परीक्षण और प्रयोगशाला तथा आपातकालीन सेवाओं से संबंधित प्रक्रिया हाथ से से पूरी की जा रही है। एम्स में कतई ऑनलाइन कामकाज नहीं हो पा रहा है। दिल्ली पुलिस का कहना है किसर्वर डाउन मामले में फिरौती मांगे जाने से संबंधी समाचार बिल्कुल गलत हैं। हैकरों ने किसी भी फिरौती की मांग नहीं की है‚ लेकिन जिस गंभीरता से मामले को लिया जा रहा है उससे मामला कुछ और ही प्रतीत होता है। प्रकरण की जांच इंडिया कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम‚ दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय के अधिकारी कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्राटैजिक ऑपरेशन शाखा ने भी फिरौती और साइबर हमले का मामला दर्ज किया है। बुधवार (२३ नवम्बर) सुबह ७ बजे एम्स के प्राइमरी और फर्स्ट बैकअप सर्वर करप्ट हो गए और बाद में पता चला कि यह रैंसमवेयर हमला था। सोमवार शाम का दावा किया गया कि हैकर्स ने कथित तौर पर एम्स–दिल्ली से क्रिप्टोकरेंसी में लगभग २०० करोड़ रुपये की मांग की है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि एम्स प्रशासन से ऐसी कोई मांग किए जाने की बात उसके संज्ञान में नहीं लाई गई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसियों की सिफारिशों पर अस्पताल में कंप्यूटर पर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। एम्स के सर्वर में पूर्व प्रधानमंत्रियों‚ मंत्रियों‚ नौकरशाहों और न्यायाधीशों समेत कई अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों (वीआईपी) का ड़ेटा स्टोर है। तीन चार करोड़़ आम लोगों का डे़टा भी संकट में है। अनुमान है कि मामले के पूरी तरह काबू में आने में कुछ दिन और लगेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
चिंताजनक टकराहट…….

चिंताजनक टकराहट.......

तो इसलिए ममता हुइ मुलायम…………..

तो इसलिए ममता हुइ मुलायम..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend