श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब को ले जा रही वैन पर 4-5 लोगों ने हमले की कोशिश की है। जैसे ही उसे पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद एफएसएल लैब से ले जाया जा रहा था तभी इन लोगों ने वैन का पीछा किया। इनमें से दो लोगों के हाथों में तलवारें थीं।
#WATCH | Police van carrying Shradhha murder accused Aftab Poonawalla attacked by at least 2 men carrying swords who claim to be from Hindu Sena, outside FSL office in Delhi pic.twitter.com/Bpx4WCvqXs
— ANI (@ANI) November 28, 2022
#WATCH श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को ले जा रही पुलिस वैन पर तलवार लेकर कम से कम 2 लोगों ने हमला किया। हमलावर हिंदू सेना से होने का दावा कर रहे है। वीडियो दिल्ली में FSL कार्यालय के बाहर की है। pic.twitter.com/6IkWVJqbKv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2022
इससे पहले इस हत्याकांड के 17 दिन बाद दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने सोमवार को श्रद्धा की हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया। न्यूज एजेंसी ANI ने दिल्ली पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया- श्रद्धा की वो अंगूठी भी बरामद कर ली गई है, जिसे आफताब ने मर्डर के बाद दूसरी लड़की को गिफ्ट दिया था।
ये लड़की मर्डर के बाद आफताब के फ्लैट पर भी आई थी। उस दौरान श्रद्धा की बॉडी के टुकड़े फ्लैट में ही फ्रिज में मौजूद थे। पुलिस ने कहा था कि डेटिंग ऐप के जरिए आफताब ने दूसरी गर्लफ्रेंड से कॉन्टैक्ट किया था।







