प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) आज गुजरात में 4 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी आज भावनगर के पलिताना ( Palitana in Bhavnagar ), कच्छ के अंजार ( Anjar in Kutch ) में रैलियों को संबोधित करेंगे. इसके अलावा जामनगर ( Jamnagar ) और राजकोट ( Rajkot ) में भी पीएम मोदी चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 ( Gujarat Elections 2022 ) में चुनाव प्रचार अब आखिरी दौर में पहुंच गया है. यहां दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को मतदान कराए जाएंगे.
बता दें कि पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार में कांग्रेस को निशाने पर रखा है. उन्होंने रविवार को कांग्रेस की लीडरशिप पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आतंकियों को भी अपना वोट बैंक मानती है. कांग्रेस नेता आतंकवादियों के एनकाउंटर में मारे जाने पर आंसू बहाते हैं. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस शासनकाल के दौरान गुजरात आतकंवादियों के निशाने पर सबसे ज्यादा रहता था. मैंने कांग्रेस की सरकार से आतंकवादियों को निशाना बनाने की अपील की थी, लेकिन कांग्रेस ने मुझे ही निशाना बनाया.
पाटीदारों के गढ़ में हैं पीएम मोदी की चारों रैलियां
खास बात ये है कि पीएम की चारों रैली पाटीदारों के गढ़ में है, जहां पिछली बार बीजेपी को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। वही कल प्रधानमंत्री ने खेड़ा, नेत्रंग के बाद सूरत में चुनाव प्रचार किया। पीएम ने कल की रैली में कांग्रेस पर आतंकवाद को लेकर बड़ा हमला बोला था। बता दें कि 24 घंटे बाद गुजरात में पहले चरण की वोटिंग के लिए प्रचार का शोर थम जाएगा। लेकिन ठीक उससे पहले पीएम मोदी ने गुजरात में डेरा डाल दिया है और ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं।
यह है पीएम मोदी की आज की रैलियों का शेड्यूल
आज चुनाव प्रचार के सुपर मंडे को पीएम मोदी ताबड़तोड़ चार चुनावी सभाएं करने वाले हैं। जिसमें पहले विजय संकल्प सम्मेलन के तहत पीएम मोदी आज दोपहर सवा बारह बजे पालिताना में चुनाव प्रचार करेंगे फिर दोपहर 2.45 बजे अंजर में रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो साढ़े चार बजे जामनगर पहुंचेंगे और आज आखिर में वो राजकोट के लोगों को साधने की कोशिश करेंगे।







