ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का आज तीसरा दिन

UB India News by UB India News
November 22, 2022
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का आज तीसरा दिन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का आज तीसरा दिन है. उन्होंने सुरेंद्रनगर में एक जनसभा के दौरान एक बार फिर राहुल गांधी या कांग्रेस पार्टी का नाम लिए बिना ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में मेधा पाटकर के शामिल होने को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘जिनको भारत की जनता ने पद से हटा दिया, ऐसे लोग पद के लिए पदयात्रा कर रहे हैं. पद के लिए लोकशाही में यात्रा करें तो करें…लेकिन जिन्होंने गुजरात को प्यासा रखा, मां नर्मदा का पानी रोकने के लिए 40 साल तक कोर्ट-कचहरी करी, ऐसे नर्मदा विरोधियों के कंधे पर हाथ रखकर पद के लिए पदयात्रा करने वाले लोगों को गुजरात की जनता सजा देने वाली है. यह चुनाव नर्मदा प्रोजेक्ट का विरोध करने वालों को हराने का चुनाव है.’ प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, ‘चुनाव आते ही जानकार एंटी-इनकम्बेंसी की बात करते हैं. लेकिन गुजरात की जानता ने उन्हें गलत साबित किया है. पिछले 27 साल से गुजरात में बीजेपी ने प्रो-इनकम्बेंसी वाली नई राजनीति की शुरुआत की है.’

एक दिन पहले धोराजी की अपनी जनसभा में भी प्रधानमंत्री मोदी ने यह मुद्दा उठाया था. अपने संबोधन में उन्होंने कहा था, ‘कांग्रेस से पूछिए कि जो लोग नर्मदा बांध के खिलाफ थे, आज उन्हीं के कंधों पर हाथ रखकर आप पदयात्रा निकाल रहे हैं. क्यों भाई? इन लोगों ने गुजरात में नर्मदा प्रोजेक्ट का इतना विरोध किया था कि इस प्रोजेक्ट के लिए राज्य को विश्व बैंक से 1 रुपया भी नहीं मिल सका था. अगर हमने नर्मदा प्रोजेक्ट को आगे नहीं बढ़ाया होता तो आज यहां की हालत पहले की तरह होती.’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल अगस्त में जब कच्छ में नर्मदा का पानी लाने वाली एक नहर सहित कई अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया था, तब उन्होंने कहा था, ‘मेधा पाटकर और उनके ‘अर्बन नक्सल’ दोस्तों ने नर्मदा परियोजना का विरोध किया था, जिस कारण यह प्रोजेक्ट 3 दशक तक लटका रहा. इससे गुजरात को बहुत नुकसान हुआ था. वास्तव में, इस परियोजना का विश्व बैंक के मोर्स आयोग सहित आलोचकों ने विरोध किया गया था.’

RELATED POSTS

अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

by UB India News
July 30, 2026
0

भारत में डिजिटल कम्युनिकेशन तेजी से सार्वजनिक बातचीत और चर्चाओं को आकार दे रहा है। हाल के वर्षों में, प्राइवेट...

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

Next Post
स्पाइनल कार्ड ट्रॉमा हो सकते हैं घातक परिणाम

स्पाइनल कार्ड ट्रॉमा हो सकते हैं घातक परिणाम

जलवायु न्याय की दिशा में

जलवायु न्याय की दिशा में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend