ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बदल जाएगी तस्वीर………

UB India News by UB India News
November 21, 2022
in अंतरिक्ष, खास खबर, संपादकीय
0
बदल जाएगी तस्वीर………

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत के बढ़ते कदम उस मुकाम पर जा पहुंचे हैं‚ जहां अमेरिका सहित एक दो देश ही पहुंच पाए हैं। भारत ने एक स्टार्टअप द्वारा विकसित रॉकेट के जरिए तीन उपग्रहों को कक्षा में स्थापित करके अंतरिक्ष की गतिविधियों में निजी क्षेत्र के प्रवेश के ‘प्रारंभ’ के साथ ही इतिहास रच दिया है। अभी तक सरकारी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का ही इस क्षेत्र पर आधिपत्य था। ‘स्काईरूट एयरोस्पेस’ के विकसित राकेट ‘विक्रम–एस’ का पहला मिशन पूर्ण सफल रहा। भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई की स्मृति में इस रॉकेट का नाम ‘विक्रम–एस’ रखा गया है। नई शुरुआत के प्रतीक के रूप में इस मिशन को ‘प्रारंभ’ नाम दिया गया है। स्काईरूट एयरोस्पेस निजी क्षेत्र की पहली कंपनी बन गई है‚ जिसने २०२० में अंतरिक्ष उद्योग को निजी क्षेत्र के लिए खोले जाने के बाद भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम में कदम रखा है। यह कदम निकट भविष्य में अंतरिक्ष पर्यटन सहित अनेक क्षेत्रों में भारत की धूम मचने की भविष्यवाणी साबित होने जा रहा है। स्काईरूट–एयरोस्पेस इसरो पर व्यवसाय का बोझ बढ़ने की सूरत में उसका मददगार भी साबित होगा। अपने पहले ही प्रयास में रॉकेट ८९.५ किमी. की उचाई तक पहुंचा और उसने १२१.२ किमी. की दूरी तय की‚ जैसी कि ‘स्काईरूट एयरोस्पेस ने योजना बनाई थी। ‘प्रारंभ’ मिशन के तहत दो घरेलू और एक विदेशी ग्राहक के तीन पेलोड़ को अंतरिक्ष में ले जाया गया। छह मीटर लंबा यह रॉकेट दुनिया के पहले कुछ ऐसे रॉकेटों में शामिल है‚ जिसमें घुमाव की स्थिरता के लिए ३–ड़ी प्रिंटेड़ ठोस प्रक्षेपक हैं। विक्रम–एस ने चेन्नई के स्टार्ट–अप ‘स्पेस किड्ज’‚ आंध्र प्रदेश के स्टार्ट–अप ‘एन–स्पेस टेक’ और आर्मेनियाई स्टार्टअप ‘बाजूमक्यू स्पेस रिसर्च लैब’ उपग्रहों को लेकर अंतरिक्ष में उड़़ान भरी। स्काईरूट एयरोस्पेस की सफलता से अनेक नये स्टार्टअप इस क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। ये प्रक्षेपण यान से लेकर पर्यटन तक लंबी छलांग लगाने को तैयार हैं। चेन्नई स्थित अग्निकुल कॉसमॉस अगले महीने अपने अग्निबाण–१ का परीक्षण करने को तैयार है‚ जबकि स्पेस ऑरा एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी प्रा. लि. और एस्ट्रोबोर्न स्पेस एंड़ डि़फेंस टेक्नोलॉजीज ने अंतरिक्ष पर्यटन और क्रू मॉड्यूल तथा स्पेस सूट के विकास की योजना बनाई हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
अनायास है क्या बयानबाजी

अनायास है क्या बयानबाजी

साइबर ठगी रोकना बड़़ी चुनौती….

साइबर ठगी रोकना बड़़ी चुनौती....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend