ADVERTISEMENT
Sunday, July 19, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रोहित से छिन सकती है टी-20 कप्तानी:हार्दिक बन सकते हैं कैप्टन, हिटमैन वनडे-टेस्ट में लीड करते रहेंगे

UB India News by UB India News
November 20, 2022
in Lokshbha2024, क्रिकेट
0
रोहित से छिन सकती है टी-20 कप्तानी:हार्दिक बन सकते हैं कैप्टन, हिटमैन वनडे-टेस्ट में लीड करते रहेंगे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया की सेमीफाइनल में हार के बाद लगातार हलचल मची हुई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भी अब एक्शन मोड में आ गया है। शुक्रवार रात एक बड़ा फैसला लेते हुए बोर्ड ने चेतन शर्मा की अध्यक्षता वाली चयन समिति को बर्खास्त कर दिया। साथ ही अब रडार पर हैं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा जिनसे अब टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी लेने की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड के मौजूदा दौरे पर रोहित को आराम देने की बात कहकर हार्दिक को कप्तान बनाया गया है।

पिछले कुछ समय से कई क्रिकेट दिग्गजों ने टीम इंडिया को स्प्लिट कैप्टन यानी अलग-अलग कप्तानों की सलाह दी थी। अनिल कुंबले ने तो व्हाइट बॉल और रेड बॉल के लिए अलग-अलग टीमों और कप्तानों की बात कह डाली थी। इसी को लेकर संभवत: चर्चा हुई है बीसीसीआई की ताजा बैठक में जिसमें चेतन शर्मा को फायर करने का निर्णय लिया गया। पीटीआई के हवाले से आई जानकारी के मुताबिक, बीसीसीआई स्प्लिट कैप्टेंसी पर विचार कर रहा है जिसके मुताबिक हार्दिक पंड्या को जल्द ही टी20 इंटरनेशनल टीम का नियमित कप्तान घोषित किया जा सकता है।

RELATED POSTS

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

बतौर कप्तान हार्दिक हुए मैच्योर
हार्दिक पंड्या को जबसे आईपीएल 2022 के लिए गुजरात टाइटंस का कप्तान बनाया गया वह तब से काफी मैच्योर दिखने लगे हैं। बतौर खिलाड़ी और खासतौर से बतौर बल्लेबाज वह और ज्यादा जिम्मेदार हो गए हैं। उनके प्रदर्शन में काफी सुधार आया है। उनकी कप्तानी में गुजरात ने पहले सीजन में ही आईपीएल का खिताब भी जीत लिया था। इसके अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट में भी न्यूजीलैंड से पहले वह तीन मैचों में कप्तानी कर चुके थे। उनका कप्तानी रिकॉर्ड शत प्रतिशत है। उन्होंने इसी साल दो मैच आयरलैंड और एक मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी कप्तानी में जीता था।

आपको बता दें कि चेतन शर्मा की अध्यक्षता वाली चयन समित के कार्यकाल में भारत द्विपक्षीय सीरीज के अलावा किसी भी बड़े टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं कर पाया है। इतना ही नहीं टीम का कॉम्बिनेशन नहीं सेट हो पाया, कप्तान भी बार-बार बदलते रहे। ऐसे कई कारण रहे कि इस चयन समिति को बर्खास्त कर दिया गया।

खैर अभी बोर्ड विचार कर रहा है और यह देखना होगा कि कितनी जल्दी यह विचार फैसले में बदलता है। दो टी20 वर्ल्ड कप और एशिया कप में हार के बाद टीम मैनेजमेंट को कुछ अलग सोचना पड़ेगा। इस वक्त कुछ अलग करने के लिए हार्दिक ही एकमात्र ऑप्शन नजर आ रहे हैं ठीक उस तरह जैसे एमएस धोनी ने 2007 में टीम को संभाला था। इस वक्त टीम में सबकुछ अच्छा भी है और कुछ अच्छा है भी नहीं। दोनों बातें अपनी जगह सही हैं भले टीम के खिलाड़ी रोहित-द्रविड़ द्वारा बनाए गए माहौल की तारीफ करें लेकिन प्रदर्शन उस तरह का आ नहीं पा रहा। अब देखना होगा कि बीसीसीआई का क्या अंतिम फैसला होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने...

भारत को यह गलती पड़ न जाए भारी!

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

by UB India News
July 14, 2026
0

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

by UB India News
June 6, 2026
0

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि उन पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने...

Next Post
सत्येंद्र जैन के वीडियो पर BJP हुई हमलावर

सत्येंद्र जैन के वीडियो पर BJP हुई हमलावर

Gujarat Elections: बीजेपी के उम्मीदवार... जातिगत समीकरणों से लेकर कई अन्य बातो का रखा जा रहा ख्याल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend