ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

Gujarat Elections: बीजेपी के उम्मीदवार… जातिगत समीकरणों से लेकर कई अन्य बातो का रखा जा रहा ख्याल

UB India News by UB India News
November 20, 2022
in Lokshbha2024
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Elections 2022) में नामांकन करने की अंतिम समय सीमा खत्म हो चुकी है. पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो चुकी है, जबकि दूसरे चरण के मतदान में चुनावी समर में उतरने वाले उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच अभी बाकी है. इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए गुजरात चुनाव (Gujarat Elections) कई लिहाज से प्रतिष्ठा का प्रश्न है. सबसे पहले तो 2024 लोकसभा चुनाव की वैतरणी पार करने के लिए गुजारत में इस बार जीत जरूरी है. दूसरे गुजरात चुनाव में जीत से कांग्रेस (Congress) और आम आदमी पार्टी (AAP) को पता चल जाएगा कि वह कितने पानी में हैं, इसका सीधा असर 2024 में विपक्षी गठबंधन पर पड़ेगा इसीलिए केसरिया पार्टी ने हर समीकरण साधने की कोशिश की है. 182 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी ने सबसे ज्यादा अन्य पिछड़ी जातियों के उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है. अन्य पिछड़ी जातियों में से कोली, अहीर, ठाकोर, कराड़िया, चौधरी, वघेर, मेर, खरवा, रणगोला, मादी, पंचाल, बरोट, मोदी, मिस्त्री, राबरी और सतवरा समुदाय के 58 लोगों को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है.

ओबीसी में सबसे ज्यादा ठाकोर पर भरोसा
अन्य पिछड़ी जातियों में सबसे ज्यादा 18 उम्मीदवार ठाकोर हैं, जिन्हें बीजेपी ने अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना है. गौरतलब है कि गुजरात की आबादी का एक बड़ा हिस्सा अन्य पिछड़ी जातियों से आता है. हालांकि फिलवक्त ताजा आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन एक अनुमान के मुताबिक अन्य पिछड़ी जातियों का गुजरात में प्रतिनिधित्व 40 फीसदी के लगभग है. अन्य पिछड़ी जातियों के बाद 45 पाटीदार उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी समर में उतारे हैं. इनमें से 25 लेउवा पटेल हैं और 20 कदवा पटेल हैं. 2015 में पाटीदार आंदोलन ने 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी पार्टी के जीत के जश्न को फीका कर दिया था. उससे सबक लेते हुए केसरिया पार्टी ने पाटीदार आंदोलन के प्रणेता हार्दिक पटेल को ‘अपना’ बना विरमगाम सीट से टिकट दिया है. इसके अलावा बीजेपी ने अनुसूचित जनजाति से 28 तो अनुसूचित जाति से 15 उम्मीदवार चुने हैं. हालांकि पार्टी ने महज 16 महिलाओं को ही इस चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है.

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

13 उम्मीदवारों की उम्र 40 से कम
बीजेपी ने युवाओं पर भी भरोसा जताया है और 13 उम्मीदवारों की उम्र 40 साल से कम है. इनमें राज्य के तेज-तर्रार गृह मंत्री हर्ष सांघवी भी हैं, जिनकी उम्र 37 साल है. हर्ष सांघवी मजुरा विधानसभा सीट से किस्मत आजमा रहे हैं. बीजेपी ने 2017 के बाद पार्टी में शामिल हुए नेताओं समेत मौजूदा विधायकों में से 67 पर फिर से विश्वास किया है. इनके अलावा 2017 विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी से चूके 13 पूर्व विधायकों को भी फिर से चुनाव मैदान में उतारा है. इनमें कांतिलाल अमूर्तिया भी शामिल हैं. कांतिलाल वही विधायक हैं जिनका मोरबी पुल गिरने के बाद लोगों को बचाने के लिए पानी में कूद जाने का वीडियो वायरल हुआ था. उन्हें मोरबी के मौजूदा विधायक और राज्य सरकार में श्रम मंत्री बृजेश मेरजा की जगह उम्मीदवार बनाया गया है.

राशिवार उम्मीदवार
इसके अलावा बीजेपी ने राशि को भी ध्यान में रखा है. पार्टी से प्राप्त डाटा के अनुसार 182 उम्मीदवारों में से 27 मिथुन राशि के हैं, जबकि 20 उम्मीदवार कुंभ राशि के हैं. गुजरात विधानसभा चुनाव में महज 5 उम्मीदवार कर्क राशि के हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में JDU का दबदबा, अध्यक्ष सहित सेंट्रल पैनल की चार सीटें जीतीं,महासचिव पद ABVP के खाते में

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में JDU का दबदबा, अध्यक्ष सहित सेंट्रल पैनल की चार सीटें जीतीं,महासचिव पद ABVP के खाते में

आज होगा शुक्र ग्रह का उदय‚ अब गूंजेगी शहनाई

आज होगा शुक्र ग्रह का उदय‚ अब गूंजेगी शहनाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend