ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सत्येंद्र जैन के वीडियो पर BJP हुई हमलावर

UB India News by UB India News
November 20, 2022
in Lokshbha2024
0
सत्येंद्र जैन के वीडियो पर BJP हुई हमलावर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मसाज कराते नजर आ रहे हैं। इसे लेकर आम आदमी पार्टी पर बीजेपी हमलावर है। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी, स्पा मसाज पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की चुप्पी क्यों? गौरव भाटिया ने कहा, “ये आम आदमी पार्टी नहीं, बल्कि ये बदनाम, दाम पार्टी है, जो चाहे वो करवाओ।”

गौरव भाटिया ने केजरीवाल को महाठग बताया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के इशारे पर भ्रष्टाचार होता है और जब इस तरह का वीडियो सामने आता है, तो कहां छिप जाते हैं। भाटिया ने कहा, “केजरीवाल जिसे कट्टर ईमानदार बताते थे वह कट्टर बेईमान जेल में मसाज करा रहा है, कानून का उलंघन कर रहे हैं। केजरीवाल ने संविधान की रक्षा की शपथ ली, ये मंत्री पांच महीने से जेल में है, लेकिन मंत्री पद से हटाया नहीं गया। सत्येंद्र जैन ने भी सविधान की रक्षा की शपथ ली है और आज कैसे कानून को तार-तार किया जा रहा है। भ्रष्टाचारी मेरा ठग है, तो कानून कुछ नहीं होता है।”

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

सुरक्षा को ताक पर रखकर सुविधा दे रहे: बीजेपी

उन्होंने कहा कि वीडियो देखने के बाद सवाल है और केजरीवाल आप में हिम्मत हो तो जनता पूछती है कि कहां छुपे हैं आप? उन्होंने कहा, “मोदी के राज में जनता वीवीआईपी है, लेकिन आज वीवीआईपी क्या होता है, वो दिखाई दे रहा है। जेल जहां कड़ी सुरक्षा होती है, उसकी सुरक्षा को ताक पर रखकर सुविधा दे रहे हैं, उन्हें मंत्री पद से नहीं हटा रहे हैं। कैदी को मसाज दिया जाएगा, ये मसाज क्यों दिया जा रहा है, जेल में आप दूसरे कैदी की तरह होते हैं, निर्धारित कपड़े हर आरोपी को पहनने होते हैं। ये टी-शर्ट में क्यों हैं?”

बीजेपी नेता ने कहा, “जो मिलने आता है, इसके लिए कैदी से समय और नंबर तय है, लेकिन इस सेल में 4 लोग हैं, मंत्री लेटकर बातचीत कर रहे हैं। सबूत के साथ छेड़छाड़ हो रही है और ये महाठग केजरीवाल कर रहे हैं। वीडियो में मिनरल वाटर है। आम आदमी पार्टी तो भ्रष्टाचार मिटाने के लिए पार्टी बनी थी, वीवीआईपी कल्चर खत्म करने आई थी, लेकिन भ्रष्टचार के आरोपी को सारी सुख सुविधा दिया जा रहा है।”

‘लोकतंत्र के लिए खतरा है कि ऐसा व्यक्ति मुख्यमंत्री है’

उन्होंनेक हा, “मंत्री को हटाया नहीं है, तो केजरीवाल बताए कि कोर्ट ने कहा था कि ऐसा व्यक्ति मंत्री बना रहे, इस पर फैसला मुख्यमंत्री ले। मसाज करने वाला व्यक्ति मसाज देते-देते कागज़ों का पुलिंदा निकाला जाता है, सत्येंद्र जैन आराम करते हैं, केजरीवाल के इशारे पर ही दिए थे। वो देख रहे हैं कि किसे कितनी वसूली करनी है। एक व्यक्ति जिस पर इतने गंभीर आरोप है, उससे कौन-सी दिल्ली सरकार की फाइल शेयर की जा रही है। किसी भी लोकतंत्र के लिए खतरा है कि ऐसा व्यक्ति मुख्यमंत्री है। भ्रष्टाचारी के साथ खड़ा है।”

‘केजरीवाल के काले धन की तिजोरी का पासवार्ड जैन के पास’

भाटिया ने कहा, “राजनीतिक तौर पर सवाल सबके मन में है कि केजरीवाल ऐसा इसलिए कर रह हैं, क्योंकि वो भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। केजरीवाल के काले धन की तिजोरी का पासवार्ड सत्येंद्र जैन के पास है। मसाज नहीं करवाएंगे, तो केजरीवाल काले धन को कैसे इस्तेमाल करेंगे। कोई डर या चिंता नहीं है। जब-जब जनता के मुद्दे उठाकर आरोप लगाए जाते हैं, तो केजरीवाल कहते हैं कि मुझे टारगेट किया जाता है।”

उन्होंने कहा, “केजरीवाल जी क्या ये सत्येंद्र जैन हैं या नहीं, विजिटर सेल में जा रहे हैं, मसाज करने कोई जा रहा है। जनता को स्कूल देना है, लेकिन भ्रष्टाचारी को स्पा देंगे। केजरीवाल ने कहा था कि मेडिकल सुविधा देंगे, लेकिन अपने भ्रष्टाचार को मसाज दे रहे हैं। ये गंभीर बात है। महाठगों के ठग कट्टर बेईमान खुद को कृष्ण भगवान का अवतार बताते हैं। इनकी रगों में खून से ज्यादा भ्रष्टाचार है, वो व्यक्ति कहां है आज, जो कहते हैं कि कट्टर इमानदार हैं।”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post

Gujarat Elections: बीजेपी के उम्मीदवार... जातिगत समीकरणों से लेकर कई अन्य बातो का रखा जा रहा ख्याल

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में JDU का दबदबा, अध्यक्ष सहित सेंट्रल पैनल की चार सीटें जीतीं,महासचिव पद ABVP के खाते में

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में JDU का दबदबा, अध्यक्ष सहित सेंट्रल पैनल की चार सीटें जीतीं,महासचिव पद ABVP के खाते में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend