ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जेल में सत्येंद्र जैन का हेड, बॉडी मसाज:BJP ने जारी किए VIDEO

UB India News by UB India News
November 20, 2022
in खास खबर, दिल्ली
0
जेल में सत्येंद्र जैन का हेड, बॉडी मसाज:BJP ने जारी किए VIDEO
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन फिर विवादों में हैं। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की तरफ से पोस्ट किए गए वीडियो में सत्येंद्र जैन जेल में मसाज कराते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के बाद भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आप पर हमला बोलते हुए आम आदमी पार्टी को स्पा-मसाज पार्टी कहा।

वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तुरंत सत्येंद्र जैन के पक्ष में सामने आए। उन्होंने कहा कि जैन बीमार हैं और डॉक्टरों की सलाह पर फिजियोथैरेपी ले रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि तिहाड़ के वीडियो लीक कैसे हुए और भाजपा के पास कैसे पहुंचे। साथ ही उन्होंने भाजपा की तरफ से जैन की बीमारी का इस तरह मजाक बनाने को शर्मनाक बताया।

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

आम आदमी पार्टी की सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल में मसाज़ का लुत्फ़ उठाते हुए।

यह है खुद को कट्टर ईमानदार कहने वाले।

इन्ही को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पद्म विभूषण देने की माँग कर रहे थे। #AAPFailsDelhi pic.twitter.com/HrEac4tid9

— Vijender Gupta (@Gupta_vijender) November 19, 2022

तिहाड़ से सत्येंद्र जैन के चार CCTV फुटेज सामने आए
दिल्ली की तिहाड़ जेल से सत्येंद्र जैन के कुल तीन वीडियो सामने आए हैं। इन्हें CCTV फुटेज बताया गया है। इन वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक शख्स सत्येंद्र जैन की फुट, हेड और बॉडी मजास कर रहा है। ED ने भी कुछ समय पहले आरोप लगाया था कि तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को VVIP ट्रीटमेंट मिल रहा है। ये वीडियो 13 से 21 सितंबर के बीच के बताए जा रहे हैं।

केजरीवाल जी के स्वास्थय मंत्री सत्येंद्र जैन का तिहाड़ में "मौजा ही मौजा"#SatyendarJain @BJP4Delhi @amitmalviya @adeshguptabjp @OfficeOfAdeshG @ashishsood_bjp @siddharthanbjp pic.twitter.com/ox7U4CyROP

— भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ दिल्ली प्रदेश। (@UKP4BJPDelhi) November 19, 2022

यह वीडियो 36 सेकेंड का है। इसमें सफेद टी-शर्ट पहने एक आदमी मंत्री के पैरों की मसाज कर रहा है। बेड पर लेटे हुए सत्येंद्र जैन कुछ पेपर देख रहे हैं। बिस्तर के पास रखी कुर्सी पर आराम तकिया या मनसद भी दिखाई दे रहा है। उनके बेड पर भी आर्थोपेडिक पिलो जैसा तकिया नजर आ रहा है। एक तकिये पर रिमोट पड़ा है। कमरे में मिनरल वाटर की बोतलें भी दिख रही हैं।

तिहाड़ जेल ,सतेंद्र जैन का जलवा ! pic.twitter.com/A8iG5vWWXt

— Mukesh singh sengar मुकेश सिंह सेंगर (@mukeshmukeshs) November 19, 2022

यह वीडियो भी 26 सेकेंड का है। इसमें सत्येंद्र जैन कुर्सी पर बैठे हुए हैं और एक व्यक्ति उनके सिर की मसाज कर रहा है। कमरे में एक जोड़ी जूते और एक जोड़ी चप्पलें नजर आ रही हैं। इस वीडियो में भी उनके बिस्तर पर एक रिमोट दिखाई दे रहा है।

तिहाड़ जेल से सत्येंद्र जैन के चौथे वीडियो में चार लोग उनके कमरे में मौजूद दिखाई दे रहे हैं और मंत्री उनसे चर्चा कर रहे हैं। इनमें से एक व्यक्ति मंत्री की मसाज करने वाला है। वह उनके पैरों की मसाज कर रहा है। ऐसे ही एक और वीडियो में जैन की हैंड मराज की जा रही है।

जैन को सुविधाएं देने पर DG और सुपरिंटेंडेंट हटाए गए थे
सत्येंद्र जैन को VVIP ट्रीटमेंट देने के आरोप में तिहाड़ जेल के बैरक नंबर 7 के सुपरिन्टेंडेंट अजीत कुमार को 14 नवंबर को सस्पेंड कर दिया गया था। इससे एक दस दिन पहले यानी 4 नवंबर को तिहाड़ के DG संदीप गोयल को हटाकर उनकी जगह संजय बेनीवाल को लाया गया था। उन पर तिहाड़ में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने 10 करोड़ रुपए वसूलने का आरोप लगाया था। इनके साथ कुछ और कर्मचारियों को भी हटाया गया था।

वीडियो इस समय आने के मायने: गुजरात की राजनीति में नुकसान
गुजरात चुनाव में आप ईमानदारी को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बता रही है। भाजपा अब तक लगातार इसी पर चोट करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन इसका कोई ठोस सबूत सामने नहीं आ पा रहा था। जो भी आरोप भाजपा ने लगाए, आप ने उसी मजबूती से उन्हें खारिज किया और उलटा भाजपा पर आरोप गढ़ने का आरोप मढ़ दिया।

इस वीडियो से आप की छवि को सीधे नुकसान पहुंचेगा, क्योंकि इसे नकारना आसान नहीं। इससे भाजपा के बाकी आरोपों को भी बल मिलेगा। खासकर 10 दिन बाद गुजरात में पहले चरण की वोटिंग है। इस बीच ये वीडियो आप के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

ED भी कोर्ट में सुविधाएं देने का आरोप लगाया था
ED ने कहा था कि सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल में कई तरह की सुविधाएं मिल रही हैं। जेल के CCTV फुटेज में उन्हें बैक और फुट मसाज कराते देखा गया है। जेल सुपरिन्टेंडेंट नियमों के खिलाफ जाकर सत्येंद्र जैन से मुलाकात करते हैं, वे उनसे पूछने जाते हैं कि जेल में मंत्री को कोई समस्या तो नहीं है।

केस के आरोपियों संग सेल में करते हैं मीटिंग
ED ने कहा था कि कोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर सत्येंद्र जैन के लिए रोजाना उनके घर से खाना मंगाया जाता है। उनकी पत्नी पूनम जैन अक्सर उनसे मिलने सेल में आती हैं, जो गलत है। वे केस के अन्य आरोपियों के साथ अपनी सेल में घंटों मीटिंग करते हैं। सत्येंद्र जैन जेल मंत्री होने का गलत फायदा उठा रहे हैं।

तिहाड़ प्रशासन ने आरोपों को गलत बताया
तिहाड़ प्रशासन ने बताया कि ED ने AAP नेता सत्येंद्र जैन की सेल और वार्ड की CCTV फुटेज मांगी थी, जो एजेंसी को मुहैया करवा दी गई हैं। सत्येंद्र जैन के सेल में बाहर से कोई नहीं आता।

सुबह जब कैदियों की गिनती के लिए सेल खुलती है, उस वक्त वार्ड में मौजूद सभी कैदी एक-दूसरे से बात कर सकते हैं। इसी दौरान सत्येंद्र केस के अन्य आरोपियों से मीटिंग करते हैं। जेल प्रशासन ने सेल में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट होने से इनकार किया है।

ठग सुकेश का आरोप- जैन ने 10 करोड़ रुपए लिए
जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने 1 नवंबर को दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना को चिट्ठी लिख दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को लेकर बड़ा दावा किया था। सुकेश ने कहा कि जेल में सुरक्षा और सहूलियत के नाम पर जैन ने 10 करोड़ रुपए वसूले थे। ये रकम उनके एक करीबी के जरिए ली गई थी।

मंत्री जैन और पूर्व DG पर धमकाने के भी आरोप
सुकेश ने अपने वकील के नाम एक अन्य पत्र में लिखा- 1 नवंबर को मैंने दिल्ली के उपराज्यपाल को पत्र लिखा था। इसमें बताया था कि जेल में सुख-सुविधा उपलब्ध कराने के बदले में केजरीवाल सरकार के जेल में बंद मंत्री सत्येद्र जैन को 10 करोड़ रुपए दिए हैं। उपराज्यपाल से यह शिकायत करने के बाद सत्येंद्र जैन और जेल के तत्कालीन डीजी उसे (सुकेश को) धमका रहे हैं। लेटर की पुष्टि सुकेश के वकील ने मीडिया से की है।

तिहाड़ जेल के बैरक नंबर 7 के सुपरिन्टेंडेंट अजीत कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। कुमार पर आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को VIP ट्रीटमेंट देने और जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर को धमकी देने के आरोप में कुमार पर यह कार्रवाई की गई है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
दादी सही थी या फिर पोता सही है …………

दादी सही थी या फिर पोता सही है ............

भारत की पहली महिला पीएम इंदिरा गांधी………..

भारत की पहली महिला पीएम इंदिरा गांधी...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend