ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दरिंदगी की इंतहा……….

UB India News by UB India News
November 16, 2022
in अपराध, खास खबर, दिल्ली
0
दरिंदगी की इंतहा……….

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दक्षिण दिल्ली के महरौली में लिव इन पार्टनर की दिल दहलाने वाली हत्या का खुलासा रोंगटे खड़े़ कर देने वाला है। आफताब अमीन पूनावाला (२८) ने अपने साथ लिव इन में रह रही श्रद्धा वालकर (२६) की झगड़े़ के बाद हत्या की और शव के ३५ टुकड़े़ किए और तीन सौ लीटर का नया फ्रिज खरीद कर उसमें शव को छुपाए रखा। और २२ दिन तक हर रोज रात दो बजे जंगल में जाकर शव के हिस्सों को ठिकाने लगाता रहा। श्रद्धा ने माता–पिता के आगाह किए जाने के बावजूद हत्यारोपी के साथरहने का यह कहते हुए फैसला किया था कि वह बालिग है और अपने फैसले खुद ले सकती है। हत्या मई में की गई थी‚ जिसका खुलासा करीब छह महीने बाद हो सका है। श्रद्धा के पिता ने अपनी पुत्री के गुम होने की शिकायत मुंबई पुलिस को दी थी। मुंबई पुलिस ने ८ नवम्बर को महरौली थाने में सूचना दी‚ जिसके आधार पर इस मामले की एफआईआर दर्ज की गई। हाल के वर्षों में ऐसी अनेक घटनाओं का खुलासा हुआ जो सिहरा देने वाली थीं। महरौली की घटना को लेकर भी कमोबेश वही बातें होंगी जो ऐसी खौफनाक घटनाओं पर कही जाती हैं। कोई इसमें लव जेहाद का कोण देखेगा तो कोई अपरिपक्वता की बात कहकर आगे बढ़ जाना चाहेगा‚ जबकि ऐसी घटनाएं सचेत करती हैं कि उम्र के एक खास पड़़ाव में बच्चों के साथ माता–पिता की मित्रवत बाबस्तगी बनी रहनी चाहिए। ऐसी घटनाएं सभ्य समाज पर कलंक हैं‚ लेकिन बड़़ा सवाल यह है कि परिवरिश में कहां कमी रह जा रही है‚ जो माता–पिता की चिंता की भी बच्चे परवाह नहीं कर रहे। किसी के आकर्षण में इस कदर गाफिल हो जाते हैं कि जन्म देने वाले माता–पिता तक की नहीं सुनते। दरअसल‚ यह समय इस कदर आत्मकेंद्रित व्यक्तियों का निर्माण कर रहा है‚ जिनके पास सरोकार–परिवार से और समाज से–नहीं रह पाते। परिवार और समाज की नैतिक परिधि से छिटक जाने पर निहायत अकेले पड़े़ व्यक्ति ऐसी वारदात का निशाना बनते हैं। अपराध को क्षणिक उद्वेग या आवेश में किया गया या सोच–समझकर किया गया कमतर करार नहीं दिया जा सकता। अपराध के लिए दोष सिद्ध होने पर सख्त–से–सख्त सजा होनी चाहिए। हाल के समय में यह भी कहने वाले मिल जाते हैं‚ जिन्हें शिकायत होती है कि सजा सख्त नहीं होने से भी कुछ लोग अपराध करते हैं। बहरहाल‚ तय यह होना चाहिए कि युवाओं को भटकन से बचाने के लिए क्या किया जाना चाहिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

Next Post
न हो अनदेखी…………

न हो अनदेखी............

संकल्प धर्म–कर्म का………

संकल्प धर्म–कर्म का.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend