ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जगदानंद सिंह की नाराजगी है या कुछ और वजह?

UB India News by UB India News
November 13, 2022
in खास खबर, पटना, राजद, संपादकीय
0
जगदानंद सिंह की नाराजगी है या कुछ और वजह?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) के बेहद करीबी और आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagadanand Singh) की नाराजगी क्या अभी भी दूर नहीं हुई है? ये सवाल इसलिए उठे हैं क्योंकि पिछले करीब 40 दिनों से वो पटना पार्टी ऑफिस नहीं गए हैं। ये स्थिति तब है जब जगदानंद सिंह राजधानी पटना में मौजूद रहे। वो दो दिनों तक राजधानी में रहने के बावजूद आरजेडी कार्यालय का दौरा नहीं किया। इसको लेकर सियासी गलियारे में चर्चा तेज है। उन्हें आखिरी बार पार्टी कार्यालय आए करीब 40 दिन हो चुके हैं।

दो दिन पटना में रहे पर पार्टी मुख्यालय नहीं पहुंचे जगदा बाबू
ऐसा बताया जाता है कि जगदानंद सिंह पार्टी ऑफिस आने को लेकर हमेशा एक्टिव रहते थे। जब भी पार्टी कार्यालय का दौरा करने की बात आती तो वो तय समय पर यहां पहुंचे। वह सुबह करीब 11 बजे पटना आरजेडी ऑफिस पहुंच जाते थे और शाम तक रहते थे। हालांकि, आखिरी बार 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष पार्टी मुख्यालय गए थे। फिर जब उनके बेटे सुधाकर सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो उसी के बाद से जगदानंद सिंह के रूख में बदलाव आया।

RELATED POSTS

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

क्या नाराजगी के चलते नहीं जा रहे आरजेडी ऑफिस?
ऐसा माना जाता है कि जगदानंद सिंह पार्टी नेतृत्व से तब से नाराज हैं जब उनके बेटे सुधाकर सिंह को नीतीश कुमार कैबिनेट से बाहर होना पड़ा था। सुधाकर सिंह ने अपने विभाग में ‘बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार’ को लेकर टिप्पणी की थी। उसी के बाद उन पर एक्शन हुआ था। इसी के बाद से जगदानंद सिंह नाराज बताए जा रहें। शायद यही वजह रही कि 9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली में पार्टी की दो दिवसीय बैठक में भी वो शामिल नहीं हुए थे। वो भी उस समय जब आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया गया था।

आरजेडी सूत्रों ने कहा- जगदानंद सिंह का स्वास्थ्य ठीक नहीं है
सूत्रों के मुताबिक, जगदानंद सिंह करीब एक महीने से अधिक समय के बाद बुधवार को पटना आए। उनकी स्वास्थ्य ठीक नहीं है। गुरुवार को वो डॉक्टरों से मिले और फिर कैमूर स्थित अपने पैतृक गांव सहुका लौट आए। हालांकि आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि जगदानंद सिंह और पार्टी के बीच सब ठीक है। उनकी तबीयत ठीक नहीं है इसलिए वो डॉक्टरों को दिखाने के लिए आए थे। वहीं सूत्रों ने कहा कि आरजेडी के वरिष्ठ नेताओं के कई फोन कॉल के बावजूद, जगदानंद सिंह पार्टी कार्यालय नहीं गए और न ही पार्टी की किसी गतिविधि में हिस्सा लिया।

जगदानंद सिंह के मन में क्या चल रहा?
बिहार में सियासी घमासान चरम पर हैं। गोपालगंज-मोकामा उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। उधर, कुढ़नी विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव को लेकर राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं। आरजेडी ने अपनी सीटिंग सीट महागठबंधन में शामिल जेडीयू को दे दी है। इन फैसलों के बीच जगदानंद सिंह का आरजेडी मुख्यालय नहीं आना सवाल खड़े करता है। चर्चा ये भी है कि आखिर जगदा बाबू के मन में क्या चल रहा है, इसको लेकर भी अटकलों का दौर तेज है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

Next Post

नीतीश कुमार का धोखा पार्ट-3 !

MCD Elections: 2024 लोकसभा चुनावों का तय करेंगे भविष्य, दांव पर बहुत कुछ

MCD Elections: 2024 लोकसभा चुनावों का तय करेंगे भविष्य, दांव पर बहुत कुछ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend