ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

MCD Elections: 2024 लोकसभा चुनावों का तय करेंगे भविष्य, दांव पर बहुत कुछ

UB India News by UB India News
November 13, 2022
in खास खबर, दिल्ली
0
MCD Elections: 2024 लोकसभा चुनावों का तय करेंगे भविष्य, दांव पर बहुत कुछ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नई दिल्ली: 

250 वार्डों के लिए 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक के वार्षिक बजट वाले देश के सबसे बड़े नगर निकाय के चुनाव की लड़ाई में भाजपा और आप का भविष्य दांव पर लगा है. हालांकि नगर निगम के अंतर्गत आने वाले स्वच्छता और प्राथमिक शिक्षा के मुद्दे नियमित अंतराल पर उठते रहते हैं. वित्तीय वर्ष 2022-23 में इन क्षेत्रों के लिए एक बड़ी राशि स्वीकृत की गई है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति जस की तस बनी हुई है. स्वच्छता के लिए आवंटन 4,153.28 करोड़ रुपये है, जो निगम के कुल बजट का 27.19 प्रतिशत है, जबकि वित्तीय वर्ष 2022-2023 में शिक्षा के लिए 2,632.78 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए. नागरिक निकाय राष्ट्रीय राजधानी में स्वच्छता और प्राथमिक शिक्षा सहित बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने में विफल रहा है.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

एमसीडी के लिए आय का मुख्य स्रोत विज्ञापन राजस्व, टोल टैक्स, कार पार्किंग और मोबाइल फोन टावरों से शुल्क के अलावा संपत्ति कर है. संपत्ति कर एमसीडी के राजस्व के मुख्य स्रोतों में से एक है और इसका अधिकांश हिस्सा दक्षिण दिल्ली से एकत्र किया जाता है. 2021-22 के लिए कुल संपत्ति कर संग्रह 2,032 करोड़ रुपये था और लगभग 11.50 लाख संपत्तियों ने 2021-22 के दौरान कर का भुगतान किया. बजट में स्वच्छता के लिए 27.19 प्रतिशत राशि के आवंटन के बावजूद ऐसे कई उदाहरण हैं, जब सफाई कर्मचारी अपने वेतन में देरी या उनके बकाया का भुगतान न करने के कारण हड़ताल पर चले गए.

इस साल जून में सैकड़ों सफाई कर्मचारी एमसीडी मुख्यालय के बाहर अस्थाई कर्मचारियों को बनाए रखने, वेतन भुगतान में देरी को समाप्त करने, श्रमिकों के लिए आवास, नए श्रमिकों को काम पर रखने, बोनस वितरण जैसी मांगों को लेकर एकत्र हुए थे. अक्टूबर में एमसीडी के तहत कई सफाई कर्मचारी, जो अपनी सेवाओं को नियमित करने के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे, ने नागरिक निकाय के अधिकारियों के साथ एक समझौते पर पहुंचने के बाद विरोध प्रदर्शन बंद कर दिया. संविदा और स्थायी आधार पर काम कर रहे 10 हजार से अधिक सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल का हिस्सा थे. एक अस्थायी कर्मचारी का वेतन 12,000 रुपये प्रति माह है.

सूत्रों के अनुसार एमसीडी में 60 हजार सफाई कर्मचारियों में से 30 हजार से अधिक 1998 से अस्थायी आधार पर काम कर रहे हैं. हड़ताल पर गए श्रमिकों ने एमसीडी ने 20 से अधिक वर्षों से खाली वादे किए. इस बीच हर पार्टी के घोषणापत्र में शिक्षा को प्रमुखता से शामिल किया गया. आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस ने स्कूलों और कचरे के पहाड़ों में सुधार करने में विफल रहने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा पर आक्रामक तरीके से निशाना साधा है. दूसरी ओर भाजपा वित्त आयोग की सिफारिश के अनुसार धन जारी नहीं कर विकास को रोकने के लिए दिल्ली सरकार को दोषी ठहराती रहती है.

हाल ही में एक राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) की रिपोर्ट ने कक्षा तीन के स्तर पर अपने स्कूलों के खराब प्रदर्शन पर प्रकाश डाला. दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी नगर निगम को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था. राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण नवंबर 2021 में कक्षा तीन, पांच व आठ के छात्रों के लिए आयोजित किया गया था और इसके निष्कर्ष इस साल मई में जारी किए गए थे. इस दौरान कक्षा तीन के परिणामों ने नगरपालिका स्कूलों में शिक्षण और सीखने की निराशाजनक तस्वीर पेश की थी. एनएएस के अनुसार एमसीडी स्कूलों के कक्षा तीन के परिणाम भाषा, गणित और पर्यावरण अध्ययन में राष्ट्रीय औसत से नीचे था.

पूर्ववर्ती तीन नगर निकायों उत्तर, पूर्व और दक्षिण दिल्ली नगर निगमों का 22 मई को दिल्ली नगर निगम के रूप में विलय कर दिया गया. आईएएस अधिकारी अश्विनी कुमार और ज्ञानेश भारती ने क्रमश: नए नगर पालिका के विशेष अधिकारी और आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला. 4 दिसंबर को होने वाला यह चुनाव अगले विधानसभा और संसदीय चुनावों के लिए भाजपा, आप और कांग्रेस की स्थिति को उजागर करेगा. भगवा पार्टी सत्ता में बने रहने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है. आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि चुनाव में स्वच्छता मुख्य मुद्दा होगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
आप सच में दबे-कुचले लोगों के नेता हैं…

आप सच में दबे-कुचले लोगों के नेता हैं...

राजीव के हत्यारों की रिहाई: गांधी परिवार के सामने पहेली

राजीव के हत्यारों की रिहाई: गांधी परिवार के सामने पहेली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend