ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में शराबबंदी पर महागठबंधन के नेताओं ने उठाए सवाल, कहा- हम फेल हुए

UB India News by UB India News
November 13, 2022
in खास खबर, पटना, बिहार
0
बिहार में शराबबंदी पर महागठबंधन के नेताओं ने उठाए सवाल, कहा- हम फेल हुए
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही शराबबंदी को कड़ाई से लागू करने को लेकर लगातार बैठकें कर रहे हों और इसे लेकर अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हों, लेकिन अब सत्तारूढ़ महागठबंधन में ही शराबबंदी की कामयाबी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बिहार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने शराबबंदी को लेकर सवाल उठाए हैं।

‘लोग सोचते हैं कि बिहार में शराबबंदी का असर नहीं’

RELATED POSTS

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने वैशाली पहुंचे उद्योग मंत्री ने कहा कि शराबबंदी को लेकर हमलोग आम जनता की अपेक्षा पर खरे नहीं उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि राज्य में पूरी तरह से शराबबंदी लागू हो, लेकिन शराब माफियाओं का सरकार के सामानंतर कारोबार चल रहा है, इसलिए लोग सोचते हैं कि बिहार में शराबबंदी का असर नहीं है। उन्होंने आगे साफ तौर पर कहा कि ऐसे में यह कहा जा सकता है कि लोगों की जो पूर्ण शराबबंदी की उम्मीदें हैं, उसमें हमलोग कामयाब नहीं हुए हैं।

उद्योग मंत्री ने क्या कहा ?

बता दें कि उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ शुक्रवार को वैशाली के भगवानपुर में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे हुए थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में लोगों की उम्मीद के मुताबिक पूर्ण शराबबंदी नहीं हो पा रही है. लोगों की अपेक्षा पर खड़ा उतरने में हमलोग असफल हैं. हालांकि हमलोग (राज्य सरकार) चाहती है कि राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू हो. लेकिन शराब माफियाओं का सरकार के सामानंतर कारोबार चल रहा है. इसलिए लोग सोचते हैं कि बिहार में शराबबंदी का असर नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि ऐसे में यह कहा जा सकता है कि लोगों की जो पूर्ण शराबबंदी कि अपेक्षा है, उसमें हमलोग सफल नहीं है.

आंख बंद करने से सच्चाई नहीं छिप सकती: कांग्रेस नेता

इधर, कांग्रेस की विधायक प्रतिमा कुमारी ने तो बिहार से शराबबंदी को हटाने तक की मांग कर दी है। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में शराबबंदी है, तो फिर ट्रकों का भंडार कहां से मिल रहा है, लोग शराब पीकर मर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंख बंद करने से सच्चाई नहीं छिप सकती हैं। प्रतिमा कुमारी ने आगे कहा सरकार को शराबबंदी नीति में बदलाव करनी चाहिए।

गौरतलब है कि इससे दो दिन पहले जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में शराबबंदी को असफल करार देते हुए कहा था कि सरकार के कह देने मात्र से शराबबंदी सफल नहीं हो जाती है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा था कि शराबबंदी लागू कराने के लिए लोगों का सपोर्ट भी चाहिए। शराबबंदी को लेकर महागठबंधन में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पहले से ही सवाल उठाते रहे हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

by UB India News
August 16, 2026
0

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री...

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति...

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

by UB India News
August 16, 2026
0

पूर्व प्रधानमंत्री और 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

by UB India News
August 15, 2026
0

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण...

15 अगस्त से जुड़ा वो रिकॉर्ड जो बिहार में नीतीश कुमार के अलावा किसी ने नहीं तोड़ा!

15 अगस्त से जुड़ा वो रिकॉर्ड जो बिहार में नीतीश कुमार के अलावा किसी ने नहीं तोड़ा!

by UB India News
August 15, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिलहाल राज्यसभा के सांसद हैं। उससे पूर्व वे बिहार के मुख्यमंत्री रहे। बीच में...

Next Post
आईसीसी के वित्त और वाणिज्यिक मामलों की कमेटी के अध्यक्ष चुने गये जय शाह

आईसीसी के वित्त और वाणिज्यिक मामलों की कमेटी के अध्यक्ष चुने गये जय शाह

मुंबई एयरपोर्ट पर शाहरुख खान से एक घंटे तक पूछताछ, मिले लग्जरी वॉच के कवर

मुंबई एयरपोर्ट पर शाहरुख खान से एक घंटे तक पूछताछ, मिले लग्जरी वॉच के कवर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend