ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बेकार की जिद पकड़कर बैठे हुए हैं…………..

UB India News by UB India News
November 12, 2022
in खास खबर, हास्य - व्यंग
0
बेकार की जिद पकड़कर बैठे हुए हैं…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अरे कोई तो इन हिमाचलियों को समझाओ। बेकार की जिद पकड़कर बैठे हुए हैं। कहते हैं कि हमारी यही परंपरा है। आज की नहीं‚ पुरानी परंपरा है। पीढ़ियों से चली आती परंपरा। चुनाव हुआ और सरकार बदली। इस बार भी वही करेंगे। मोदी जी की भी नहीं मानकर दे रहे। कहते हैं कि हम अपनी परंपरा नहीं छोड़ सकते। आपके जैसे परंपरावादियों के कहने से भी नहीं। बताइए‚ परंपरा नहीं किसान की जमीन हो गई––कबहूं न छांड़ेें खेत। ये परंपरा नहीं कुटेब है।

मोदी जी कोई अपने लिए तो कह नहीं रहे थे कि चुनाव–चुनाव पर सरकार बदलने की परंपरा ठीक नहीं है। अपनी पार्टी के लिए भी नहीं कह रहे थे। पब्लिक जिसकी चाहे सरकार बनाने के लिए वोट करे‚ उनका क्याॽ पब्लिक जिसके लिए वोट डालेगी उसकी सरकार बन ही जाएगी क्याॽ और पब्लिक के बनाने से सरकार बन भी गयी और ऑपरेश्न कमल के झटके झेलते हुए चल भी गयी‚ तब भी क्याॽ छोटे महामहिम जी होंगे ना––मोदी जी को फिक्र करने की क्या जरूरत है। पर मोदी जी दुबले हो रहे हैं; देश की चिंता से। अगर हिमाचल में दुश्मन सरकार बन गई‚ तो वो दिल्ली में मोदी जी को काम नहीं करने देगी।

RELATED POSTS

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई:

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

अब अठारह–अठारह घंटे काम कर के मोदी ने किसी तरह से डॉलर को ८२ रुपये पर और तेल को १०० रुपये पर रोका हुआ है; अग्निवीरों को पूरे चार साल दिए हैं; सरकारी कर्मचारियों को नई ही सही कम से कम पेंशन दे रहे हैं; विश्वनाथ से महाकाल तक कॉरीडोर बना रहे हैं और राम मंदिर से लेकर नई संसद बनवा रहे हैं सो अलग; पर शिमला वाली सरकार अगर मोदी जी को काम ही नहीं करने देगी‚ तो फिर राम ही जाने देश का क्या होगाॽ मोदी जी का अपना क्या है‚ वह तो फकीर हैं‚ झोला उठाकर निकल जाएंगे!॥ देश के हित में मोदी जी को अब एक देा‚ एक चुनाव का कानून बना ही देना चाहिए। एक चुनाव‚ माने सिर्फ एक साथ चुनाव नहीं‚ सिर्फ एक बार चुनाव। बार–बार चुनाव का खर्चा भी बचेगा और अमृतकाल में राज–काज भी चलता रहेगा। मोरबी झूला पुल की मरम्मत करने वाले घड़ी वाले पटेल साहब की किताब पढ़ी नहीं क्याॽ और कहीं तब भी कमल नहीं खिला तो‚ छोटे–बड़े महामहिम हैं ना।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई:

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई:

by UB India News
August 16, 2026
0

पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव बीरभूम स्थित टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटका हुआ मिला...

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

by UB India News
August 16, 2026
0

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री...

पीएम मोदी ने गांधी-नेहरू को किया याद,खादी को लेकर कह दी बड़ी बात………………

पीएम मोदी ने गांधी-नेहरू को किया याद,खादी को लेकर कह दी बड़ी बात………………

by UB India News
August 16, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने...

लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ……….

लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ……….

by UB India News
August 16, 2026
0

देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. पीएम मोदी ने लगातार 13वीं बार लाल किले से तिरंगा झंडा फहराया....

पीएम मोदी ने 15 अगस्त पर पहनी खूबसूरत ‘बंधेज’ पगड़ी

पीएम मोदी ने 15 अगस्त पर पहनी खूबसूरत ‘बंधेज’ पगड़ी

by UB India News
August 16, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर आयोजित समारोह में राजस्थानी 'बंधेज' पगड़ी पहनी....

Next Post
एमसीडी चुनाव में ओवैसी की एंट्री बिगाड़ सकती है आप और भाजपा का खेल

एमसीडी चुनाव में ओवैसी की एंट्री बिगाड़ सकती है आप और भाजपा का खेल

हिमालच प्रदेश में 3 बजे तक 55 प्रतिशत मतदान, 412 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत आज ईवीएम में होगी द

हिमालच प्रदेश में 3 बजे तक 55 प्रतिशत मतदान, 412 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत आज ईवीएम में होगी द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend