हिमाचल प्रदेश और गुजरात दोनों प्रदेश भाजपा के लिए विशेष राजनीतिक महत्व रखते हैं। दोनों प्रदेशों में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की ६८ सीटों के लिए आज वोट डाले जाएंगे। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कुल १८२ सीटों में से १६० सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। पार्टी के चुनाव रणनीतिकारों ने सत्ता विरोधी लहर को कम करने के लिए १११ विधायकों में से ३८ विधायकों का टिकट काट दिया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सरकार के ५ मंत्रियों को भी टिकट नहीं मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी‚ पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल सहित कुछ अन्य दिग्गज नेता चुनाव मैदान से हट गए हैं। इससे संकेत मिलता है कि गुजरात में भाजपा के लिए राह आसान नहीं है। वास्तव में भाजपा इस प्रदेश में करीब २५ वर्षों से सत्ता में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का यह गृह प्रदेश है। इसलिए यहां भाजपा बहुत संभल कर राजनीतिक दांव खेल रही है। मोरबी के विधायक बृजेश का टिकट काटकर पूर्व विधायक कांतिलाल अमृतिया को टिकट दिया गया है‚ जिन्होंने मोरबी हादसे में मच्छु नदी में कूदकर लोगों की जान बचाने का प्रयास किया था‚ लेकिन दूसरी और पाटीदार आंदोलन के युवा नेता हार्दिक पटेल सहित कुछ अन्य नेताओं को भी टिकट दिया गया‚ जो पिछले दिनों कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। गुजरात में आम आदमी पार्टी अपना पूरा दमखम लगा रही है। उसे वहां परिवर्तन की हवा दिखाई दे रही है‚ लेकिन भाजपा गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों राज्यों में जीत को लेकर पूरी तरह आशान्वित है। उसे प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता‚ करिश्माई नेतृत्व और पार्टी की विकासवादी एजेंडे पर पूरा भरोसा है। यह मतदाताओं का मतदान व्यवहार (वोटिंग बिहेवियर) एक परंपरा का रूप ले चुका है। १९९० के बाद सत्तारूढ़ पार्टी अगले चुनाव में सत्ता में वापस नहीं आई है। लिहाजा भाजपा इस परंपरा को तोड़़कर सत्ता में वापसी चाहती है। पार्टी यहां समान नागरिक संहिता का कार्ड खेली है। दूसरी ओर कांग्रेस हिमाचल और गुजरात दोनों प्रदेशों में अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है। उसे लग रहा है कि भाजपा के सत्ता विरोधी लहर का उसे चुनावी लाभ मिलेगा। चुनाव परिणाम ही बताएंगे कि मतदाताओं ने किस राजनीतिक दल के सिर पर जीत का सेहरा बांधा है।
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...







