ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश के सबसे प्रदूषित शहरों में 6 बिहार के, जानिए हवा में घुले जहर की वजह

UB India News by UB India News
November 13, 2022
in खास खबर, पटना, पर्यावरण, स्वास्थ
0
देश के सबसे प्रदूषित शहरों में 6 बिहार के, जानिए हवा में घुले जहर की वजह
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

क्या बिहार की हवा जहरीली है ? ये सवाल इन दिनों इस लिये उठ रहा है क्योंकि बिहार में कई शहरों की हवा दूषित हो गई है. हालात ऐसे हैं कि राजधानी पटना के साथ बिहार के 6 ऐसे शहर हैं जो देश के टॉप 10 प्रदूषित शहरों की सूची में हैं. दिल्ली जैसे शहर जहां गैस चैम्बर जैसी स्थिति बताई जा रही है, की तुलना में बिहार के शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स उससे भी ज्यादा है. दिल्ली का एयर क्वलिटी इंडेक्स जहां 341 है वहीं मोतिहारी का 425, सीवान का 414, बेतिया का 408, दरभंगा का 397, बेगूसराय 390 , बक्सर, 387, सहरसा 367 जबकि पटना में 280 एयर क्वलिटी इंडेक्स रिकॉर्ड किया गया है.

बिहार में वायु प्रदूषण की इस खराब हालत की सबसे वजह पराली जलाने और ठंढ के कारण बढ़ते धुंध बतायी जा रही है. बिहार सरकार ने पराली जलाने को लेकर सख्त निर्देश जारी किए है और लोगों से नहीं जलाने की अपील भी की है लेकिन इसका असर नहीं होता हुआ दिखाई पड़ रहा है. बिहार में वायु प्रदूषण की खराब होती स्थिति लोगों के स्वास्थ्य पर खतरनाक असर कर रहा है.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण की खबरें चिंता का विषय बनी हुई हैं. लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि बिहार का कटिहार शहर प्रदूषण के मामले में दिल्ली से भी आगे है. कटिहार का AQI फिलहाल दिल्ली से ज्यादा गंभीर स्थिति में है. केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड (CPCB) के द्वारा जारी रिपोर्ट में कटिहार को देश का सबसे अधिक प्रदूषित शहर बताया गया है, जबकि दिल्ली दूसरे स्थान पर है. कटिहार का एयर क्वालिटी इंडेक्स मंगलवार तक 342-345 पहुंच गया और जबकि 250 से अधिक एक्यूआई स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है.

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक के मुताबिक देश भर में प्रदूषित शहर के मामले में मोतिहारी पहले स्थान पर है। मोतिहारी का सूचकांक 425 है। वहीं दिल्ली जो अभी गैस चेम्बर में तब्दील हो चुकी है, उसका सूचकांक 341 है। राज्य के छह शहरों में जिसकी हवा खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। उसमें मोतिहारी, बेतिया, दरभंगा, बक्सर, बेगूसराय, छपरा, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, दरभंगा शामिल हैं। यहां की हवा इतनी दूषित हो चुकी है कि अब सांस लेना मुश्किल हो गया है। इससे सांस के मरीजों को मुश्किल होने लगी है।

सुपर डस्ट मानक से हुआ 7 गुना अधिक
पीएम 2.5 यानी श्वसन योग्य महीन धूलकण(सुपर डस्ट) का मानक है 60 माइक्रो ग्राम प्रति घनमीटर। तय मानक से अधिक धूलकण अगर हवा में जमा है तो उसे प्रदूषित हवा माना जाता है। मोतिहारी समेत जिन शहरों की हवा बहुत खराब हो चुकी है उसमें कटिहार, बेगूसराय, छपरा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और सीवान, दरभंगा का सूचकांक 350 से अधिक है। पटना का 280 है। इन शहरों में पीएम 10 और पीएम 2.5 यानी महीन और मोटे धूलकण की मात्रा मानक से सात गुना अधिक हो चुकी है। जिसके कारण परिवेशीय वायुमंडल पूरी तरह से दूषित हो चुका है।

पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में गिरावट और ठंड के कारण धूलकण समेत अन्य प्रदूषण के तत्व वायुमंडल में ज्यादा ऊंचाई तक नहीं जा पाता है। जिसके कारण धुंध जैसी स्थिति बनती है। जाड़े के मौसम के कारण वायु प्रदूषण की समस्या बढ़ जाती है। जैसे ही तापमान में बढ़ोतरी होती है वायु प्रदूषण कम होने लगता है। तापमान कम होने से धूलकण और अन्य प्रदूषण के कण वायुमंडल के निचले स्तर में जिसे परिवेशीय वायुमंडल कहते हैं वहां जमा होने लगते हैं। ऐसे में अधिकतम 50 मीटर की ऊंचाई तक धुंध और कण पदार्थ जमे रहते हैं। जिसके कारण प्रदूषण की समस्या बढ़ जाती है। पिछले कुछ दिनों में तापमान में कमी आने के कारण धूलकण वायुमंडल की निचली परत में मानक से सात गुना अधिक सुपर डस्ट यानी महीन धूलकण जमे हुए हैं।

सीवान में प्रशासन की तमाम सख्ती के बावजूद पराली जलाने की घटनाएं बढ़ी हैं। विशेषकर गुठनी, सिसवन व रघुनाथपुर व दरौली समेत कई प्रखंडों में खुलेआम पराली जलाई जा रही है। इसी का असर प्रदूषण के स्तर पर दिख रहा है। सांस से संबंधित दमा व अस्थमा के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शहर के चित्रगुप्त नगर मुहल्ले में सबसे अधिक प्रदूषण का स्तर पाया जा रहा है। यही नहीं, फसल अवशेषों के जलाने से मिट्टी का तापमान बढ़ने की वजह से मिट्टी में उपलब्ध सूक्ष्म जीवाणु व केंचुआ आदि मर रहे हैं।

देश भर के टॉप 10 प्रदूषित शहर
शहर सूचकांक
मोतिहारी 425
बेतिया 408
दरभंगा 397
बेगूसराय 390
बक्सर 387
सहरसा 367
गुरुग्राम 358
जींद 345
दिल्ली 341
ग्वालियर 330
पटना 280

पीएमसीएच के विशेषज्ञ डॉक्टर पंकज हंस का कहना है कि वायु प्रदूषण के जो हालात होते जा रहे हैं उससे शरीर के कई अंग प्रभावित होते हैं. सबसे पहले आंख प्रभावित होती है. आंखों में जलन शुरू हो जाती है. त्वचा में इचिंग जैसी समस्या हो सकती है. प्रदूषण ज्यादा होने से सबसे ज्यादा लंग्स प्रभावित होता है, वहीं हर्ट अटैक की समस्या भी उत्पन्न होती है. लोगों के प्रजनन क्षमता पर भी ये असर करता है. लोगों के बचाव के लिए डॉक्टर पंकज हंस ने बताया कि लोग घर से बाहर जब भी निकलें तो कोशिश करें की फुल बांह की कमीज पहनकर निकलें.

लोग मास्क का प्रयोग जरूर करें. मास्क का इस्तेमाल सिर्फ कोरोना के लिए नहीं बल्कि वायु प्रदूषण से बचने के लिए भी करें. फल, सब्जियां, मीट-मछली खाते हैं तो अच्छी तरह से धोकर ही खाना चाहिए. गाड़ी के धुआं से जितना बच सके लोगों को बचना चाहिए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
क्या बदलेगा रुझान!

क्या बदलेगा रुझान!

वैश्विक स्तर पर आर्थिक मंदी का खतरा मंडरा रहा!

वैश्विक स्तर पर आर्थिक मंदी का खतरा मंडरा रहा!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend