ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पूर्ण डिजिटाइज होगा स्वास्थ्य विभाग

डिजिटाइजेशन पर तेजी से चल रहा है काम‚ माउस के एक क्लिक से किसी भी रोगी का मिल जाएगा पूरा डाटा , किस स्वास्थ्य केंद्र में कौन–कौन दवाएं हैं और रोगियों को कौन–कौन दवाएं दी गई हैं‚ इसकी भी मिल जायेगी जानकारी.......

UB India News by UB India News
November 11, 2022
in खास खबर, पटना, स्वास्थ
0
पूर्ण डिजिटाइज होगा स्वास्थ्य विभाग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

स्वास्थ्य प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी व सुविधायुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह डिजिटाइज करने जा रही है। माउस के एक क्लिक से किसी भी रोगी का न केवल पूरा डाटा मिल जाएगा बल्कि किस स्वास्थ्य केंद्र में कौन–कौन सी दवाएं हैं और किन–किन रोगियों को कौन–कौन दवाएं दी गई हैं‚ इसकी भी जानकारी मिल जायेगी। डिजिटाइजेशन पर तेजी से काम चल रहा है।

इसी क्रम में गुरुवार को स्टेट हेल्थ सोसाइटी‚ बिहार के साथ रोडिक कंसल्टेंट्स ने अपने डेवलपमेंट पार्टनर प्लस ९१ टीम के साथ मिलकर पहला ज्वाइंट एप्लीकेशन डिप्लायमेंट (जेएडी) सेशन सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि आने वाले दिनों में बिहार की नकल दूसरे राज्य करेंगे। डिजिटाइजेशन से स्वास्थ्य विभाग के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य उपकेंद्र से लेकर मेडिकल कालेजों की पूरी जानकारी एक क्लिक में मिल जाएगी। इस परियोजना का उद्’ेश्य राज्य के ३८ जिलों में ११ करोड की आबादी की सेवा करना है। इसमें १२‚९३२ विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं शामिल हैं। प्रत्यय अमृत ने कहा कि इस जेएडी सत्र का उद्’ेश्य बिहार राज्य के लिए डिजिटल रूप से एकीकृत रियल टाइम हेल्थ इन्फामæशन मैनेजमेंट सलूशन को शुरू करने के लिए विभिन्न दृष्टिकोणों‚ व्यावसायिक प्रक्रियाओं और आवश्यकताओं को समझना था। जेएडी सत्र एकीकृत एचआईएमएस के विकास के साथ–साथ कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण गतिविधि है और परियोजना के व्यापक और समग्र उद्’ेश्य को प्राप्त करने के लिए सभी हितधारकों को एक ही मंच पर लाने पर जोर देगा। इस डिजिटाइजेशन से पूरे राज्य के हेल्थ सिस्टम में पारदर्शिता आएगी एवं रियल टाइम सूचना प्राप्त करना आसान होगा एवं राज्य सरकार की स्वास्थ्य संबंधी योजना को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सबको साथ लेकर चलने से ही हम इस मिशन को पूरा कर सकते हैं। इस मौके पर कार्यकारी निदेशक‚ राज्य स्वास्थ्य सोसायटी संजय कुमार सिंह‚ रोडिक कंसल्टेंट्स के सीएमडी राजकुमार ने भी डिजिटाइजेशन के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। एक रोगी के लिए यह कितना फायदेमंद होगा‚ इसकी जानकारी दी गई।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

Next Post
टीम इंडिया के शेर आखिर सेमीफाइनल में क्यों हो गये ढेर

टीम इंडिया के शेर आखिर सेमीफाइनल में क्यों हो गये ढेर

बिहार विधान परिषद चुनाव भाजपा उम्मीदवारों के नाम पर हाईकमान से मिली हरी झंडी

नीतीश के बिना भाजपा तेजी से बढ़ रही !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend