ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

निबंधन विभाग के AIG प्रशांत कुमार के सीवान व पटना समेत तीन ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी

UB India News by UB India News
November 11, 2022
in अपराध, खास खबर, पटना
0
निबंधन विभाग के AIG प्रशांत कुमार के सीवान व पटना समेत तीन ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी

RELATED POSTS

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार में एक बार फिर से भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है गुरुवार की सुबह-सुबह ही विशेष निगरानी इकाई यानी स्पेशल विजिलेंस टीम ने निबंधन विभाग के एआईजी प्रशांत कुमार के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है.
रजिस्ट्रार एआईजी प्रशांत कुमार फिलहाल तिरहुत प्रमंडल के मुजफ्फरपुर में पदस्थापित हैं. उनके खिलाफ स्पेशल विजिलेंस यूनिट को आय से अधिक संपत्ति मामले की शिकायत मिली थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है. प्रशांत कुमार पर आरोप है कि उन्होंने सब रजिस्ट्रार और रजिस्ट्रार के रूप में जमकर अवैध कार्रवाई की है.
छापेमारी की कारवाई के दौरान SVU की टीम ने प्रशांत के ठिकाने से दो करोड़ छह लाख से अधिक आय की सम्पत्ति फिलहाल बरामद कर ली है. हालांकि SVU के तरफ से ऐसी सम्भावना जताई जा रही है कि अभी और संपत्ति बरामद हो सकती है. भ्रष्टाचार में लिप्त होकर निबंधन विभाग के एआईजी प्रशांत कुमार लग्जरी जिंदगी जी रहे थे. जानने वाले बताते हैं कि प्रशांत कुमार बिना रिश्वत लिये कोई काम नहीं करते थे . इसको लेकर एसवीयू को गुप्त सूचना मिली कि मुजफ्फरपुर के एआईजी प्रशांत कुमार के पास आय से अधिक करोड़ों की सम्पत्ति हैं.
विजिलेंस की छापेमारी पटना के अलावा मुजफ्फरपुर और सिवान के कई ठिकानों पर जारी है. रेड के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. विजिलेंस की टीम आवास में कई दस्तावेजों को खंगाल रही है.

मुजफ्फरपुर के सहायक महा निरीक्षक प्रशांत कुमार

पटना कोर्ट ऑफ स्पेशल जज विजिलेंस एलडी के सर्च वारंट के आधार पर विशेष सतर्कता इकाई, पटना ने तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर के सहायक महा निरीक्षक (निबंधन)प्रशांत कुमार के सीवान, पटना एवं मुजफ्फरपुर के आवास एवं कार्यालय में गुरुवार की सुबह 5 बजे से एक साथ तलाशी से शुरू किया. सीवान में तलाशी विशेष सतर्कता इकाई के 5 सदस्य टीम कर रही है.विशेष सतर्कता इकाई द्वारा तलाशी किए जाने को लेकर हड़कंप मच गया.

अवैध रूप से लगभग कमाई का मामला

पटना की विशेष सतर्कता इकाई ने तहत धारा 13(1)(बी) आर/डब्ल्यू 13(2) आर/ पीसी के डब्ल्यू 12। अधिनियम 1988 (संशोधित 2018 के अनुसार) आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में तलाशी की जा रही है. बताया जाता है कि प्रशांत कुमार सरकार में एक लोक सेवक के रूप सब-रजिस्ट्रार और रजिस्ट्रार के रूप में विभिन्न पदों पर रहते हुए अवैध रूप से लगभग 2,06,80,785 रुपए अर्जित की है, जो उनकी आय के ज्ञात कानूनी स्रोतों के अनुपात में नहीं है और जिसके बारे में उनके संतोषजनक ढंग से हिसाब करने की संभावना नहीं है.

काफी मात्रा में रुपए एवं आभूषण बरामद

उक्त संपत्ति चल और अचल दोनों पटना और अन्य जगहों पर बनाई गई है.प्रशांत कुंमार सीवान जिले के नई बस्ती महादेवा के रहने आले है.इनके पिता का नाम स्व कामेश्वर सिंह है.इनकी माता उर्मीला सिंह भी सरकारी शिक्षिका रह चुकी है.विशेष सतर्कता इकाई द्वारा सीवान स्थित आवास से तलाशी के दौरान काफी मात्रा में रुपए एवं आभूषण बरामद किए जाने की सूचना है. तलाशी का कार्यक्रम अभी चल रहा था. तलाशी के बाद अधिकारियों के बाहर आने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

Next Post
नवादा में एक ही परिवार के 6 लोगों ने खाया जहर, 5 की मौत…

नवादा में एक ही परिवार के 6 लोगों ने खाया जहर, 5 की मौत...

जिन लोगों ने ये साजिश रची थी, अगर उनको आनंद मिला होगा: संजय राउत

जिन लोगों ने ये साजिश रची थी, अगर उनको आनंद मिला होगा: संजय राउत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend