ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जिन लोगों ने ये साजिश रची थी, अगर उनको आनंद मिला होगा: संजय राउत

UB India News by UB India News
November 11, 2022
in खास खबर, महाराष्ट्र
0
जिन लोगों ने ये साजिश रची थी, अगर उनको आनंद मिला होगा: संजय राउत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुंबई के आर्थर रोड जेल से बाहर आने के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत के तेवर बदले से नजर आए। भाजपा और प्रधानमंत्री पर हमलावर रहने वाले राउत ने उनसे और गृहमंत्री अमित शाह से मिलने की इच्छा जताई। इतना ही नहीं, उद्धव से बगावत करने वाले एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार के कामकाज की भी जमकर तारीफ की।

उन्होंने यह भी कहा कि अगले दो-तीन दिनों में देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात करूंगा। एक दिन पहले ही पात्रा चॉल घोटाला केस में मुंबई की PMLA कोर्ट ने संजय राउत को जमानत दी है। मुंबई के आर्थर रोड जेल से बाहर आने के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत मातोश्री पहुंचे। वहां उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इसके बाद दोनों ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

राज्य सरकार ने कुछ अच्छे फैसले लिए: संजय राउत
मुंबई में संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में नई सरकार बनी है। सरकार ने कुछ डिसीजन अच्छे लिए हैं, मैं उनका स्वागत करूंगा। उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि राज्य को उप मुख्यमंत्री फडणवीस चला रहे हैं और वे राज्य का नेतृत्व कर रहे हैं।

सांसद संजय राउत ने आगे कहा- जिन लोगों ने ये साजिश रची थी, अगर उनको आनंद मिला होगा तो मैं इसमें उनका सहभागी हूं। मेरे मन में किसी के लिए कोई शिकायत नहीं है। मैं पूरे सिस्टम को या फिर किसी केंद्रीय एजेंसी को दोष नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि हमने आज तक ऐसा राजनीतिक प्रतिशोध नहीं देखा।

ठाकरे का केंद्र और एजेंसियों पर तंज
राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने मुसीबत के समय साथ दिया। वहीं, उद्धव ने कहा- संजय तुम तो हमारे ही हो। आज वो दिन नहीं है। कल का जो आदेश है, वो देश के लिए आदर्श है। राज्य और केंद्र के लिए एजेंसियां क्या हैं ये सब जानते हैं।। लोग अब सवाल उठाएंगे कि क्यों न ED को बंद कर देना चाहिए?

राउत की रिहाई से पहले ही शिवसेना समर्थक भगवा ध्वज लेकर आर्थर रोड जेल के बाहर जमा हो गए थे।
राउत की रिहाई से पहले ही शिवसेना समर्थक भगवा ध्वज लेकर आर्थर रोड जेल के बाहर जमा हो गए थे।

ED ने जमानत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी
राउत की जमानत के फैसले को प्रर्वतन निदेशालय (ED) ने बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी है। जस्टिस भारती डांगरे इस पर सुनवाई करेंगे। कोर्ट ने रिहाई का आदेश तुरंत रोकने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने कहा- सेशन कोर्ट ने फैसला लेने में एक महीना लिया है तो आप हमसे एक दिन में फैसले की उम्मीद कैसे कर सकते हैं।

31 जुलाई को अरेस्ट हुए थे शिवसेना सांसद
ED ने राउत को 31 जुलाई को गिरफ्तार किया था। इससे पहले 9 घंटे पूछताछ की थी। राउत से 28 जून को भी ED ने पूछताछ की थी। उनके घर की तलाशी के दौरान ED को 11.5 लाख रुपए नकद मिले थे। राउत या उनके परिवार के लोग इन पैसों का सोर्स नहीं बता पाए थे। संजय पर 1,039 करोड़ के पात्रा चॉल जमीन घोटाले का आरोप है।

क्या है पात्रा चॉल घोटाला?
उत्तरी मुंबई के गोरेगांव में सिद्धार्थ नगर है, यह पात्रा चॉल के नाम से मशहूर है। यहां पर 47 एकड़ में 672 घर हैं। 2008 में महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी MHADA ने रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट शुरू किया और गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड यानी GACPL को 672 किराएदारों का पुनर्वास और इलाके को रिडेवलप करने का कॉन्ट्रैक्ट दिया।

GACPL को पात्रा चॉल के 672 किराएदारों को फ्लैट देना था, MHADA के लिए 3 हजार फ्लैट बनाना था और शेष को निजी डेवलपर्स को बेचना था। हालांकि ED का दावा है कि संजय राउत के करीबी सहयोगी प्रवीण राउत और गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन के अन्य निदेशकों ने MHADA को गुमराह किया।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्‍स से घेर रहा चीन, ऐक्‍शन में आया भारत

स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्‍स से घेर रहा चीन, ऐक्‍शन में आया भारत

Afghanistan: महिलाओं को लेकर तालिबान का नया फरमान, पार्क और जिम जाने पर रोक

Afghanistan: महिलाओं को लेकर तालिबान का नया फरमान, पार्क और जिम जाने पर रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend