बिहार में जब से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने BJP का साथ छोड़ RJD के साथ गए हैं। तभी से राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी जल्द तेजस्वी यादव को सौंप देंगे। आज यह चर्चा फिर तेज हो गई जब बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। नीतीश ने मंच से चिल्लाकर कहा कि खड़े होकर तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई दीजिए। इसके बाद उन्होंने तेजस्वी को गले लगाकर बधाई दी।
इससे पहले भी एक कार्यक्रम में नीतीश कुमार की जुबान फिसल गई…उन्होंने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री कहकर संबोधित किया था। इसके बाद एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने खुलकर कहा कि अब इसको बढ़ावा देना है। इससे पहले RJD नेता भाई वीरेंद्र ने तो तेजस्वी के ताजपोशी की तारीख बता दी थी। वहीं सुशील मोदी ने तो तेजस्वी की ताजपोशी का फॉर्मूला भी बताया है। सोशल मीडिया पर लोग तेजस्वी को बिहार के भावी मुख्यमंत्री बताने लगे हैं। तेजस्वी के जन्मदिन पर आज ट्विटर पर किसी ने मुख्यमंत्री को किसी ने भावी मुख्यमंत्री कहकर बर्थडे विश किया। पहले कुछ ट्वीट देख लीजिए…
नीतीश कुमार इस से पहले ऐसे जन्मदिन की बधाई किसी को नही दिए होंगे,जैसा इन्होंने तेजस्वी यादव को दिया है,गारंटी ☺️#TejashwiYadav #Happybiryhday pic.twitter.com/rn6oI7Myl1
— Mukesh singh (@Mukesh_Journo) November 9, 2022



बिहार में तेजस्वी के CM बनने की चर्चा धीरे-धीरे तेज हो रही है। न सिर्फ RJD नेता बल्कि बीजेपी नेता भी इसे मानने लगे हैं। RJD नेता भाई वीरेंद्र ने कहा है कि आज-कल में तेजस्वी की ताजपोशी तय है। सुशील मोदी ने तो तेजस्वी की ताजपोशी का फॉर्मूला भी बताया है। उन्होंने लालू यादव से कहा है कि नीतीश जी का इंतजार मत कीजिए। गठबंधन तोड़िए। 5 विधायकों को मिला लीजिए। स्पीकर आपका है। नीतीश जी कुछ नहीं कर पाएंगे। और आपका बेटा CM बन जाएगा। हालांकि इन सब कयासों पर खुद तेजस्वी ने अब विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि हमारी कोई लालसा नहीं है कुछ बनने की।
दरअसल, शिवानंद तिवारी ने आरजेडी के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में तेजस्वी के CM बनने की बात कही थी। उन्होंने यह कहा था कि नीतीश कुमार को आश्रम चले जाना चाहिए और बिहार की गद्दी तेजस्वी यादव को सौंप देनी चाहिए। इसके बाद आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी स्पष्ट कहा है कि 2023 में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और केंद्र की राजनीति नीतीश कुमार करेंगे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि उपमुख्यमंत्री कोई संवैधानिक पद नहीं होता है। यह क्रिएट किया हुआ पद है। इस दौर में RJD के वरिष्ठ नेता भाई वीरेंद्र ने कहा कि नीतीश 2025 से पहले खुद तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाएंगे। आज कल में तेजस्वी की ताजपोशी तय है।







