ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

T20 World Cup: टीम इंडिया चौथी बार सेमीफाइनल में पहुंची, पाकिस्तान के साथ हो सकता है खिताबी मुकाबला

UB India News by UB India News
November 7, 2022
in क्रिकेट, खास खबर
0
T20 World Cup: टीम इंडिया चौथी बार सेमीफाइनल में पहुंची, पाकिस्तान के साथ हो सकता है खिताबी मुकाबला

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 स्टेज में हुए एक और बड़े उलटफेर के साथ ही फिर से सारे समीकरण बदल चुके हैं। नीदरलैंड्स के हाथों दक्षिण अफ्रीका की हार के साथ ही एक तरफ जहां भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए क्वॉलीफाई कर चुकी है तो वहीं बांग्लादेश और पाकिस्तान दोनों के लिए ही नॉकआउट के दरवाजे खुल चुके हैं। इन दोनों टीमों के बीच की विजेता टीम ग्रुप 2 से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन जाएगी।

भारतीय टीम के सामने अब क्वॉलीफिकेशन की सिरदर्दी नहीं है लेकिन वह अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में जिम्बाब्वे को हराकर ग्रुप 2 से टॉप करना चाहेगी और आगे किसी भी तरह की परेशानी से बचने की कोशिश करेगी। बता दें कि अगर किसी कारण से सेमीफाइनल मैच रद्द हो जाता है तो ग्रुप में टॉप रहने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी।

अंक तालिका में भारत टॉप पर

बात करें ग्रुप 2 में अंक तालिका की मौजूदा की तो भारत के चार मैचों में सबसे अधिक 6 अंक हैं और उसका नेट रन रेट 0.730 का है। जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम 5 मैचों में पांच अंक और 0.874 के नेट रन रेट के साथ अभी भी दूसरे स्थान पर बनी हुई है। वहीं पाकिस्तान के चार मैचों में 4 अंक और 1.117 का नेट रन रेट है और वह तीसरे नंबर पर है। इसके बाद नीदरलैंड्स की टीम के 5 मैचों में 4 अंक हैं और वह इस वक्त चौथे नंबर पर है। इसके बाद बांग्लादेश की टीम 4 मैचों में चार अंक लेकर पांचवें स्थान पर है।

 

  • T20 World Cup
    अंक तालिका, ग्रुप 2

पाकिस्तान और बांग्लादेश के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब सारा खेल हार और जीत का हो गया है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है और दोनों में से जो भी जीतेगा वह अगले दौर में पहुंच जाएगा। जीतने वाली टीम के 6 अंक हो जाएंगे और उसके भारत के बराबर अंक हो जाएंगे। गौरतलब है कि ग्रुप 2 के आखिरी दो मुकाबले पाकिस्तान-बांग्लादेश और भारत-जिम्बाब्वे के

बीच है।

 

  • T20 World Cup

कैसे संभव है भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल:

भारत अगर जिम्बाब्वे को अपने आखिरी मुकाबले में हरा देता है और दूसरी तरफ पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ जीत मिल जाती है, तो ये दोनों टीमें ग्रुप 2 से सेमीफाइनल के लिए क्वॉलीफाई करेंगी। ग्रुप 2 से भारत पहले जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पर रहेगा। वहीं ग्रुप 1 से न्यूजीलैंड की टीम पहले और इंग्लैंड की टीम दूसरे स्थान पर रही। ऐसे में सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड और पाकिस्तान का मैच न्यूजीलैंड से होगा। यहां अगर भारत और पाकिस्तान दोनों अपने मुकाबले जीत लेते हैं तो 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में एक बार फिर से दोनों टीमें खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
मिस्र में आज से COP27 क्लाइमेट समिट

मिस्र में आज से COP27 क्लाइमेट समिट

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने मुंबई में बेबी गर्ल को जन्म दिया

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने मुंबई में बेबी गर्ल को जन्म दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend