ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पचुनाव खत्म होने के साथ अपनी-अपनी जीत के दावे…

UB India News by UB India News
November 5, 2022
in खास खबर, गोपालगंज, पटना, भाजपा, राजद
0
पचुनाव खत्म होने के साथ अपनी-अपनी जीत के दावे…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की दो सीटों पर उपचुनाव खत्म होने के साथ ही महागठबंधन और बीजेपी की ओर से अपनी-अपनी जीत के दावे शुरू हो गए हैं. मोकामा और गोपालगंज में किसकी जीत होगी और किसकी हार इसका पता तो 6 नवंबर को EVM खुलने के बाद ही चलेगा. लेकिन, इस चुनाव परिणाम को आने वाले सियासत के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. महागठबंधन में नीतीश कुमार के शामिल होने के बाद ये पहला चुनाव है. ऐसे में जनता ने जदयू और राजद के मिलन को कितना स्वीकार किया है, यह उपचुनाव इस बात का लिटमस टेस्ट भी माना जा रहा है. यही कारण रहा कि उपचुनाव में जीत के लिए दोनों तरफ से पूरी ताकत झोंकी गई और चुनाव खत्म होने के बाद दोनों ही ओर से जीत के दावे भी किए जा रहे हैं.

बीजेपी प्रवक्ता राम सागर सिंह कहते हैं कि बीजेपी के सबका साथ-सबका विकास के नारे को जनता ने पसंद किया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को मोकामा और गोपालगंज की जनता ने रिटर्न गिफ्ट देकर महागठबंधन की उल्टी गिनती शुरू कर दी है. जाहिर है बीजेपी के लिए ये चुनाव परिणाम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. दरअसल, भाजपा के लिए ये चुनाव इस मायने में महत्वपूर्ण है क्योंकि बार-बार बीजेपी के नेता नीतीश कुमार पर आरोप लगा हमला बोल रहे हैं कि नीतीश कुमार ने पाला बदलकर गलत किया है और जनता इस फैसले से नाराज है. साफ है कि इस वजह से भी भाजपा के लिए परिणाम खास महत्व रखता है.

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

वहीं कुछ ऐसे ही हालात राजद और जदयू के लिए भी हैं. इन दोनों दलों को भी ये मैसेज देना है कि न केवल दोनों पार्टी का गठबंधन हुआ है बल्कि जमीनी स्तर पर भी दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक साथ हैं. यही नहीं राजद के उम्मीदवार बनने से जदयू पर जिम्मेदारी भी बढ़ गई है. यही कारण है कि उसके तमाम बड़े नेताओं ने चुनाव में कैंप कर प्रचार किया और अब जीत के दावे भी कर रहे हैं.

JDU की अंजुम आरा कहती हैं कि बीजेपी ने मोकामा और गोपालगंज की जनता को बरगलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इसका फायदा उन्हें नहीं मिला. दोनों जगहों पर महागठबंधन के उम्मीदवारों की जीत होगी और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी इसका असर साफ-साफ दिखेगा.

राजद प्रवक्ता एजाज अहमद कहते हैं कि नीतीश जी और तेजस्वी जी के एक साथ आने के बाद से ही बीजेपी की सारी रणनीति गड़बबड़ा गई है. दोनों सीटों पर राजद उम्मीदवार की जीत ये तय कर देगी कि 2024 और 2025 में तस्वीर क्या होने वाली है; और इसी बात से बीजेपी बेचैन है.

बहरहाल, दावे दोनों तरफ से किए जा रहे हैं. मगर इसका परिणाम राजद और जदयू दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. दरअसल, अगर जीत मिली तो गठबंधन और मजबूत होगा, लेकिन अगर हार मिली तो राजद और जदयू के संबंधों पर असर पड़ सकता है. भले ही इसकी तस्वीर अभी नहीं दिखे क्योंकि अपनी सेहत का हवाला देकर नीतीश कुमार दोनों जगहों पर चुनाव प्रचार के लिए नहीं गए थे. लेकिन, इतना तय है कि महागठबंधन में सबकुछ कूल-कूल नहीं रहेगा.

दूसरी ओर नीतीश कुमार के चुनाव प्रचार नहीं किए जाने को लेकर बीजेपी लगातार इस मुद्दे को उठाकर राजद और जदयू पर हमला बोल रही है. वहीं बीजेपी अगर हारती है तो उसे नए सिरे से तैयारी करनी होगी और साथ ही नई रणनीति भी बनानी होगी. जाहिर है यह उसके लिए आसान नहीं होगा क्योंकि 2015 के विधानसभा की तस्वीर बीजेपी ने देखी है जब महागठबंधन की हवा में बीजेपी उड़ गई थी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

Next Post
भारत में नाम बदलकर क्यों रह रही थी पाकिस्तान मूल की महिला?

भारत में नाम बदलकर क्यों रह रही थी पाकिस्तान मूल की महिला?

‘मैं सिर्फ इमरान को मारना चाहता था और किसी को नहीं’

'मैं सिर्फ इमरान को मारना चाहता था और किसी को नहीं'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend