ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हर जिले में वक्फ बोर्ड की जमीन पर 10+2 स्कूल बनेगा : नीतीश

UB India News by UB India News
November 3, 2022
in पटना, मुख्यमंत्री, शिक्षा
0
हर जिले में वक्फ बोर्ड की जमीन पर 10+2 स्कूल बनेगा : नीतीश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महागठबंधन सरकार रोजगार को लेकर सक्रिय दिख रही हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज उर्दू अनुवादक एवं अन्य उर्दू कर्मियों का नियुक्ति पत्र दिए. इसके लिए वितरण समारोह का आयोजन किया गया था. इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि शिया-सुन्नी वक्फ बोर्ड की जमीन पर स्कूल बनेगा. हर जिले में वक्फ बोर्ड की जमीन पर 10+2 स्कूल बनेगा.

बिहार के सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को अलपसंख्यक कल्याण विभाग के तरफ से आयोजित नियुक्तिपत्र वितरण कार्यक्रम में केंद्र सरकार पर जोरदार सियासी हमला बोला। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार जान -बूझकर पिछड़ें राज्यों को मदद नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार की बहुत पुरानी मांग है विशेष राज्य का दर्जा, पर केंद्र इस मांग पर ने कभी ध्यान ही नहीं दिया काफी बार बातचीत के बाद भी केंद्र सरकार के तरफ से चुप्पी साध ली गई।

RELATED POSTS

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिला होता तो आज जिस रफ़्तार से विकास हो रहा है उससे दोगुणा रफ़्तार के साथ विकास होते हुए नजर आता, हालांकि जबसे हमारी नई सरकार बनी है तबसे हम अपने बल पर बिहार के विकास में और तेजी के साथ जुट गए हैं। इसके आलावा उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार समाज में गड़बड़ माहौल बना रही है, उसका कोई ठिकाना नहीं है वह कब क्या कर देगी ?

इसके आगे नीतीश कुमार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए यदि समाज में नफरत फैलाने का काम कोई कर रहा है तो अकेले भाजपा के लोग ही हैं, इनका काम ही समाज का माहौल बिगाड़ना है। भाजपा के लोग बिहार में भी समाज का माहौल बिगाड़ने कि कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है। बिहार के लोग अब सब समझ चुकें हैं। बिहार के विकास में भाजपा की केंद्र सरकार अड़चन डाल रही है। इसके ऊपर से उनके द्वारा समाज में जहर घोलने का काम भी किया जा रहा है।

इसके आलावा उन्होंने राज्य के युवाओं को कहा कि हमारी सरकार रोजगार देने वाली सरकार है। राज्य के सभी विभागों के खाली सीटों पर जल्द बहाली होगी। सीएम नितीश ने नियुक्तिपत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान घोषणा करते हुए कहा कि उर्दू शिक्षकों समेत उर्दू से संबंधित जितने रिक्त पद होंगे सभी पर तेजी से बहाली की जाएगी। इसको लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश उन्होंने मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को दिया।कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने 183 उर्दू कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

Next Post
पचुनाव खत्म होने के साथ अपनी-अपनी जीत के दावे…

पचुनाव खत्म होने के साथ अपनी-अपनी जीत के दावे...

भारत में नाम बदलकर क्यों रह रही थी पाकिस्तान मूल की महिला?

भारत में नाम बदलकर क्यों रह रही थी पाकिस्तान मूल की महिला?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend