ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या एक बार फिर एक पार्टी एक निशान लिए होंगे लालू और नितीश कुमार …… !

UB India News by UB India News
November 2, 2022
in खास खबर, जदयू, पटना, राजद
0
क्या एक बार फिर एक पार्टी एक निशान लिए होंगे लालू और नितीश कुमार …… !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की सियासत में कब क्या हो जाए इस बारे में आज के समय कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकता. इसी बीच बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा के सांसद सुशील कुमार मोदी ने दावा किया है कि बहुत जल्द आरजेडी और जदयू का विलय हो जाएगा. इसके साथ ही जदयू में भगदड़ होगी और इस वजह से कई जदयू विधायक बीजेपी में शामिल हो जाएंगे. इस दावे के बाद बिहार की सियासत गर्मा गई है. इसी सियासी हलचल के बीच बिहार प्रदेश बीजेपी प्रेसिडेंट संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसके बाद जदयू हमलावर हो गई है.

दरअसल, संजय जायसवाल से जब ये सवाल पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार को लेकर भविष्य में कुछ संभावना है? इस पर उन्होंने इशारों में बड़ा बयान दे सरगर्मी तेज कर दी है. संजय जायसवाल ने कबड्डी खेल और बिहार की सियासत में नीतीश कुमार की भूमिका को लेकर अपने ही अंदाज में विश्लेषण किया है जो बड़ा ही दिलचस्प है.

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

जायसवाल ने नीतीश कुमार को लेकर चुटीले अंदाज में हमला बोलते हुए कबड्डी के खेल का जिक्र करते हुए कहा, कबड्डी  में एक खिलाड़ी होता है  जो हमेशा लाइन पर खड़ा होता है. यह दोनों टीम को धमकी देते रहता है कि हम लाइन के उस पार चले जाएंगे. चाहे उसकी टीम हो या विरोधी, ऐसे ही बिहार के सियासत के खिलाड़ी हैं नीतीश कुमार. जो कबड्डी के मैदान में मौजूद हैं और लाइन पर खड़े हैं, और दोनों तरफ के पार्टी को धमकी देते हुए बोलते हैं कि अगर मेरी बात नहीं मानी गई तो हम लाइन पार कर जाएंगे. ऐसे खिलाड़ी पर भरोसा नहीं किया जा सकता है जो किसी पर भरोसा नहीं करता हो, और ना ही उस पर कोई टीम भरोसा करता है.

जायसवाल ने कहा, इंतजार कीजिए बहुत जल्द महा गठबंधन में भी भगदड़ होगा क्योंकि नीतीश कुमार जी अब राजद के सामने पूरी तरह से नतमस्तक हो चुके हैं. अब तो राजद का नारा भी  उठा लिया है. जो नारा राजद देती है, जदयू भी वही नारा लगा रही है. कल नीतीश कुमार भी ने कहा है कि तेजस्वी को आगे बढ़ाना है. लेकिन, नीतीश कुमार कुछ भी कर लें जदयू का हर एक कार्यकर्ता संपर्क में है जो जदयू में लाचार हो चुका है. बस 9 दिसंबर का इंतजार कर लीजिए जब जदयू में सब कुछ बदल जाएगा और फिर जब भगदड़ मचेगी उसके बाद के खेल का इंतजार कीजिए.

बता दें कि आगामी 9 दिसंबर को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी का कहना है ललन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष  बनेंगे और पार्टी को राजद में मर्ज कर देंगे. नीतीश कुमार भी तेजस्वी यादव को बढ़ाने की बात कह रहे हैं. ऐसे में भाजपा का दावा है कि जदयू के अधिकतर नेताओं को यह निर्णय स्वीकार्य नहीं होगा और जदयू में भारी भगदड़ मचेगी. बहरहाल, बिहार की सियासत में अगले पहल क्या हो जाएगा यह कोई नहीं कह सकता. इसके लिए सबसे अच्छा तरीका समय की प्रतीक्षा करना ही है. मगर यह देखना दिलचस्प जरूर होगा कि बिहार की सियासत अब क्या करवट लेती है?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
जदयू पार्षद नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से ले जाया जाएगा हैदराबाद

जदयू पार्षद नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से ले जाया जाएगा हैदराबाद

बिहार उपचुनाव: नीतीश-तेजस्वी की जोड़ी की अग्निपरीक्षा कल, मोकामा में बाहुबलियों की भी प्रतिष्ठा दांव पर

बिहार उपचुनाव: नीतीश-तेजस्वी की जोड़ी की अग्निपरीक्षा कल, मोकामा में बाहुबलियों की भी प्रतिष्ठा दांव पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend