ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तस्वीरों में देखें महापर्व की आस्था , ‘जय छठी मइया’

UB India News by UB India News
November 1, 2022
in अध्यात्म, खास खबर, पटना
0

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना समेत बिहार के 38 जिलों के गंगा घाटों पर छठ व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर उनकी उपासना की। इस दौरान कई लोगों ने भगवान से मन्नते भी मांगी। वहीं, पूजा के लिए श्रद्धालु सुबह 4 बजे से ही घाट के लिए निकलने लगे थे। कई श्रद्धालुओं ने घाट पर ही पूरी रात गुजारी। इस दौरान छठी मइया की जय से पूरा बिहार गूंज उठा। ऐसे में आइए देखते है राज्य से आई 10 खास तस्वीरों को…

बक्सर के गंगा घाट पर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए नदी में खड़े होकर इंतजार करती महिलाएं।
बक्सर के गंगा घाट पर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए नदी में खड़े होकर इंतजार करती महिलाएं।
पूर्णिया के सौरा नदी घाट पर उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करती छठ व्रती और श्रद्धालु।
पूर्णिया के सौरा नदी घाट पर उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करती छठ व्रती और श्रद्धालु।
सासाराम में छठ घाट पर दउरा लेकर जाते श्रद्धालु।
सासाराम में छठ घाट पर दउरा लेकर जाते श्रद्धालु।
वैशाली जिले के कोनहारा घाट पर हजारों छठव्रतियों की भीड़ उमड़ी।
वैशाली जिले के कोनहारा घाट पर हजारों छठव्रतियों की भीड़ उमड़ी।
समस्तीपुर शहर के बूढ़ी गंडक नदी किनारे उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तैयारी करते श्रद्धालु।
समस्तीपुर शहर के बूढ़ी गंडक नदी किनारे उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तैयारी करते श्रद्धालु।
वैशाली के कोनहारा घाट पर सुबह भगवान भास्कर को अर्ध्य देने के लिए श्रद्धालु रात भर घाट पर ही इंतजार करते रहे।
वैशाली के कोनहारा घाट पर सुबह भगवान भास्कर को अर्ध्य देने के लिए श्रद्धालु रात भर घाट पर ही इंतजार करते रहे।
नालन्दा के कोसुक छठ घाट पर अर्घ्य देती छठ व्रती महिलाएं।
नालन्दा के कोसुक छठ घाट पर अर्घ्य देती छठ व्रती महिलाएं।
वैशाली के कोनहारा घाट पर सुबह होने का इंतजार करते श्रद्धालु।
वैशाली के कोनहारा घाट पर सुबह होने का इंतजार करते श्रद्धालु।
भागलपुर के नाथनगर छठ घाट पर सूर्यदव को प्रणाम करता श्रद्धालु।
भागलपुर के नाथनगर छठ घाट पर सूर्यदव को प्रणाम करता श्रद्धालु।
कटिहार में छठ घाट पर सुबह सवेरे ठंडी हवा के बीच छठ घाट पर गुब्बारे और खिलौने बेचती छोटी बच्ची।
कटिहार में छठ घाट पर सुबह सवेरे ठंडी हवा के बीच छठ घाट पर गुब्बारे और खिलौने बेचती छोटी बच्ची।
भागलपुर में चंपानगर मे घाट पर एसडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया।
भागलपुर में चंपानगर मे घाट पर एसडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया।
भागलपुर के नाथनगर छठ घाट पर सुबह अर्ध्य देने की तैयारी करते श्रद्धालु।
भागलपुर के नाथनगर छठ घाट पर सुबह अर्ध्य देने की तैयारी करते श्रद्धालु।
भागलपुर के गंगा घाट पर अपने घाट वाले हिस्से को सजाते श्रद्धालु।
भागलपुर के गंगा घाट पर अपने घाट वाले हिस्से को सजाते श्रद्धालु।
भागलपुर के चंपा नदी घाट पर सुरक्षा में तैनात दिखे एसएसबी के जवान।
भागलपुर के चंपा नदी घाट पर सुरक्षा में तैनात दिखे एसएसबी के जवान।
भागलपुर में नाथनगर के घोषी टोला स्थित कृत्रिम तलाब में छठ पूजा की तैयारी करते श्रद्धालु।
भागलपुर में नाथनगर के घोषी टोला स्थित कृत्रिम तलाब में छठ पूजा की तैयारी करते श्रद्धालु।

छठ महापर्व के चौथे और आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। सूर्योदय से पहले ही छठ घाटों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। इस दौरान सड़क से लेकर छठ घाट तक रौनक रही। हर काेई भगवान भास्कर को अर्घ्य देने को लालायित नजर आया। इस मौके पर ड्रोन कैमरे की नजर से पटना के छठ घाटों का यह नजारा और भी अद्भुत दिखा। राजधानी पटना में शहर के 85 गंगा घाट और 61 तालाबों पर 15 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचे। वहीं, जिले के 427 घाट और 179 तालाबों पर 25 से 30 लाख श्रद्धालु घाट पर पहुंचे।

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ का पावन पर्व संपन्न हो जाएगा।
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ का पावन पर्व संपन्न हो जाएगा।

वहीं, तीसरे दिन रविवार को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इस दौरान 130 मीटर यानी 426 फीट की ऊंचाई से रोशनी से जगमग छठ घाट और सजे घर काफी आकर्षक दिखे। भगवान सूर्य को अर्घ्य देते व्रती और घाट की सुंदर लाइटिंग दृश्य को काफी मनोरम बना रहे थे। सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ का पावन पर्व संपन्न हो गया।

रविवार की शाम को बांस की टोकरी में फल, ठेकुआ, चावल के लड्डू आदि से अर्घ्य का सूप सजाया गया। इसके बाद व्रतियों ने अपने परिवार के साथ सूर्य को अर्घ्य दिया। लाखों की तादाद में लोग दीघा घाट, काली घाट पर उमड़े। सड़क से लेकर शहर तक दिवाली से भी ज्यादा रंग-बिरंगी रोशनी बिखरी रही। इतनी ऊंचाई से अर्घ्य में टिमटिमाते दीये सुंदरता में चार चांद लगा रहे थे।

गंगा नदी में स्नान करने के बाद व्रतियों ने सूर्य को एक साथ अर्घ्य दिया।
गंगा नदी में स्नान करने के बाद व्रतियों ने सूर्य को एक साथ अर्घ्य दिया।

वहीं, NDRF और SDRF की टीम सुरक्षा के मद्देनजर गश्ती करती रही। गंगा नदी में स्नान करने के बाद व्रतियों ने सूर्य को एक साथ अर्घ्य दिया। कोरोना काल के दो साल बाद छठ घाट का दृश्य काफी खूबसूरत नजर आया।

130 मीटर की ऊंचाई से छठ महापर्व पर पटना का मनोरम नजारा।
130 मीटर की ऊंचाई से छठ महापर्व पर पटना का मनोरम नजारा।

व्रत करने वाली महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से सभी इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन की तरफ से पटना में 131 वाच टावर, 4500 पुलिसकर्मी, 499 दंडाधिकारी को नियुक्त किया गया है। प्रशासन की तरफ से इस साल पटना के गंगा नदी के जलस्तर को देखते हुए 17 घाटों को खतरनाक घोषित किया गया है।

पटना के घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
पटना के घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

36 घंटे निर्जला रहना पड़ता है व्रती को

छठ व्रत में न कोई मंदिर की जरूरत न मंत्र की, न जाप की न ही किसी कर्मकांड की। जरूरत है तो बस पूर्ण समर्पण की। यह एकमात्र व्रत है, जिसमें 36 घंटे निर्जला रहना पड़ता है। जहां छठ वही धाम और हर व्रत करने वाली महिला छठी मईया। 4 दिन के इस महापर्व को अब पूरी दुनिया में लोग करने लगे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

Next Post

'मौत का फीता' काटती वो तस्वीर, जिसके बाद मोरबी में छाया है मातम का मंजर

क्या राजद्रोह कानून खत्म होगा? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कल तक जवाब मांगा

रेप केस में सुप्रीम कोर्ट ने टू फिंगर टेस्ट को असंवैधानिक करार देते हुए किया बैन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend