ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

झारखंड से आ रही पूरी मालगाड़ी गया में हुई बेपटरी, हादसे के बाद ट्रेनें जहां-तहां खड़ी

UB India News by UB India News
October 27, 2022
in खास खबर, गया, दुर्घटना, परिवहन
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

धनबाद मंडल के कोडरमा में आज सुबह बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। बुधवार की सुबह 6 बजे कोडरमा और गया जंक्शन के बीच गुरपा स्टेशन के समीप एक कोयला लदी मालगाड़ी की 52 बोगी बेपटरी हो गई। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी हजारीबाग से कोयला लोड कर दादरी जा रही थी। यदुग्राम हाल्ट और गुरपा स्टेशन के बीच मालगाड़ी की एक-एक कर 52 बोगी बेपटरी हो गई। घटना के बाद हावड़ा-नई दिल्ली रूट की अप एवं डाउन दोनों लाइनों पर परिचालन ठप हो गया। धनबाद-गया इंटरसिटी और गया-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन को रद कर दिया गया है। घटना के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो जंक्शन से दुर्घटना राहत यान घटना स्थल पहुंच चुका है। बहरहाल घटना के बाद ट्रेनों के रद होने और लेटलतीफी से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। कोडरमा स्टेशन पर सैकड़ों यात्री अपने गंतव्य स्थान पर जाने को लेकर परेशान हैं।

बिहार में भी पड़ा असर
बिहार में भी मालगाड़ी के बेपटरी होने का जबरदस्त असर पड़ा है।इसके कारण पहाड़पुर स्टेशन सहित विभिन्न स्टेशनों पर यात्री परेशान रहे। राहत कार्य के लिए गया से दुर्घटना राहत वान व सम्बंधित अधिकारियों और कर्मियों की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हुई।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

बीते महीने बिहार में हुआ ट्रेन हादसा

बीते महीने बिहार के रोहतास जिले के कुम्हऊ स्टेशन के पास बड़ा ट्रेन हादसा हो गया था। गया-दीनदयाल उपाध्याय रूट पर मालगाड़ी के 20 कोच पटरी से उतर गए थे। हादसा 21 सितंबर को सुबह करीब 6.30 बजे हुआ। इसके बाद हावड़ा-नई दिल्ली रेल मार्ग के गया-डीडीयू रेल खंड पर परिचालन ठप हो गया था।

ओडिशा के भद्रक में भी पटरी से उतरी थी ट्रेन

इससे पहले ओडिशा के भद्रक में इसी तरह की घटना सामने आई थी। यहां हावड़ा-भुवनेश्वर जन शताब्दी एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी, जिसके बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया था। हालांकि ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) के मुताबिक, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

ब्रेक फेल होने से मालगाड़ी के साथ हादसा
ये हादसा तब हुआ जब कोडरमा की तरफ से गया की तरफ आ रही कोयला लदी मालगाड़ी के इंजन का ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद ट्रेन इस घाटी सेक्शन में रॉल करने (लुढ़कने) लगी। रेलवे प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे। घटना के बाद एहतियात बरतते हुए इस ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया।

ट्रेनों का आंशिक समापन
26.10.2022 को वाराणसी से प्रस्थान करने वाली 13554 वाराणसी-आसनसोल एक्सप्रेस का आंशिक समापन गया में ।

ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

  • दिनांक 26.10.2022 को हटिया से प्रस्थान करने वाली 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया चंद्रपुरा-कतरासगढ़-धनबाद-प्रधानखंटा-झाझा- किउल-दिनकर ग्राम सिमरिया के रास्ते ।
  • दिनांक 26.10.2022 को पूर्णिया कोर्ट से प्रस्थान करने वाली 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया गया-डेहरी ऑन सोन-गढ़वा रोड-टोरी-लोहरदगा-रांची के रास्ते ।
  • दिनांक 25.10.2022 को पुरी से प्रस्थान करने वाली 12801 पुरी-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया राजाबेरा-भंडारीडीह-(बरकाकाना छोड़कर)-गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन के रास्ते ।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post

गूगल की मनमानी पर नकेल! भारत ने दूसरी बार लगाया 936 करोड़ रुपये जुर्माना

छठ पर बिहार आने वालो के लिए खुशखबरी ,रेलवे ने चलाई 164 छठ पूजा स्‍पेशल ट्रेन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend