ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सिताब दियारा में मंच पर योगी का विराजमान होना महज राजनीतिक इत्तेफाक नहीं है?

UB India News by UB India News
October 12, 2022
in भाजपा
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में मात्र 17 दिनों के अंतराल पर देश के गृहमंत्री अमित शाह का दोबारा बिहार आना ! पहले दौरे में सीमांचल को साधने की कवायद। दूसरे दौरे में जेपी के गांव सिताब दियारा से राजनीतिक शंखनाद। मंच पर देश के सबसे कद्दावर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विराजमान होना। ये महज राजनीतिक इत्तेफाक नहीं है? इसमें एक बड़ा राजनीतिक संदेश है। सियासी पंडितों की मानें, तो बीजेपी कभी भी बिना कुछ सोचे-समझे कदम नहीं उठाती है। बीजेपी अभी से बिहार को जीतने की जुगत में लगी है। जानकार बताते हैं कि महागठबंधन के कोर वोट को पहले समझिए, उसमें अल्पसंख्यक वोटर ज्यादा हैं। एक अनुमान के मुताबिक सीमांचल में अल्पसंख्यकों की आबादी 75 फीसदी से ज्यादा है। अमित शाह का अचानक सीमांचल का दौरा कोई हंसी-खेल नहीं है।

बिहार साधने में जुटी बीजेपी
जानकार बताते हैं कि किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार। सीमांचल के इन जिलों में ज्यादा वोटर महागठबंधन के हैं। अमित शाह ने सबसे पहले सीमांचल को साधा। महागठबंधन के परंपरागत वोट में सेंध लगाने की कोशिश शुरू की। उसके बाद वे दूसरे दौरे में सीधे जेपी के गांव पहुंच गए। बिहार की राजनीति में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की अहमियत को कौन नहीं जानता। ये बात बीजेपी को पता है। यही कारण है कि सिताब दियारा में मात्र तीन फीट की दूरी पर जेपी की याद में दो अलग-अलग स्मारक बना दिए गए।

RELATED POSTS

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

बीजेपी ने राजद और जनसुराज के बिच ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ का लगाया आरोप ……………

योगी आदित्यनाथ की बिहार में एंट्री
अब जरा यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के सिताब दियारा में हुंकार भरने के आईने में बिहार बीजेपी की प्लानिंग देखिए। सियासी जानकार मानते हैं बिहार में बीजेपी के पास योगी के कद का कोई नेता नहीं है। महागठबंधन के सर्वेसर्वा बने लालू और नीतीश को फ्रंटफुट पर आकर जवाब देना बीजेपी के कई नेताओं के बस की बात नहीं है। दूसरी ओर सुशील मोदी इन दिनों हाशिये पर चल रहे हैं। हालांकि, सुशील मोदी लगातार महागठबंधन पर सवाल उठा रहे हैं। योगी आदित्यनाथ का कद लालू-नीतीश के बराबर से भी ऊपर हो गया है। योगी आदित्यनाथ अपने त्वरित फैसले और जनसरोकार के मसले को तुरंत हल करने के लिए जाने जाते हैं। बिहार का पड़ोसी राज्य यूपी है। जेपी के गांव का आधा हिस्सा यूपी में पड़ता है। बिहार बीजेपी लोगों को ये साफ संदेश देना चाहती है कि उनके पास ‘बुलडोजर बाबा’ मौजूद हैं।

सिताब दियारा में गरजे योगी
सिताब दियारा में जिस तरह योगी गरजे और उन्होंने बाढ़ से प्रभावित आबादी की बात उठाई, उससे बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया। कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले नीतीश कुमार ने योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी थी। उसके दूसरे दिन बिहार पहुंचकर योगी ने बिहार को दुनिया की सबसे उर्वरा भूमि बता दी। योगी ने बिहार के नब्ज पर सीधे हाथ रखा। उन्होंने कहा कि बिहार को हर साल बाढ़ की त्रासदियों का सामना करना पड़ता है। योगी ने लोगों को बाढ़ से निजात दिलाने का अपना यूपी में किया गया प्रयोग याद दिला दिया। उन्होंने कहा बाढ़ को रोकने के लिए नदी के ड्रेजिंग कार्यक्रम चलाने की जरूरत है। जिससे नदियों का पानी तेजी से निकल जाए।

बाढ़ से निजात दिलाएंगे ‘बुलडोजर बाबा’
उन्‍होंने कहा, मैंने बिहार की सरकार से हमेशा कहा है कि बाढ़ की समस्या के लिए हमें नदी के ड्रेजिंग के कार्यक्रम को आगे बढ़ाना चाहिए। ये जल यातायात की सुविधा को बढ़ाएगा और हर साल आने वाली बाढ़ की समस्या का समाधान भी करेगा। योगी ने कहा यूपी में साल 2017 के पहले 38 जनपद ऐसे थे, जहां भीषण बाढ़ आती थी। आज केवल 3 से 4 जनपद ऐसे हैं जहां बाढ़ आ पाती है। इस समस्या को भी हम 2 साल के अंदर खत्‍म कर देंगे। योगी ने यहां के लोगों की एक और नब्ज पकड़ी और आगे कहा कि यहां के लोगों में जो जुझारूपन देखने को मिलता है। जो हर साल बाढ़ की त्रासदी झेलते है। ये जज्‍बा उनका अलग ही नजर आता है। योगी ने कहा कि इस जज्‍बे की वजह से ही चाहे आजादी की लड़ाई में हिस्सा लेना हो या राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में चला आंदोलन, सभी को बिहार के सहयोग की जरूरत पड़ी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

बीजेपी ने राजद और जनसुराज के बिच  ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ का लगाया आरोप ……………

बीजेपी ने राजद और जनसुराज के बिच ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ का लगाया आरोप ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने आज पटना में भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर जंतर-मंतर पर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है।...

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

by UB India News
July 21, 2026
0

 बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने राजनीतिक अनुभवों को साझा...

Next Post
बढ़ते विवाद के बाद कानून मंत्रालय से हटाकर गन्ना उद्योग मंत्री बने कार्तिकेय ने मंत्री पद छोड़़ा

पूर्व कानून मंत्री की जमानत पर हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगी केस डायरी

नीतीश कुमार के खिलाफ फ्रंटफुट पर बैटिंग के मूड में है बीजेपी...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend