ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हम भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हैं तो वे सरकार की संस्थाओं को बदनाम करते हैं, राजकोट में बोले पीएम मोदी

UB India News by UB India News
October 12, 2022
in खास खबर, गुजरात
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) गुजरात दौरे के अंतिम दिन राजकोट पहुंचे। पीएम मोदी (PM Modi) जामकंडोकरण में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, हम भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करता हूं तो वे सरकार की संस्थाओं को बदनाम करते हैं। पीएम मोदी ने यह बात लोकनायक जयप्रकाश नारायण को याद करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज जयप्रकाश नारायण और नानाजी देशमुख की जन्म जयंती है। मैं दोनों महानुभावों को नमन करता हूं। पीएम मोदी ने कहा इन दोनों के आदर्श हमें प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा, जो काम जयप्रकाश जी ने अधूरे छोड़े दे, वे काम पूरे करने के मैं वीणा उठाया है। भारत सरकार भ्रष्टाचार को खत्म कर रही है तो ये लोग सरकार को बदनाम करते हैं। पीएम मोदी ने कहा यह काम जरूरी है कि नहीं। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई चालू रखूंगा कि नहीं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं पहला प्रधानमंत्री हूं जो जामकंडोरणा आया हूं। मोदी ने यहां के बडे़ पाटीदार नेता विठ्ठलभाई रदाडिया को याद किया।

कांग्रेस पर वार, आप पर तंज
पीएम मोदी ने राजकोट में एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बोल नहीं रही है, लेकिन चुपके-चुपके तरीके से गांव-गांव में गुप्त बैठकें कर रही है। एक मौका मांग रही है और पैर छू रही है। पीएम मोदी ने कहा इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने सेटिंग की हुई है। कांग्रेस ने इस बार हमें गाली देने के काम को आउटसोर्स कर दिया है। पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी (aam aadmi party) का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने कांग्रेस ( Congress) के साथ आप पर भी निशाना साधते हुए तंज कसा।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

विदेशों में गुजरात का डंका
पीएम ने इसके बाद कहा कि पीएम मोदी ने एक वक्त था जब यह पता करना पड़ता था कि अहमदाबाद में Curfew तो नहीं है। पीएम मोदी ने इस साल तो गरबा में गजब हुआ। विदेशों के राजदूत गरबा देखने आए और फिर गरबा के रंग में रंग गए। पीएम ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने के लिए पूरी दुनिया से लोग आ रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कोई कांग्रेसी हो गांव तो उससे पूछिएगा कि दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा देखने गए कि नहीं। पीएम ने कहा एक दो-गए होंगे। तो मुंह छुपाते हुए गए होंगे। पीएम ने कहा कि आज गुजरात में विकास जन आंदोलन बना चुका है। इसे आंकड़ों से सिद्ध किया जा सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि आज राजकोट शिक्षा का हब बन गया है। दो दशक पहले हालात खराब थे। पीएम ने कहा कि दूसरे राज्यों के छात्र अब गुजरात में आ रहे हैं। यहां की शिक्षण संस्थानों में प्रवेश ले रहे हैं। पीएम ने कहा पहले राज्य में 20 साल पहले 26 इंजीनियरिंग कॉलेज थे अब 130 इंजीनियरिंग कॉलेज हैं।

विमानों के पार्ट्स बनेंगे
पीएम मोदी ने कहा कि आज जो विकास हो रहा है, उससे गुजरात आधुनिक बना है। मोदी ने तमाम क्षेत्रों में हुए बदलावों का उल्लेख किया। मोदी ने कहा कि आज हम स्पेयर पार्ट बना रहे हैं, वो दिन दूर नहीं हैं। जब आपकों विमान में स्पेयर पार्ट बनाने के आर्डर मिलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा पिछले 20 सालों में गुजरात में शांति और विकास पर फोकस किया। ये पूरी परिस्थिति बदलने का काम कानून-व्यवस्था ने किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से राजकोट की सभा में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल को मृदु और मक्कम बताया है। पीएम ने प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल की तारीफ की। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल (Bhupendra Patel) ने इस मौके पर कहा कि कहा कि मैं राजकोट की धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र का स्वागत करता हूं। उन्होंने कि राजकोट की पश्चिम सीट अपनी जिंदगी का पहला चुनाव लड़ा था और गांधीनगर पहुंचे थे। पटेल ने वह पिछले दो दशक से निरंतर विकास के लिए काम कर रहे हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद गुजरात में बदलाव की शुरुआत हुई। जनसभा को बीजेपी गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल (CR Patil) ने भी संबोधित किया। पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश के लोगों को विश्वास है। पाटिल ने कहा कि इसीलिए लोग कहते हैं कि मोदी है तो मुमकिन है और भाजपा है तो भरोसा है। पाटिल ने कहा कि अभी तो पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार का आगाज नहीं किया। अभी वे सिर्फ विकास कार्यों की सौगात देने आए हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करने से पहले सभास्थल पर पैदल चलकर लोगों को अभिवादन भी स्वीकार किया। उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल (Chief Minister Bhupendra Patel) भी मौजूद रहे। भौगोलिक तौर यह जामकंडोरण सौराष्ट्र की पाटीदार पॉलिटिक्स के केंद्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस सभा में सीधे-सीधे सात जिलों के लोग जुड़ेंगे। पीएम मोदी इससे पहले मई के अंत में राजकोट (Modi in Rajkot) पहुंचे थे और कहा था कि मैंने पिछले आठ साल में देश का सिर नहीं झुकने दिया। पीएम मोदी ने कहा था कि हमने कोरोना में लोगों को सुविधाएं देने का काम किया।

अहमदाबाद में भी कार्यक्रम
राजकोट के बाद पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अहमदाबाद पहुंचेगें। पीएम नरेंद्र मोदी सिविल अस्पताल असरवा लगभग 1300 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न स्वास्थ्य देखभाल से जुड़ी सुविधाओं का लोकार्पण करेंगे और आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं में निर्माण और यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में हृदय देखभाल के लिए नई एवं बेहतर सुविधाओं तथा एक नए छात्रावास भवन का लोकार्पण; गुर्दा रोग और अनुसंधान केंद्र संस्थान का नया अस्पताल भवन, गुजरात कैंसर और अनुसंधान संस्थान के नए भवन का लोकार्पण शामिल है। प्रधानमंत्री गरीब मरीजों के परिवारों को आवास सुविधा प्रदान करने वाले आश्रय गृह की आधारशिला भी रखेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post

कृत्तिका नक्षत्र व सिद्धि योग में कल मनेगा करवा चौथ

नोबेल शांति पुरस्कार : नापाक इरादे की खुली कलई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend