ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में ‘नेतृत्व’ को लेकर चल रहा सियासी ड्रामा अभी दूर तलक जाएगा………..

UB India News by UB India News
October 2, 2022
in जदयू, पटना, राजद
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में ‘नेतृत्व’ को लेकर चल रहा सियासी ड्रामा अभी दूर तलक जाएगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सार्वजनिक मंच पर फिसली जुबान। तेजस्वी को उन्होंने मुख्यमंत्री कहकर संबोधित कर दिया। उसके बाद से बिहार का ‘नेतृत्व’ तेजस्वी संभालेंगे। इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई। राजद नेता मैदान में कूद गए। बयानों में ही सही तेजस्वी की मुख्यमंत्री के रूप में ताजपोशी कर दी। राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से लेकर विधायक भाई वीरेंद्र तक राजनीतिक उतावलेपन का शिकार हो गए। लगे हाथों उन्होंने तेजस्वी की ताजपोशी का टाइम फिक्स कर दिया। जवाब में जेडीयू नेता पलटवार पर उतारू हो गए। उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश के अलावा किसी का चेहरा मंजूर नहीं। बात बढ़ी, तो लगा महागठबंध में कहीं घोर मट्ठा ना हो जाए। लगे हाथों राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को तेजस्वी के हवाले से ‘चेतावनी पत्र’ जारी करना पड़ा।

बड़बोलेपन से बचें राजद नेता !
बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद सहयोगी दलों के नेताओं का ‘बड़बोलापन’ बढ़ सा गया है। राजद की ओर से बिना सोचे-समझे बयानबाजी का सिलसिला जारी है। हालांकि, डेप्यूटी सीएम तेजस्वी यादव और राजद सुप्रीमो लालू यादव बयानों में वीरता दिखाने से दूर रहे। राजद के अन्य नेताओं ने बयानबाजी की जैसे कमान ही संभाल ली। एकबारगी ऐसा लगा कि बस सप्ताह महीने की बात है। राजद नेता तेजस्वी को ताज दिलाकर मानेंगे। फिर क्या था। बात ‘बे’बात आगे बढ़ने लगी। उसके बाद राजद अलाकमान की ओर से संदेश जारी हुआ। उसी संदेश को फरमान बनाकर प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं के लिए जारी कर दिया।

RELATED POSTS

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

तेजस्वी यादव का फरमान
राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने फरमान जारी कर कहा। सभी सांसद, विधायक पदाधिकारियों और नेताओं को आग्रह किया जाता है। गठबंधन सरकार और नेतृत्व से संबंधित सवालों पर किसी भी टिप्पणी से परहेज करें। उन्होंने पत्र में आगे लिखा। सर्वविदित हो कि विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ था। गठबंधन, नेतृत्व और इससे जुड़े फैसलों और विषयों पर आधिकारिक बयान के लिए सिर्फ डेप्यूटी सीएम तेजस्वी यादव ही अधिकृत हैं। सभी साथियों से आग्रह है कि नेतृत्व शासकीय कार्य एवं गठबंधन के आलोक में अनावश्यक बयानबाजी से बचें। शुद्ध हिंदी में जारी इस सियासी फरमान के बाद, जैसे राजद नेताओं की जुबान पर ताला लग गया है।

नेतृत्व पर बयानबाजी से बचने की सलाह
ज्ञान भवन के मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ‘टाइपो’ हो गया। वे उपमुख्यमंत्री बोलने की जगह मुख्यमंत्री बोल बैठे। उसके घंटे भर बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। राजद कार्यकर्ताओं के चेहरे की चमक बढ़ गई। उन्हें लगा नीतीश कुमार विपक्ष को एक करने में बिजी हैं। शायद उन्होंने तेजस्वी को ताज देने का मन बना लिया है। दूसरी ओर जेडीयू नेता बार-बार राजद नेताओं के बयानों को काटते रहे। जेडीयू ने साफ किया कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने रहेंगे। वे पीएम पद के उम्मीदवार नहीं हैं। इसका असर राजद पर बिल्कुल नहीं दिखा। राजद नेता तेजस्वी की ताजपोशी का डेट फिक्स करते रहे। उसके बाद जेडीयू ने यहां तक कह दिया कि उनका गठबंधन तबतक है, जब तक सहयोगी दल नीतीश कुमार को सीएम बनाए रखने पर सहमत है।

‘सरकार पर टिप्पणी से करें परहेज’
अब जब राजद प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से तेजस्वी ने बयानों पर रोक लगाई है। आशा की जा रही है कि अब राजद नेता आगे नहीं बोलेंगे। राजद की ओर से इसे पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं की भावना बताकर बात को संभाला जा रहा है। राजद की ओर से जारी फरमान का लब्बोलुआब ये है कि अब सिर्फ तेजस्वी इस मसले पर बोलेंगे। बाकी नेताओं को सख्त हिदायत है कि इस संबंध में कोई बयान देने से परहेज करें। साथ ही सरकार से जुड़े सवालों पर टिप्पणी करने से बचें। पत्र में साफ कर दिया गया है कि राजद विधायक दल की बैठक में उपरोक्त बातों को स्पष्ट कर दिया गया है। इसलिए सावधान रहें।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

Next Post

कृषि मंत्री के इस्तीफे के बाद बिहार में सियासत हुई तेज

खुले देवी मां के पट‚ पूजा पंड़ालों में उमड़े़ श्रद्धालु, मुख्यमंत्री ने की राज्य की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend