ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

असफल प्रयोगों का दोहराव

UB India News by UB India News
October 1, 2022
in खास खबर, विपक्ष, संपादकीय
0

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ नेता मलिकार्जुन खड़़गे का चुनाव मैदान में उतरना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस आलाकमान पार्टी में अपना प्रभाव और महत्व बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्प है। पहले लग रहा था कि दिग्विजय सिंह शीर्ष नेतृत्व का समर्थन हासिल कर पाएंगे लेकिन यकायक खड़़गे का नाम उछला और बड़े नेताओं के लामबंद होने से साफ हो गया है कि कांग्रेस आलाकमान शक्ति और निर्णय प्रक्रिया को गांधी–नेहरू परिवार की ईद गिर्द ही रखना चाहता है। खड़़गे को सोनिया गांधी और संभवत राहुल गांधी का समर्थन हासिल है। कांग्रेस के बड़े नेता भी शशि थरूर की जगह खड़़गे को तरजीह देंगे। ऐसे में चुनाव के नतीजे क्या होंगे‚ सबको पता है। चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ७५ वर्षीय सोनिया गांधी के स्थान पर ८० वर्षीय खड़़गे के कंधों पर आएगी। नई पीढ़ी के स्थान पर कांग्रेस आलाकमान ने पुरानी पीढ़ी के वयोवृद्ध नेता को यह जिम्मेदारी सौंपने का फैसला क्यों किया‚ यह विचारणीय प्रश्न है। दक्षिण भारत के दलित नेता खड़़गे यदि चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष बन जाते हैं तो उत्तर भारत में पार्टी की चुनावी सफलता में कितना योगदान कर पाएंगे‚ यह भी संदिग्ध है। हालांकि यह बात शशि थरूर पर भी लागू होती है। दोनों नेता दक्षिण भारत से हैं। थरूर अंग्रेजीदां हैं और युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। पार्टी के समूह–२३ के असंतुष्ट नेताओं में शामिल रहे हैं। थरूर ने अपना नामांकन वापस करने से इनकार करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया के बारे में सब कुछ आदर्श नहीं होता। अगर कोई मैच खेलना चाहता है तो उसे उपलब्ध पिच पर ही खेलना पड़ता है। हालांकि उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी खड़़गे को पार्टी का भीष्म पितामह कहकर महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश दिया। खड़़गे को गांधी परिवार का विश्वासपात्र माना जाता है। जाहिर है थरूर की तुलना में खड़़गे का राजनीतिक अनुभव काफी ज्यादा है। अगले वर्ष कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव में खड़़गे की उपयोगिता सिद्ध हो सकती है। फिलहाल तो जो भी नया अध्यक्ष बनेगा उसके लिए तात्कालिक चुनौती राजस्थान है। वास्तव में पार्टी में पुनर्जीवन के लिए आमूल चूल परिवर्तन की दरकार है‚ लेकिन खड़़गे की ताजपोशी पुराने असफल प्रयोगों को दोहराने की कवायद साबित होगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post

पटना में दुर्गा पूजा पर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, घर से निकलने से पहले जान लें रूट, पार्किंग की जगह भी देखें

यूक्रेन के 4 राज्यों के रूस में विलय के खिलाफ UNSC के मतदान में भारत ने नहीं लिया भाग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend