ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में दुर्गा पूजा पर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, घर से निकलने से पहले जान लें रूट, पार्किंग की जगह भी देखें

UB India News by UB India News
October 2, 2022
in Lokshbha2024, पटना, परिवहन
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजधानी पटना में 2 से 5 अक्टूबर तक ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. दुर्गा पूजा को देखते हुए पटना के कई इलाकों में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है तो वहीं छोटे वाहनों के भी आने-जाने के लिए रूट तय किए गए हैं. इसलिए अगर आप घर से आज निकल रहे हैं तो जान लें कि शहर में कहां पार्किंग की व्यवस्था की गई है और किस रूट से आने-जाने की अनुमति दी गई है.

शहर में ये रूट रहेंगे बंद
बेली रोड हड़ताली चौक से जंक्शन, पुरानी व न्यू बाइपास जाने वाले छोटे वाहन आयकर गोलंबर तक आयेंगे. ये सभी वाहन वीरचंद पटेल पथ से आर ब्लॉक, जीपीओ, चिरैयांटाड़ पुल या करबिगहिया होते हुए जा सकते हैं.

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

बेली रोड से पश्चिम से गांधी मैदान जाने वाले छोटे वाहन वोल्टास मोड़ तक ही आ सकते हैं. फिर ये वहां से विद्यापति मार्ग से गांधी मैदान जा सकते हैं. गांधी मैदान से बेली रोड छोटे निजी वाहन छज्जुबाग रोड से कोतवाली टी होते चलेंगे.

जीपीओ गोलंबर के ऊपर व नीचे से व्यावसायिक वाहन बुद्ध मार्ग में उत्तर की ओर नहीं जायेंगे. ये जीपीओ गोलंबर से पश्चिम आर ब्लॉक चौराहा व पूरब पटना जंक्शन या पुरानी बाइपास जा सकते हैं.

आर ब्लॉक चौराहे से आयकर गोलंबर की ओर वाहन नहीं चलेंगे. ये आर ब्लॉक चौराहे से पूरब जीपीओ गोलंबर या पश्चिम हार्डिंग रोड की ओर जा सकते हैं.

अदालतगंज पश्चिम से पूरब व उत्तर यानी आयकर गोलंबर की ओर नहीं होगा. सभी वाहनों को आर ब्लॉक चौराहे की ओर जाना होगा.

पटना जंक्शन से बेली रोड जाने वाले वाहनों को जीपीओ गोलंबर से आर ब्लॉक चाैराहा होते हुए अटल पथ या दारोगा राय पथ जाना होगा.

डाकबंगला चौराहे से कोतवाली तक दोनों फ्लैंकों में वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. भट्टाचार्या रोड, पटना जंक्शन व स्वामी नंदन तिराहे की ओर से डाकबंगला की ओर कोई भी वाहन नहीं जायेंगे.

न्यू डाकबंगला रोड से एसपी वर्मा रोड में भी वाहनों का परिचालन नहीं होगा. पटना जंक्शन से गांधी मैदान जाने वाले छोटे वाहन गोरिया टोली चौक से एग्जीबिशन रोड हुए चलेंगे.

अशोक राजपथ में कारगिल चौक से एनआइटी मोड़ तक छोटे वाहन दोनों तरफ से चलेंगे.

गांधी चौक से गायघाट तक छोटे वाहन पश्चिम से पूरब की जायेंगे. पूरब से पश्चिम की ओर आने वाले छोटे वाहन गायघाट चौराहे से दक्षिण बिस्कोमान गोलंबर से पुरानी बाइपास होते हुए जा सकते हैं.

दीदारगंज से पश्चिम अशोक राजपथ में , पश्चिम दरवाजा से अशोक राजपथ में पूरब से पश्चिम और पटना सिटी चौक से अशोक राजपथ में पूरब से पश्चिम वाहनों के परिचालन पर रोक है.

अशोक राजपथ से राजेंद्र नगर या जंक्शन जाने वाले केवल छोटे वाहन गांधी चौक से सैदपुर से मोइनुलहक स्टेडियम होते हुए जा सकते हैं. मखनियां कुआं रोड में दक्षिण से अशोक राजपथ में वाहनों की इंट्री पर रोक है. गोविंद मित्रा रोड व सब्जीबाग रोड में दोनों तरह से वाहनों का परिचालन बंद रहेगा.

न्यू बाइपास से व्यावसायिक वाहन अनिसाबाद मोड़ से चितकोहरा आरओबी की ओर नहीं चलेंगे. ये अनिसाबाद गोलंबर से फुलवारी की तरफ जा सकते हैं. पुराने बाइपास से चिरैयांटाड़ पुल होते जंक्शन, भट्टाचार्या रोड व सीडीए बिल्डिंग की ओर निजी वाहन ही चलेंगे.

दानापुर से अशोक राजपथ में बड़े वाहन नहीं चलेंगे. ये दानापुर कैंट से सगुना मोड़ होते हुए खगौल-दानापुर स्टेशन होकर जा सकते हैं.

सगुना मोड़ से एयरपोर्ट जाने वाले छोटे वाहन रूकनपुरा, राजाबाजार ओवरब्रिज के नीचे जगदेव पथ से बीएमपी होते हुए जा सकते हैं.

सगुना मोड़ से हड़ताली मोड जाने वाले छोटे वाहन रूकनपुरा से राजाबाजार फ्लाइओवर से जा सकते हैं.

सगुना मोड़ से राजीव नगर, दीघा, पाटलिपुत्र जाने वाले वाहन आशियाना मोड़ से बांये आशियाना-दीघा रोड होते जा सकते हैं.

राजीव नगर, दीघा की ओर से हड़ताली चौक जाने वाले छोटे वाहन आशियाना-दीघा रोड से राजीव नगर नाले से अटल पथ की ओर आ सकते हैं. आशियाना-दीघा रोड से रामनगरी मोड़ से फ्रेंड्स कॉलोनी रोड से एजी कॉलोनी रोड से आइजीआइएमएस की बगल से जेडी वीमेंस कॉलेज होते हुए बेली रोड से हड़ताली मोड़ की ओर जा सकते हैं.

राजीव नगर, दीघा से सगुना मोड़ जाने वाले वाहन पासपोर्ट ऑफिस से बेली रोड रोड होते हुए जा सकते हैं.

पटना में इन जगहों पर पार्क करें अपना वाहन
फ्रेजर रोड में एलआइसी कार्यालय से बाटा मोड़ तक, फ्रेजर रोड में डॉ सीपी ठाकुर के आवास से स्वामीनंदन तिराहा तक व आकाशवाणी से जेपी गोलंबर के दोनों फ्लैंक में, बुद्धा स्मृत्ति पार्क से दक्षिण, पूरब व बने हुए पार्किंग स्थल में, वीरचंद पटेल पथ के सर्विस लेन में, जीपीओ गोलंबर से आर ब्लॉक तक आरओबी के नीचे, सिन्हा लाइब्रेरी मोड़ से बिहार बोर्ड जाने वाले मार्ग, पटना साइंस कॉलेज व पटना कॉलेज मैदान.

पटना सिटी में यहां करें अपने वाहन को पार्क
दुर्गा पूजा पर पटना सिटी के इलाके में आप सिटी स्कूल चौक, मंगल तालाब के चारों ओर, पटना साहिब रेलवे स्टेशन के सामने, मालसलामी थाना के सामने पीडब्ल्यूडी गोदाम, मालसलामी थाना के पास रेलवे लाइन के उत्तर तरफ पटना घाट रेलवे स्टेशन तक व दक्षिण की तरफ रेलवे लाइन के किनारे नगला की ओर अपने वाहन को पार्क कर सकेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post

यूक्रेन के 4 राज्यों के रूस में विलय के खिलाफ UNSC के मतदान में भारत ने नहीं लिया भाग

गुजरात में मोदी का जादू: विधानसभा चुनाव के लिए स्पष्ट संकेत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend