ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

फुलवारी शरीफ में आतंक का मकड़जाल और न जाने कितने गुनाहों की थी तैयारी……

UB India News by UB India News
September 30, 2022
in Lokshbha2024, अपराध, ब्लॉग
0
फुलवारी शरीफ में आतंक का मकड़जाल और न जाने कितने गुनाहों की थी तैयारी……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

निशाने पर पीएम मोदी, बिहार की राजधानी में दहशत फैलाने का इरादा, फुलवारी शरीफ में आतंक का मकड़जाल और न जाने कितने गुनाहों की तैयारी। आरोपों की ये फेहरिस्त पीएफआई की है। वही पीएफआई जिसेपॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया कहा जाता है। लेकिन जब राज खुला तो पता चला कि इनका मकसद एंटी इंडिया यानि देशविरोधी था। अब केंद्र सरकार ने पीएफआई को बैन कर दिया है, यानि सिमी की तरह ही ये संगठन भी प्रतिबंधित हो चुका है। आज भले ही पीएफआई को पूरा देश जान गया हो, लेकिन इसकी जड़ें बिहार की राजधानी पटना से निकली हैं। पढ़िए हमारी ये चौंकाने वाली खबर

2016 में ही दिख गई थी झलक, लेकिन बिहार सरकार ने नहीं लिया सबक
1 जुलाई को ढाका में एक विस्फोट हुआ था, जिसमें पकड़े गए एक आतंकी ने कहा था कि उसने जाकिर नाइक के बयानों से प्रभावित होकर हमले को अंजाम दिया है। उसके बाद ही केंद्र सरकार ने इस मामले में एक्शन लिया और जाकिर नाइक के NGO को बैन किया गया।

RELATED POSTS

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

उसके बाद… 15 जुलाई 2016… दिन शुक्रवार… इसी दिन जाकिर नाइक और AIMIM चीफ असद्दुदीन ओवैसी के समर्थन में पीएफआई यानि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ने पटना साइंस कॉलेज से कारगिल चौक तक एक जुलूस निकाला था। जुलूस अभी थोड़ा ही आगे बढ़ा था कि अचानक उसमें से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे। इसके बाद पूरे अशोक राजपथ पर हड़कंप मच गया। इस दौरान पीएफआई के लोगों ने दावा किया कि उन्होंने पॉपुलर फ्रंट जिंदाबाद के नारे लगाए थे। जो सुनने में पाकिस्तान जिंदाबाद जैसा लग रहा था। लेकिन मामला गंभीर देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।

pfi patna rally

15 जुलाई 2016 को पीएफआई की इसी रैली में लगे थे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

तभी समझ जाना चाहिए था
उस वक्त बिहार में महागठबंधन यानि नीतीश-तेजस्वी की ही सरकार थी। ऐक्शन तो कड़ा लिया गया लेकिन बाद में इसे रफा-दफा भी कर दिया गया। बड़ी बात ये कि उस वक्त ही पीएफआई की हरकतों से बिहार सरकार को सबक लेना चाहिए था, जो नहीं लिया गया। आतंक का ये मकड़जाल पटना में शायद इसी वजह से फैलता चला गया।

जब थानेदार को ही मिला पीएफआई का भड़काउ मैसेज
10 जून 2022, इसी दिन फुलवारी शरीफ थानेदार इकरार अहमद के मोबाइल पर एक मैसेज आया। इस मैसेज में एक पैम्पलेट था, और इस पैम्पलेट में देश विरोधी बातें लिखी हुई थीं। लोगों को ‘असली मुसलमान’ बनने को कहा जा रहा था। इसके अलावा 12 जुलाई को ही पटना में विधानसभा शताब्दी समारोह में पीएम मोदी को शिरकत करना था। लिहाजा थानेदार ने अपने पास आए मैसेज की बिनाह पर ही एक केस दर्ज किया और तफ्तीश शुरू की। इसके बाद तार पर तार जोड़ते पुलिस के सामने आई 11 जुलाई की तारीख, पीएम मोदी के दौरे से ठीक एक दिन पहले।

पीएफआई के लिए जुलाई महीना बन गया नासूर
फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस ने इलाके में ही कई छापेमारी की, इसके बाद जो खुलासा हुआ वो आप अच्छी तरह से जानते हैं। पीएफआई के मॉड्यूल से पर्दा उठ गया था। बाद में मामले की जांच NIA के हवाले कर दी गई। संंयोग देखिए कि पटना में 2016 की जुलाई के महीने में ही पीएफआई के लक्षण दिखे और 6 साल बाद जुलाई के महीने में ही आतंक के मकड़जाल की जड़ें खोद दी गईं।
pfi module
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

by UB India News
July 27, 2026
0

छात्रों पर लाठीचार्ज और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर 25 जुलाई को बिहार बंद बुलाया गया। इस दौरान पूरे...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

Next Post
सस्पेंस थ्रिलर बना कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, गहलोत का रेस से हटने का ऐलान, अब राजस्थान सीएम की कुर्सी बचेगी या जाएगी?

सस्पेंस थ्रिलर बना कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, गहलोत का रेस से हटने का ऐलान, अब राजस्थान सीएम की कुर्सी बचेगी या जाएगी?

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, विवाहित की तरह अविवाहित महिलाओं को भी गर्भपात का अधिकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend