ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सस्पेंस थ्रिलर बना कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, गहलोत का रेस से हटने का ऐलान, अब राजस्थान सीएम की कुर्सी बचेगी या जाएगी?

UB India News by UB India News
September 30, 2022
in संपादकीय
0
सस्पेंस थ्रिलर बना कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, गहलोत का रेस से हटने का ऐलान, अब राजस्थान सीएम की कुर्सी बचेगी या जाएगी?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव तो जैसे किसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में तब्दील हो चुका है। अब स्टोरी में नया ट्विस्ट ये है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने गुरुवार को इसके लिए पर्चा खरीद लिया। तब सवाल उठा कि गहलोत का क्या होगा? लेकिन दोपहर में सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद अशोक गहलोत ने साफ कर दिया कि वह कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे। अब सस्पेंस ये है कि कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से बाहर हुए गहलोत की राजस्थान सीएम की कुर्सी बचेगी या जाएगी? सोनिया से मीटिंग के बाद जब वह बाहर आए तो चेहरे पर तनाव साफ दिख रहा था। दिलचस्प बात ये है कि कुछ दिन पहले तक उनका कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा था।

गहलोत ने सोनिया से मांगी माफी, अध्यक्ष चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान
सोनिया गांधी के साथ करीब एक घंटे तक चली मुलाकात के बाद जब अशोक गहलोत बाहर आए तो उनके चेहरे पर तनाव साफ झलक रहा था। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि राजस्थान में पिछले दिनों जो कुछ भी हुआ, उससे उन्हें पीड़ा हुई है। उसके लिए उन्होंने सोनिया गांधी से माफी मांगी है। मैं हाई कमान का प्रस्ताव पास नहीं करा पाया। गहलोत ने कहा कि राजस्थान में जो कुछ हुआ उससे एक तरह से यह संदेश गया कि जैसे मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ना ही नहीं चाहता हूं। गहलोत ने बताया कि वह अब अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। मीडिया से बातचीत में वह यही दुहाई देते दिखे कि वह कांग्रेस के वफादार सिपाही हैं। सीएम का फैसला भी सोनिया गांधी ही करेंगी।

RELATED POSTS

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

छात्रों और शिक्षा को दलीय राजनीति का औजार बनाना कितना सही है !

जब से कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव का ऐलान हुआ, मचा हुआ है घमासान
कांग्रेस ने जबसे आंतरिक चुनाव का ऐलान किया है, तब से पार्टी में सबकुछ ठीक होता नहीं दिख रहा। कांग्रेस वर्किंग कमिटी की मीटिंग में ही आनंद शर्मा ने अध्यक्ष चुनाव में वोट डालने वाले कांग्रेस डेलिगेट्स की लिस्ट सार्वजनिक करने की मांग कर दी। बाद में शशि थरूर, मनीष तिवारी समेत 4 सांसदों ने भी वोटर लिस्ट सार्वजनिक करने की मांग की। उस मुद्दे को किसी तरह आलाकमान ने संभाला। थरूर ने चुनाव लड़ने के संकेत दिए। उसी बीच अशोक गहलोत का नाम कांग्रेस अध्यक्ष के लिए उछला। सिर पर गांधी परिवार का हाथ होने की वजह से उनका पार्टी चीफ बनना तय माना जा रहा था। लेकिन कहानी में फिर ट्विस्ट आई और राजस्थान में बवंडर शुरू हो गया जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

राजस्थान में कांग्रेस के भीतर उठे सियासी तूफान की वजह भी अध्यक्ष चुनाव
गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी मिल रही थी। ऐसी कुर्सी जिस पर आजादी के बाद अबतक महज 10 ऐसे नेता ही बैठ पाए हैं जो नेहरू-गांधी परिवार के नहीं थे। लेकिन गहलोत के मन से राजस्थान सीएम की कुर्सी का मोह नहीं गया। उन्होंने अपनी ख्वाहिश का इजहार भी कर दिया कि वह मुख्यमंत्री रहते हुए अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालना चाहते हैं। लेकिन गांधी परिवार से हरी झंडी मिलने के बाद वह मन मसोसकर अपनी ‘प्यारी कुर्सी’ की कुर्बानी के लिए किसी तरह तैयार हुए। फिर शुरू हुई राजस्थान के नए मुख्यमंत्री को खोजने की कवायद और इसी के साथ सूबे में उठ गया पार्टी के भीतर सियासी बवंडर। इस बीच, थरूर ने पर्चा खरीदकर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी।

चुनाव है या कोई थ्रिलर… ट्विस्ट पर ट्विस्ट, सस्पेंस पर सस्पेंस
बीते रविवार को राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई। दिल्ली से सूबे के लिए पार्टी के प्रभारी महासचिव अजय माकन और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को जयपुर भेजा गया। बैठक का मकसद गहलोत के उत्तराधिकारी को लेकर पार्टी विधायकों की राय जानना था। यह प्रस्ताव पास किया जाना था कि विधायकों ने नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत किया है। लेकिन फिर ट्विस्ट। गहलोत समर्थक करीब 90 विधायकों ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में होने जा रही बैठक का ही बहिष्कार कर दिया। उसके समानांतर कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल के घर गहलोत गुट के विधायकों ने बैठक की। दो टूक कहा कि गहलोत ही उनके सीएम रहेंगे। अगर वह इस्तीफा देते हैं तो उनका उत्तराधिकारी न सचिन पायलट हो सकते हैं और न उनके साथ 2020 में बगावत करने वाले विधायक। अपमान से लाल हुए माकन और खड़गे ने दिल्ली लौटते वक्त गहलोत गुट की ‘अनुशासनहीनता’ की आलोचना की। उधर शांति धारीवाल ने माकन पर गहलोत के खिलाफ साजिश का आरोप जड़ दिया। तब लगा कि अब अशोक गहलोत का अध्यक्ष पद के लिए पत्ता कट गया। लेकिन ट्विस्ट बाकी था। केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने सोनिया गांधी को सौंपी लिखित रिपोर्ट में गहलोत को क्लीन चिट दे दी। उनके समर्थक 3 मंत्रियों- शांति धारीवाल, महेश जोशी और धर्मेंद्र राठौड़ को अनुशासनहीनता पर कारण बताओ नोटिस जारी हुआ।

क्या पायलट की लगेगी लॉटरी?
गहलोत के कट्टर प्रतिद्वंद्वी सचिन पायलट तीन दिन से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। गहलोत के बाद अब शाम को उनकी सोनिया गांधी से मुलाकात होनी है। राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर हैं। थरूर पर्चा खरीद चुके हैं। दिग्विजय ताल ठोक चुके हैं। अशोक गहलोत रेस से हटने का ऐलान कर चुके हैं। खबर है कि उन्होंने कांग्रेस सुप्रीमो को कोई इमोशनल चिट्ठी भी सौंपी है। फिर भी ट्विस्ट बाकी है। सस्पेंस बाकी है। क्या गहलोत सोनिया गांधी को मना पाएंगे? क्या अब सीएम की कुर्सी बचा पाएंगे? क्या चटक रही भरोसे की डोर फिर जुड़ पाएगी? क्या सचिन पायलट को मिलेगा राजस्थान सीएम का ताज? सवाल कई हैं मगर फिलहाल जवाब नदारद हैं। देखना यह है कि 17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए वोटिंग से पहले अभी कितने ट्विस्ट आते हैं, कितने सस्पेंस उभरते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन……………..

छात्रों और शिक्षा को दलीय राजनीति का औजार बनाना कितना सही है !

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और नीट समेत केंद्रीय परीक्षाओं में गड़बड़ी ठीक करने की मांग करते...

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही  ………………….

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले, लाठियां,...

पुलिस और सरकार हालात समझने में फिर चूकी………………………

पुलिस और सरकार हालात समझने में फिर चूकी………………………

by UB India News
July 22, 2026
0

कथित राजनीतिक दल काकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के संसद चलो मार्च के समय प्रदर्शनकारियों ने जैसी हिंसा की, वह...

कॉकरोच पार्टी का दावा- सरकार बातचीत को तैयार…………………

संसद, सड़क और समाधान: लोकतंत्र की तस्वीर के दो समानांतर दृश्य चिंताजनक

by UB India News
July 21, 2026
0

संसद भवन के बाहर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव, जबकि भीतर मानसून सत्र का पहला दिन हंगामे और स्थगनों...

Next Post

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, विवाहित की तरह अविवाहित महिलाओं को भी गर्भपात का अधिकार

कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे दिग्विजय सिंह, कल करेंगे नामांकन!

कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे दिग्विजय सिंह, कल करेंगे नामांकन!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend