ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शिवानंद तिवारी का बयान राष्ट्रीय जनता दल के विचारों की अभिव्यक्ति है?

UB India News by UB India News
September 23, 2022
in खास खबर, पटना, राजद
0
शिवानंद तिवारी का बयान राष्ट्रीय जनता दल के विचारों की अभिव्यक्ति है?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजनीत में जब संस्कृति की बात होती हैं तो एक नकारात्मक पक्ष खुद-ब-खुद राजद के परिप्रेक्ष्य में उद्घाटित होते रहा है। कालांतर में व्यवहार पक्ष को लेकर न जाने कितने किस्से हैं, जो सामने वाले की पानी उतारने के लिए काफी होता है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद के उसी संस्कृति के सदृश्य आज खड़े हैं। जिन्हें बार-बार टिप्पणियों यहां तक की हरकत से कहीं न कहीं अपमानित करने या उनकी महिमा को कम करने की नियत से वार किया जाता रहा है। हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए ये कोई नया नहीं है। वर्ष 2015 में जब राजद के गंठबंधन के साथ इनकी सरकार आई थी तो कई बार ऐसी हरकतों और इग्नोरेंस का सामना करना पड़ा था। अंततः सरकार बीच में ही गिर गई।

शिवानंद तिवारी की टिप्पणी और नीतीश
राजद नेता शिवानंद तिवारी लाख सफाई दें कि वो तो कभी कही गई नीतीश कुमार के स्टेटमेंट का जिक्र भर है। लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस बयान को नीतीश कुमार को उद्वेलित कर जाने वाला बयान बताया जा रहा है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि शिवानंद तिवारी का बयान राष्ट्रीय जनता दल के विचारों की अभिव्यक्ति है। ये राजद के उस इरादे का भी खुलासा है, जहां अब नीतीश कुमार का नेतृत्व उन्हें स्वीकार नहीं। बिहार में वे अब तेजस्वी को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। नीतीश को विपक्ष के पीएम की तलाश में भ्रमण पर भेजना चाहते हैं। हालांकि इसका आभास तो उसी दिन हो गया था, जब एक कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान दो फीते लगाए गए। इतिहास गवाह है, ये दृश्य इसके पहले किसी सरकार में देखने को नहीं मिला। यहां तक के किसी भी समारोह में नीतीश कुमार का बॉडी लैंग्वेज भी तेजस्वी के प्रभा मंडल के आगे पलायन-सा लगता है। कह जाता है कि फेस इज द इंडेक्स ऑफ आवर माइंड। इन दिनों नीतीश कुमार का तेवर ढीला है। ऐसा लगता है कि उन्हें राजनीति से विरक्ति हो गई है। यही वजह भी है कि स्वयं नीतीश कुमार भी कई बार तेजस्वी की ओर इशारा करते कहते हैं कि अब तो इन्हीं को बिहार देखना है।
घर और रसोई उत्पादों पर सबसे बड़ी बचत – 70% तक की छूट – प्राइम सदस्यों के लिए सेल प्रारंभ |

RELATED POSTS

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

कुर्सी पाने की ये अकुलाहट क्यों?
दरअसल, विपक्षी एकता नीतीश कुमार का एक ऐसा अभियान है जो नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री की गद्दी से अपदस्थ करने से लेकर खुद के भी पीएम तक पहुंचने का रास्ता भी है। जनता दल (यूनाइडेट) सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार विपक्षी गोलबंदी के अभियान में भिड़ना तो चाहते हैं, मगर मुख्यमंत्री की कुर्सी के साथ। ठीक वैसे ही जैसे नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री रहते कांग्रेस के विरुद्ध अभियान छेड़ा और मकसद भी पूरा हुआ। लेकिन राजद ने सत्ता के शीर्ष पर पहुंचने की तैयारी कर ली गई है। राजद अपने आचरण के बल पर जदयू के नेताओं पर दबाव बनाना चाहती है। राजद की मंशा ये है कि गठबंधन के भीतर मिशन टकराहट की गूंज होती रहे। ऐसा इसलिए भी कि संख्या बल राजद के लिए बड़ी चुनौती नहीं है। एआईएमआईएम के चार विधायकों के राजद में आने के बाद इनकी स्थिति मजबूत हो गई है। जदयू गर नाराज भी हो तो उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है।

बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने क्या कहा?
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल कहते हैं कि जब नीतीश कुमार को आश्रम जाने की बात शिवानंद तिवारी कह ही चुके हैं तो वे उनकी कुंडली देखकर ये भी बता दें कि तेजस्वी गौना का इंतजार करेंगे या पहले ही लड़की (जदयू) लेकर भाग जाएंगे। एक तरफ तो नीतीश कुमार खुद ही तेजस्वी की तरफ इशारा कह कर कहते हैं कि बिहार इन्हीं को सौंपना है। फिर राग भैरवी क्यों आलाप रहे हैं जदयू के नेता?

क्या कहते हैं अरविंद निषाद?
जदयू के प्रवक्ता अरविंद निषाद कहते हैं कि हमारे नेता उपेंद्र कुशवाहा ने तो साफ कह दिया कि नीतीश जी को अभी राज्य और देश की सेवा करनी है। जिनको आश्रम खोलना है, वे आश्रम खोलें और प्रशिक्षण का काम शुरू करें।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

Next Post
अमित शाह का कल से बिहार दौरा: पूर्णिया में जनसभा, किशनगंज में काली माता की करेंगे पूजा

अमित शाह का कल से बिहार दौरा: पूर्णिया में जनसभा, किशनगंज में काली माता की करेंगे पूजा

भारत को कमजोर प्रधानमंत्री और ‘खिचड़ी सरकार’ की जरूरत

भारत को कमजोर प्रधानमंत्री और ‘खिचड़ी सरकार’ की जरूरत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend