ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत को कमजोर प्रधानमंत्री और ‘खिचड़ी सरकार’ की जरूरत

UB India News by UB India News
September 23, 2022
in Lokshbha2024, प्रदेश
0
भारत को कमजोर प्रधानमंत्री और ‘खिचड़ी सरकार’ की जरूरत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने देश की मौजूदा सियासत के मद्देनजर एक बड़ा बयान दिया है। ओवैसी ने अहमदाबाद में शनिवार को कहा कि अगले लोकसभा चुनाव के बाद भारत को एक कमजोर प्रधानमंत्री और कई दलों के मेल से बनी ‘खिचड़ी’ सरकार की जरूरत है, ताकि समाज के कमजोर वर्ग को लाभ हो सके। उन्होंने कहा, ‘एक ताकतवर प्रधानमंत्री सिर्फ ताकतवर लोगों की मदद करता है।’ ओवैसी ने साथ ही आम आदमी पार्टी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा।

बीजेपी से अलग नहीं है AAP’

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

AIMIM सुप्रीमो ने अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए दावा किया कि वह गुजरात में सत्तारूढ़ बीजेपी से अलग नहीं है, क्योंकि उसने बिल्किस बानो मामले में दोषियों की रिहाई पर चुप्पी साध रखी है। उन्होंने कहा कि AIMIM दिसंबर में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए AIMIM सुप्रीमो ने कहा कि ‘जवाहरलाल नेहरू’ के बाद सबसे शक्तिशाली प्रधानमंत्री ने बेरोजगारी, मुद्रास्फीति, चीनी घुसपैठ, कॉर्पोरेट कर छूट और उद्योगपतियों के बैंक ऋण के बारे में सवाल पर ‘व्यवस्था’ को दोषी ठहराया।

‘देश को कमजोर PM की जरूरत’
ओवैसी ने कहा, ‘मेरा मानना है कि देश को अब एक कमजोर प्रधानमंत्री की जरूरत है। हमने एक ताकतवर प्रधानमंत्री देखा है, अब हमें एक कमजोर प्रधानमंत्री की जरूरत है ताकि वह कमजोरों की मदद कर सके। एक ताकतवर प्रधानमंत्री केवल ताकतवर लोगों की मदद कर रहा है। देश को एक खिचड़ी सरकार की जरूरत है। खिचड़ी सरकार से आशय विभिन्न दलों के सहयोग से बनी गठबंधन सरकार से है। जब कोई कमजोर प्रधानमंत्री बनता है, तो कमजोर को फायदा होता है, लेकिन जब एक मजबूत व्यक्ति प्रधानमंत्री बनता है, तो ताकतवर को फायदा होता है।’

नीतीश पर भी बरसे AIMIM सुप्रीमो
मुफ्त में सौगात बांटने को लेकर जारी राजनीति बहस पर उन्होंने कहा, ‘जिसे आप सौगात कहते हैं, वह सभी की ओर से दी जा रही है। प्रधानमंत्री कॉरपोरेट टैक्स और उद्योगपतियों के ऋण माफ करते हैं। AAP भी बीजेपी से अलग नहीं है। दोनों एक ही बात कहते रहते हैं। AAP ने बिल्किस बानो मामले में एक शब्द भी नहीं कहा।’ वहीं, नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए AIMIM सुप्रीमो ने कहा कि वर्ष 2002 के गुजरात दंगे के समय बिहार के मुख्यमंत्री बीजेपी के सहयोगी थे, उन्होंने भगवा पार्टी के साथ सरकारें बनाईं और अब उन्होंने किसी और से हाथ मिला लिया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक के खिलाफ 27 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

by UB India News
July 22, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग...

Next Post
बिहार में कभी भी मध्यावधि चुनाव हों सकता है : चिराग

बिहार में कभी भी मध्यावधि चुनाव हों सकता है : चिराग

2024 तक पूरा करें विशेष सर्वे व बंदोबस्ती का कामः नीतीश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend