ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रोजगार सृजन व उद्योगों का विकास प्राथमिकता : नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को नवनियुक्त 4225 राजस्वकर्मियों को नियुक्ति पत्र देंगे। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह मुख्य सचिवालय परिसर स्थित अधिवेशन भवन में शाम साढ़े चार बजे से आयोजित होगा।

UB India News by UB India News
September 21, 2022
in कारोबार, खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
रोजगार सृजन व उद्योगों का विकास प्राथमिकता : नीतीश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्य में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से कई कदम उठाये जा रहे हैं। सभी वर्गों के लिए रोजगार सृजन एवं उनकी आमदनी में वृद्धि के लिए सरकार पूरी तरह प्रयासरत है। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि हमलोगों की कोशिश है कि राज्य के लोगों को काम मिले और उनकी आमदनी बढ़े। राज्य में उद्योगों का विकास हो‚ इसके लिए सरकार हरसंभव मदद करने को तैयार है।

उन्होंने कहा कि राज्य में सूक्ष्म‚ लघु एवं मध्यम उद्योग की काफी संभावनाएं हैं। बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति के अंतर्गत निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए कई सुविधाएं दी गई हैं। निवेशकों की सुविधा के लिए राज्य सरकार द्वारा कई प्रकार की रियायतें दी जा रही हैं‚ इसकी पूरी जानकारी सभी को दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में औद्योगिकरण को गति देने के लिए वर्ष २००६ से ही हमलोग प्रयासरत हैं। वर्ष २००६ में ही गन्ने से इथेनॉल के उत्पादन के लिए उस समय की केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेजकर अनुमति मांगी गई थी‚ जिसे अस्वीकृत कर दिया गया था। उस समय एक बहुत बड़े निवेशक इथेनॉल उत्पादन के क्षेत्र में २१ हजार करोड़ रुपये का निवेश करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि अब इथेनॉल उत्पादन के प्रस्ताव की मंजूरी के बाद इथेनॉल उत्पादन को लेकर राज्य में निवेशक आ रहे हैं। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और किसानों की आर्थिक स्थिति में और सुधार होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति व जनजाति‚ अतिपिछड़ा वर्ग एवं महिला उद्यमियों को १० लाख रुपये तक की सहायता दी जा रही है। इनमें ५ लाख रुपये का अनुदान एवं ५ लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराये जा रहे हैं। अल्पसंख्यक लोगों को भी उद्योग लगाने में मदद देने के लिए ५ लाख रुपये तक की सहायता और ५ लाख रुपये तक का ऋण दिया जा रहा है। पिछड़ा एवं सामान्य वर्ग के युवा उद्यमियों के लिए १० लाख रुपये की सहायता दी जा रही है‚ जिसमें ५ लाख रुपये का अनुदान एवं ५ लाख रुपये तक एक प्रतिशत ब्याज युक्त ऋण उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इसका लाभ सभी को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिमी चंपारण जिले के स्टार्टअप जोन चनपटिया में कुशल श्रमिकों द्वारा बेहतर उत्पाद तैयार किये जा रहे हैं‚ जिसका मैंने खुद भी निरीक्षण किया था। बैठक में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव‚ वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी‚ उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार‚ मुख्य सचिव आमिर सुबहानी‚ विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
बिहार में कुदरत ने बरपाया कहर, वज्रपात से एक ही दिन में चली गई 23 लोगों की जान

बिहार में कुदरत ने बरपाया कहर, वज्रपात से एक ही दिन में चली गई 23 लोगों की जान

कश्मीर में नई उम्मीद…..

कश्मीर में नई उम्मीद.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend