ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार को जातिवादी दृष्टिकोण से उबरने में अभी भी काफी वक्त लगेगा….

UB India News by UB India News
September 16, 2022
in खास खबर, पटना, बिहार, संपादकीय
0
बिहार को जातिवादी दृष्टिकोण से उबरने में अभी भी काफी वक्त लगेगा….

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के लिए अपराध और जातिवाद दो ऐसे मसले हैं‚ जिनसे उबरने में लगता है काफी वक्त लगेगा। मंगलवार को मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों का करीब ३० किलोमीटर के दायरे में अंधाधुंध गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत और ११ से ज्यादा राहगीरों के घायल होने की वारदात में जातिवाद की एंट्री वाकई तकलीफदेह है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक समय शासन चलाने की अपनी खूबियों के चलते ‘सुशासन कुमार’ के नाम से जाने गए‚ मगर लगता है अब उम्र और हताशा उनकी इस छवि को लहूलुहान कर रहा है। जिस तरह से मुख्यमंत्री ने गोलीबारी की इस घटना को जातिवाद से जोड़़ा है‚ वह उनकी पूर्व की छवि से मेल नहीं खाती है। बेगूसराय की घटना शायद देश की पहली ऐसी घटना है‚ जहां नेशनल हाईवे २८ और ३१ में कोई अपराधी २५ मिनट लगातार गोलीबारी करता रहे। अपराध हर प्रदेश में होते हैं। अपराध को खत्म तो नहीं किया जा सकता है‚ मगर अपराधियों में यह ड़र तो होना ही चाहिए कि पकड़े़ जाने के बाद उनके साथ कैसा सलूक होगाॽ यह ड़र लगता है बिहार के अपराधियों के दिलोदिमाग से गायब है। यही वजह है कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं। हां‚ पांच संदिग्धों को जरूर पुलिस ने पकड़़ा है। लेकिन यह अंधेरे में हाथ–पैर चलाने जैसा है। कानून–व्यवस्था हमेशा से बिहार की कमजोर नस रही है। जब–जब लालू की पार्टी सत्ता में आती है; जनता के मन में यह ड़र कुछ ज्यादा होने लगता है। किसी भी वारदात की चर्चा भी कुछ ज्यादा होने लगती है। चूंकि अभी नीतीश लालू के साथ सत्ता में साझीदार हैं। स्वाभाविक है विपक्ष मामले को तूल देने में कोई कसर नहीं रखेगा। इस नाते नीतीश को अनर्गल बयान देने की बजाय कानून–व्यवस्था के मामले को ज्यादा संजीदगी से हल करना होगा। गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री के पास ही है तो स्वाभाविक रूप से उनकी जिम्मेदारी कुछ ज्यादा ही हो जाती है। बिहार को बेहतर बनाने के दावे और जमीनी हकीकत में जमीन और आसमान का अंतर है। उन्हें अपने उन वादों पर ध्यान देने की जरूरत है‚ जिसकी अपेक्षा राज्य की जनता उनसे करती है। ऐसा जघन्य अपराध करने वाला अगर अभी तक पुलिस की पकड़़ से बाहर है तो यह निश्चित रूप से मुख्यमंत्री की हार है। कैसे जनता उनपर भरोसा रखेगी‚ कैसे कोई उद्योगपति अपार संभावनाओं वाले सूबे में निवेश की हिम्मत जुटाएगाॽ नीतीश और तेजस्वी‚ दोनों को अब अपना रुख कड़़ा करना होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
मोदी जनमदिन विशेष : मन समर्पित‚ तन समर्पित और यह जीवन समर्पित

मोदी जनमदिन विशेष : मन समर्पित‚ तन समर्पित और यह जीवन समर्पित

70 साल बाद भारत में फिर से चीतों की वापसी होगी , कल मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे पीएम मोदी

70 साल बाद भारत में फिर से चीतों की वापसी होगी , कल मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend