ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश में पहली घटना, बेगूसराय में घूम–घूमकर 12 लोगों को मारी गोली‚ एक की मौके पर मौत

UB India News by UB India News
September 15, 2022
in अपराध, बेगुसराय
0
देश में पहली घटना, बेगूसराय में घूम–घूमकर 12 लोगों को मारी गोली‚ एक की मौके पर मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बेगूसराय में बाइक सवार बदमाशों ने 12 लोगों को गोली मारी दी। घटना तेघड़ा और बछवाड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 28 की है। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने बताया कि 12 में से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त चंदन नामक युवक के रूप में हुई है। बछवाड़ा थाना के गोधना पहुंचे बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच हो रही है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि दहशत फैलाने के उद्देश्य इस पूरी घटना को बाइक सवार दो बदमाशों ने अंजाम दिया। पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर बदमाशों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। फिलहाल 3 टीम गठित कर गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

एसपी ने कहा कि इस घटना में पिस्टल और पिस्तौल का उपयोग किया गया है। दोनों बदमाश इस घटना को किस वजह से अंजाम दिया है, यह पता किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में दहशत फैलाने के लिए बात सामने आ रही है। एसपी के अनुसार, इस घटना में 12 लोगों को गोली लगी थी, जिसमें से एक चंदन कुमार की मौत हो गई है, जबकि 9 लोगों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। इस घटना को बदमाशों ने बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना से शुरुआत की थी और चकिया में लास्ट गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल लोगों में इस घटना के बाद से काफी आक्रोश है पुलिस की टीम लगातार हो रही है।

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

आधा दर्जन जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग
जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने नेशनल हाईवे 28 और 13 पर आधा दर्जन जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। बेगूसराय जिले में ही ये दोनों नेशनल हाईवे मिलते हैं, वहीं इस घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाश 40 मिनट तक आधुनिक हथियार से 30KM तक फायरिंग करते रहे, जो भी रास्ते में मिले, उसे शूट कर दिया। इसमें तेघरा थाना के अयोध्या चौक के पास गोली लगने से एक शख्स की सड़क पर ही मौत हो गई। वारदात में बछवाड़ा, फुलवरिया, बरौनी और चकिया इलाके के 10 अन्य लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बछवाड़ा थाना के गोधना से शुरुआत
एसपी के अनुसार, बदमाशों ने बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना से शुरुआत की थी और चकिया में लास्ट गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान अपराधियों ने एक के बाद एक कई जगहों पर गोलियां चलाई। एनएच 31 पर भी कई जगहों पर फायरिंग की। एनएच 28 पर अपराधियों द्वारा बगराहाडीह में भी फायरिंग की। इस घटना में चंदन कुमार नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाढ़ के रहने वाले टीवीएस क्रेडिट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी विशाल सोलंकी को पेट में गोली लगी है। विशाल का इलाज बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

अलर्ट पर पुलिस मुख्यालय
वहीं, बेगूसराय की घटना को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय अलर्ट पर है। एडीजी मुख्यालय जितेंन्द्र सिंग गंगवार ने बताया कि घटना के बाद एसपी और डीआईजी मौके पर मौजूद हैं। दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। आसपास के जिले को भी अलर्ट किया है। एडीजी के अनुसार, दोनों अपराधियों ने समस्तीपुर से बेगूसराय में प्रवेश किया और अलग-अलग इलाकों में फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि फायरिंग के बाद अपराधी पटना की ओर भाग गए।

मृतक और घायलों की हुई पहचान
एसपी के अनुसार, मृतक और घायलों की पहचान कर ली गई है। घायलों में विशाल सोलंकी, रंजीत कुमार, प्रशांत कुमार रजक, नीतीश कुमार, अमरजीत कुमार, गौतम कुमार, भरत यादव, नीतीश कुमार, जीतू पासवान शामिल हैं। जबकि मृतक की पहचान गोपाल सिंह के 30 वर्षीय बेटे चंदन कुमार के रुप में हुई है, जो सोकहरा का रहने वाला था।

बिहार में सियासी बवाल
इधर, बेगूसराय कांड पर बीजेपी ने नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बिहर बीजेपी के नेता व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि बिहार के इतिहास में यह पहली घटना है। मंगलवार शाम बेगूसराय में बाइक सवार 2 अपराधियों ने लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोगों को गोली मार दी। एक व्यक्ति की मौत हो गई, कई घायल हैं। दुर्भाग्य है कि जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है, तब से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बाइक सवार दो लोग गोली मारते हुए निकल गए और पुलिस पकड़ भी नहीं पाई। उन्होंने इस घटना को बहुत ही दुर्भाग्य बताया। बीजेपी नेता ने कहा कि जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है, तब से अपराधियों के हौसले बुलंद है। आये दिन वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पाती है।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में अपराधी तांडव मचा रहे हैं। अपराधियों का मनोबल बढ़ गया। पुलिस-प्रशासन कहीं नजर नहीं आता। कहीं भी अब पुलिस नजर नहीं आती। समझ लीजिए बिहार में क्या हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं कि जनता राज है। लेकिन ये जनता राज नहीं, गुंडाराज है। नीतीश कुमार से कानून व्यवस्था संभल नहीं रहा है। वहीं बेगूसराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीधा जवाब मांगा है।

पुलिस ने समस्तीपुर से 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। भाजपा ने आज बेगूसराय बंद बुलाया है। केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने नीतीश कुमार का इस्तीफा मांगा है। एसपी ने इस मामले में पुलिस की लापरवाही मानी है। और 7 पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया है।

बेगूसराय के एसपी ने बताया कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
बेगूसराय के एसपी ने बताया कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
बेगूसराय में बंद कराने के लिए सड़क पर उतरे बीजेपी नेता।
बेगूसराय में बंद कराने के लिए सड़क पर उतरे बीजेपी नेता।

फायरिंग में मृतक और घायलों की पहचान हुई

मृतक चंदन कुमार (पिपरा गांव), घायलों में विशाल सोलंकी (पटना), रंजीत यादव (मोकामा), नितेश कुमार (बेगूसराय), गौतम कुमार (तेयाय), अमरजीत कुमार (बरौनी), नीतीश कुमार (मंसूरचक), मोहन राजा (मरांची), प्रशांत कुमार रजक और भरत यादव।

40 मिनट में 30 किलोमीटर के दायरे में जो आया शूट करते गए
NH-28 पर काले रंग का हेलमेट और सफेद शर्ट पहनकर एक बदमाश बाइक चला रहा था, पीछे बैठा युवक ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहा था। दोनों बदमाशों ने 40 मिनट में 30 किलोमीटर की दूरी तक फायरिंग करते रहे। इस दौरान उन्होंने 11 लोगों को गोली मारी।

समस्तीपुर से हिरासत में 2 संदिग्ध

समस्तीपुर की उजियारपुर पुलिस ने मंगलवार देर रात NH-28 पर बहिरा चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों को हिरासत में लिया है। दोनों के पास से पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस मिले है। दोनों की उम्र करीब 25-26 साल है।

पुलिस को शक है कि बेगूसराय में इन्हीं दोनों ने फायरिंग की थी। पूछताछ में दोनों ने फायरिंग की घटना से अपने को अलग बताया है। दोनों बेगूसराय के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उधर मामले की जानकारी के बाद बेगूसराय की पुलिस ने उजियारपुर पहुंचने वाली है।

7 जिलों में अलर्ट….जगह-जगह नाकाबंदी और छापेमारी

बेगूसराय में फायरिंग के बाद 7 जिलों में अलर्ट जारी किया है। बेगूसराय और पटना के अलावा समस्तीपुर, खगड़िया, नालंदा, लखीसराय और मुंगेर जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी की गई है। इन जिलों की पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर बाइक सवार अपराधियों की तलाश में जुटी है। बेगूसराय की सीमाओं को सील कर दिया गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 25, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में प्रदर्शन की आग 22 जुलाई को पटना भी पहुंच गई। यहां पर ऐसा प्रदर्शन होगा, इसका अंदाजा किसी...

पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बाद हरकत में सम्राट सरकार, सभी जिलों के एसपी अलर्ट पर

पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बाद हरकत में सम्राट सरकार, सभी जिलों के एसपी अलर्ट पर

by UB India News
July 24, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर लगी छात्र प्रदर्शन की आंच से पटना भी झुलस गया है। बुधवार को छात्रों के...

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

Next Post
बेगूसराय बंद : 12 लोगों को गोली मारने वाला साइको किलर अब भी पकड़ से दूर, BJP ने आज बुलाया बंद

बेगूसराय बंद : 12 लोगों को गोली मारने वाला साइको किलर अब भी पकड़ से दूर, BJP ने आज बुलाया बंद

‘बेच रहे थे आइसक्रीम, जा रहे थे चाय लाने, पंजाब-कश्मीर में आतंकी करते थे’, बेगूसराय गोलीकांड पर उबलता बिहार

'बेच रहे थे आइसक्रीम, जा रहे थे चाय लाने, पंजाब-कश्मीर में आतंकी करते थे', बेगूसराय गोलीकांड पर उबलता बिहार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend