ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भाई एक छापा मेरे यहां भी करवा दो……..

UB India News by UB India News
September 13, 2022
in खास खबर, हास्य - व्यंग
0
भाई एक छापा मेरे यहां भी करवा दो……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इडी उर्फ इनफोर्समेंट डाइरेक्टोरेट में मेरा एक मित्र काम करता है‚ मैंने उससे निवेदन किया कि भाई एक छापा मेरे यहां भी करवा दो‚ अपना स्टेटस कुछ टाप टाइप का हो जाएगा। एक जमाने में इनकम टैक्स के छापे स्टेटस सिंबल होते थे। अब नया स्टेटस सिंबल है–ईडी का छापा‚ ईडी का छापा पड़ जाए‚ तो समझना चाहिए कि बंदा पहुंचा हुआ है। एक परम इलीट टापमटाप लोगों की पार्टी में मैंने यह सुना– वरिष्ठ अफसर ने दूसरे वरिष्ठ अफसर से कही–बिटिया की शादी बात चलानी है‚ ईडी का छापा पड़ जाए‚ तो बात चलाऊँ। ईडी का छापा हो जाए‚ तो फिर स्टेटस नये ऊंचे लेवल पर आ जाता है। सुनने वाले अफसर ने बताया कि अभी तो ईडी नेताओं में और बहुत टाप के लोगों में बिजी है‚ तुम्हारा नंबर अभी ना आएगा। इनकम टैक्स के पांच सात छापे पड़वा लो और बिटिया की शादी की तैयारियां शुरू करो। मैंने ईडी वाले मित्र से कहा–एक छापा पड़वा दो‚ तो मेरी भी हैसियत सही सी बन जाएगी। ईडीवाला मित्र हंसा–अबे हिंदी के लेखक‚ १००० की रायल्टी ना देता तुझे प्रकाशक‚ कनाट प्लेस के मंदिरों के भिखारियों की नेथ वर्थ तुझसे ज्यादा है। भक्क‚ ईडी का छापा चाहिए इन्हे। मैंने कहा–तू मेरा मित्र है‚ इतना काम ना करवाएगा कि असली न सही फर्जी छापा पड़वा दे। ईडी वाला मित्र बोला–तमाम उद्योगपति और नेता ईडी पर मानहानि का मुकदमा लगा देंगे कि बताइये जो एजेंसी हमारे यहां छापा मार रही है वही हिंदी के लेखक के यहां भी छापा मार रही है।

हमारी बराबरी हिंदी के लेखक के साथ‚ यह तो विकट बेइज्जती है। तेरे चक्कर में हम मानहानि के मुकदमे क्यों झेलें। मैंने निवेदन किया–एक बार हिंदी के लेखक के यहां ईडी का छापा‚ नकली ही सही पड़ जाए‚ तो युवाओं में संदेश जाएगा कि हिंदी का लेखक भी तोप टाइप चीज होता है। ईडी के मित्र ने फाइनली बता दिया है कि हिंदी के लेखक के यहां छापा मारकर ईडी के स्टाफ मारल बहुतै डाऊन हो जाएगा‚ वो खुद को बहुत निम्न स्तर का सरकारी कर्मचारी महसूस करेंगे। राष्ट्रहित में यही उचित है कि मैं ईडी के छापे का आग्रह ना करूं। हिंदी दिवस के आसपास हिंदी के लेखक यह औकात निकली है जी।

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 24, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 24, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

पीएम मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण बिल के समर्थन में वोट मांगा, संसद में बहस जारी , शाम चार बजे होगी वोटिंग………

पीएम का रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश , आज की कैबिनेट बैठक में होगा सख्त कार्रवाई का फैसला……….

by UB India News
July 24, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार आधी रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर...

Next Post
विज्ञापन और प्रचार सरकार की विफलताओं को ढकने का माध्यम है..

विज्ञापन और प्रचार सरकार की विफलताओं को ढकने का माध्यम है..

विपक्षी एकता की कवायद…..

विपक्षी एकता की कवायद.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend